न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यू् ईयर सेलिब्रेशन को बनाना चाहते हैं यादगार, पार्टनर के साथ इस तरह करें प्लानिंग

इस समय को स्पेशल बनाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इनकी प्लानिंग कर पार्टनर के साथ न्यू् ईयर सेलिब्रेशन को यादगार बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 3:03:32

न्यू् ईयर सेलिब्रेशन को बनाना चाहते हैं यादगार, पार्टनर के साथ इस तरह करें प्लानिंग

नए साल को आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई नए साल की शुरुआत धूमधाम से करना पसंद करता हैं और पुराने साल की आखिरी रात को सेलेब्रेशन किया जाता हैं। सभी के सेलेब्रेशन का अपना अलग और अनोखा अंदाज होता हैं। कोई अपने दोस्तों तो कोई ऑफिस ग्रुप के साथ साल का आखिरी दिन बिताता हैं। वहीँ कई लोग यह दिन अपने पार्टनर के साथ बिताना पसंद करता हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नए साल का स्वागत करना अपनेआप में अलग ही अहसास होता है। इस समय को स्पेशल बनाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इनकी प्लानिंग कर पार्टनर के साथ न्यू् ईयर सेलिब्रेशन को यादगार बनाया जा सकता हैं।

want to make new year celebration memorable plan with your partner in this way,mates and me,relationship tips

प्लेलिस्ट करें तैयार

न्यू ईयर ईव पर पसंदीदा टीवी शो देखने के बजाय पार्टनर के साथ रोमांटिक म्यूजिक पर डांस करें। इस शाम को मजेदार बनाने के लिए पार्टनर के फेवरेट सॉन्ग की प्लेलिस्ट पहले से तैयार करें। दोनों साथ में बैठकर रोमांटिक सॉन्ग सुनें और डांस करें।

पुरानी यादों को दोहराएं


आप दोनों ने साथ में जितने भी खूबसूरत लम्हे गुजारे हैं उन्हें फिर से दोहराएं और जिएं। अपनी फेवरिट जगहों पर जाएं और उस जगह से जुड़ी पुरानी यादों से जुड़े कुछ सवाल एक दूसरे से पूछें। आप एक दूसरे की पसंद को लेकर कई रोमांटिक गेम्स भी खेल सकते हैं।

want to make new year celebration memorable plan with your partner in this way,mates and me,relationship tips

मनपसंद खाने की करें तैयारी

न्यूईयर ईव का जश्न मनाने के लिए होटल और रेस्टॉरेंट में बहुत भीड़ होती है। ऐसे में भीड़भाड़ से बचने के लिए घर पर ही इंज्वॉय कर सकते हैं। इसके लिए पार्टनर के पसंदीदा रेस्टॉरेंट या होटल से उसका मनपसंद खाना ऑर्डर कर, घर पर मंगाया जा सकता है। जहां बिना शोर-गुल और फुल प्राइवेसी के साथ न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया जा सकता है।

खुले आकाश के नीचे मनाएं नया साल


पार्टनर के साथ नए साल सेलिब्रेट करने का इससे रोमांटिक तरीका कोई और हो ही नहीं सकता। इसके लिए आप किसी खास जगह पर जाने के साथ-साथ घर ही छत पर भी तारों से भरे आकाश का मजा ले सकते हैं। अगर 31 दिसंबर की रात ज्यादा ठंडी हो तो घर पर ही बोनफायर का इंतजाम करें। पार्टनर के साथ बैठकर मनपसंद फूड और ड्रिंक को एंजॉय करें।

want to make new year celebration memorable plan with your partner in this way,mates and me,relationship tips

न्यू ईयर विश लिखें

न्यू ईयर के लिए विशज को अलग-अलग पेपर पर लिखकर इन्हें घर में अलग-अलग जगह छिपा दें। इन स्लिप पर आप कुछ रोमांटिक चीजें जैसे इस साल मैं तुम्हें बहुत ज्यादा किस करूंगा आदि लिखें। पार्टनर को इन स्लिप को ढूढ़ने का टार्गेट दें और टार्गेट पूरा करने पर कुछ सरप्राइज भी प्लान किया जा सकता है, जो हमेशा याद रहे।

बनाएं मिडनाइट स्नैक


न्यू ईयर का वेलकम करने के लिए मिडनाइट में पार्टनर के साथ मिलकर पैनकेक, चॉकलेट चिप कुकीज, पाइस या पिज्जा जैसे स्नैक को बनाएं और उसे साथ बैठकर इंज्वॉय करें। पार्टनर के साथ कुकिंग करना हमेशा याद रहेगा। पार्टनर के लिए खाने की कोई लजीज चीज बनाएंगे तो उनको भी खुशी होगी। शादीशुदा हैं या लिव इन में रहते हैं तो नए साल पर मिलकर एक साथ खाना बना सकते हैं। केक या कुछ मीठा तैयार कर सकते हैं। यह आपके रिश्ते में अधिक मिठास लाएगा।

want to make new year celebration memorable plan with your partner in this way,mates and me,relationship tips

मिलकर करें ट्रेडिशंस को फॉलो

अलग-अलग देशों में अलग-अलग संस्कृति होती है। भारत में भी हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति है। अगर आपकी भी कोई खास संस्कृति है तो उसे अपने पार्टनर को बताएं और उसके साथ उसे पूरा करें। पार्टनर को किसी नई चीज से परिचित कराने का ये सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। अगर ऐसी कोई परंपरा या संस्कृति नहीं भी है तो दोनों मिलकर एक नई शुरुआत भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत