न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन की संजीवनी हैं खुद से प्यार करना, इस तरह जगाए सेल्फ लव

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने जीवन में दूसरों से प्यार करते हुए उनसे उम्मीदें लगाकर बैठे रहते हैं कि वे उनके लिए कुछ करेंगे जो हमेशा दुख और निराशा का कारण बनता हैं। इंसान को खुश रहने के लिए दूसरों से पहले खुद को प्यार करना आना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 2:04:11

जीवन की संजीवनी हैं खुद से प्यार करना, इस तरह जगाए सेल्फ लव

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने जीवन में दूसरों से प्यार करते हुए उनसे उम्मीदें लगाकर बैठे रहते हैं कि वे उनके लिए कुछ करेंगे जो हमेशा दुख और निराशा का कारण बनता हैं। इंसान को खुश रहने के लिए दूसरों से पहले खुद को प्यार करना आना चाहिए। खुद को प्यार करना हमारे जीवन की संजीवनी है। खुद से प्यार करने को कभी-कभी सेल्फ़िश या एरोगेंट मान लिया जाता हैं, लेकिन कुछ हद तक यह आपके लिए बहुत जरूरी हैं। सेल्फ लव खुशहाल जिंदगी जीने का एक बेहद खूबसूरत रास्ता माना जाता हैं। लेकिन कई लोग जानते हैं कि खुद से प्यार कैसे किया जाए, तो आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

way you can love yourself

खुद की देखभाल करें

खुद से प्यार आप तभी कर पाएंगे, जब आप खुद की सही तरीके से देखभाल कर पाएंगे, जैसे पूरी नींद लेना, हेल्दी खाना, आसपास के लोगों से मिलना और मन में क्या चल रहा है उस पर ध्यान देना। खुद से प्यार करना एक मेंटल स्टेट नहीं है, इसका मतलब ये है कि हर रोज छोटी-छोटी आदतों को दिनचर्या में लाना, जिससे आपकी जिंदगी थोड़ी बेहतर बन सके। जिंदगी में कई चीजें आएंगी और चली जाएंगी, लेकिन एक बार अगर आपको खुद से प्यार करना आ गया तो वो आपके साथ हमेशा रह जाएगा।

खुद पर भरोसा भी है जरूरी

खुद पर भरोसा करने का मतलब है, अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना। आत्मविश्वास होगा तो गलतियां भी कम होंगी। कोई गलती होती भी है, तो धैर्य रखें और उन गलतियों से सीख लेकर अगली बार बेहतर करने की कोशिश करें। खुद का भरोसा ही है कि एक चींटी अपने वजन से दस गुना भार लेकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ जाती है।

खुद की खूबियों को जानना जरूरी

कई बार बुराई देखते और सुनते सुनते हम खुद की अच्छी चीजों को भूलने लगते हैं। ऐसा ना करें। खुद को एक्सप्लोर करें और खुद की खूबियों को पहचानें। ये आपको हमेशा पॉजिटिव रखेंगी।

तुलना ना करें

लाइफ में खुश और पॉजिटिव रहने के लिए सबसे जरूरी है कि कभी भी अपनी तुलना किसी और से ना करें। हर किसी का जीवन अलग है और अलग वैल्यूज हैं। इसलिए किसके पास क्या है, किसने क्या किया, किसको क्या मिला इन बातों पर कतई ध्यान ना दें, बल्कि आपको कितना कुछ मिल चुका है, उन बातों पर ध्यान दें और खुश रहें।

way you can love yourself

खुद के लिए समय निकालें

अपने आप से प्यार करने के लिए अकेले वक्त गुजारना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में अपने लिए वक्त निकालें। उस वक्त में अपनी पसंद की फिल्में देख सकते हैं। उन जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं, जो आपको बेहद पसंद हो। अपनी मन की किताबें पढ़ सकते हैं, गाने सुन सकते हैं। अगर आपको शॉपिंग करना पसंद हैं तो आप अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं। ये सभी चीजें खुद से प्यार करने में आपका साथ देंगी, साथ ही आपको अच्छा महसूस भी करवाएंगी।

खुद को माफ करना सीखें

अगर कभी कोई गलती हो जाए तो उस बात को लेकर जीवन भर पछतावा ना करें बल्कि खुद को मांफ करें और आगे बढ़ें। आपका अगर सबसे अच्छा कोई साथी है तो वो है आपका बॉडी और माइंड। इसकी विशेष केयर करें और हेल्दी रहें। अगर कुछ गलत भी हुआ हो, जो हमारे मन मुताबिक ना हो, तो इसके लिए हमें खुद को दोषी नहीं मानना चाहिए, बल्कि अपने इन्हीं अनुभवों से आगे के लिए सीख लेनी चाहिए।

करें खुद की हौसला अफजाई

खुद से प्यार करने वाले खुद को अपनी क्षमताओं और कमियों के साथ स्वीकार करते हैं। बिल्कुल जिगरी दोस्त की तरह। निराशा के क्षणों में खुद से ऐसा ही व्यवहार कीजिए, जैसे आप दूसरों को ढाढस बंधाने के लिए करती हैं। जैसे कभी किसी सहेली या किसी सहकर्मी की कमियों को जानते हुए भी आपने उसका हौसला बढ़ाया था, वैसे ही खुद का भी हौसला बढ़ाने की आदत डाल लें।

नकारात्मक सोच से दूर रहें

खुद को प्यार करने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफ से नकारात्मक सोच और लोगों को दूर करें। ऐसे लोग जो आपको हर समय निराश करते हैं, आपकी कमी निकालते हैं, उनसे दूरी बनाएं। ऐसी सोच और लोगों के वजह से एक समय के बाद आप भी खुद की सेल्फ रिस्पेक्ट और सेल्फ लव दोनों ही खो देंगे। इसलिए सिर्फ उन्हीं से दोस्ती कीजिए, जो आपको मोटिवेट करते हैं, आपकी गलती पर आपको सही रास्ता दिखाएं और असल में आपका अच्छा चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत