न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाना चाहते हैं सुसराल वालों के साथ बेहतर अंडरस्टैडिंग, रखें इन बातों का ध्यान

रिश्ते को अच्छी तरह निभाने के लिए प्यार, सम्मान, समर्पण, प्रतिबद्धता और धैर्य की ज़रूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सुसराल में रिश्तों में मधुरता ला सकती है। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 3:29:34

बनाना चाहते हैं सुसराल वालों के साथ बेहतर अंडरस्टैडिंग, रखें इन बातों का ध्यान

कोई भी लड़की शादी के बाद अच्छे जीवन की कल्पना जरूर करती हैं। शादी के बाद हर लड़की चाहती हैं कि ससुराल में बनने वाले हर रिश्ते में बेहतर अंडरस्टैडिंग हो और रिश्तों में मधुरता बनी रहे। इसके लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं और हर रिश्ते पर ध्यान देती हैं। लेकिन कई बार कुछ रिश्तों में ज्यादा एफर्ट डालने की जरूरत पड़ती हैं। रिश्ते को अच्छी तरह निभाने के लिए प्यार, सम्मान, समर्पण, प्रतिबद्धता और धैर्य की ज़रूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सुसराल में रिश्तों में मधुरता ला सकती है। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

want to make better understanding with in laws keep these things in mind,mates and me,relationship tips

खुल कर बातचीत करें

अगर आपको लग रहा है कि आपके ससुराल वालों के साथ आपका रिलेशन बिगड़ रहा है, तो सबसे पहले इस बात को अपने पार्टनर को बताएं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें भी पता होना चाहिए कि आपके मन में क्या चल रहा है। बहुत से रिश्तों में ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपने पार्टनर से घर-परिवार की बातें यह सोचकर छुपाने लगती कि इन बातों में हसबैंड को क्यों इन्वाल्व करना, जिसकी वजह से कभी-कभार बात इतनी बिगड़ जाती है कि उसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आपके पार्टनर को पता होगा कि ससुराल वालों के साथ आपके रिश्ते कैसे हैं, तो उन्हें जहां सही लगेगा वह आपके लिए स्टैंड ले सकते हैं।

थोड़ी ज़िम्मेदारी दें

एक निश्चित उम्र के बाद लोग पहले की तरह व्यस्त नहीं रह जाते। इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें कुछ काम या ज़िम्मेदारी सौंपी जाएं, जिससे उन्हें लगे कि हां, परिवार को उनकी भी ज़रूरत है। पौधों को पानी देने से लेकर, बच्चों की मदद करने या कोई फैमिली इवेंट ऑर्गनाइज़ करने का काम सौंप दें।

want to make better understanding with in laws keep these things in mind,mates and me,relationship tips

सम्मान न खोएं

भले ही ससुराल वालों को आप शुरूआत से ही मैं पसंद नहीं थीं, लेकिन इसके बाद भी आपको उनके प्रति सम्मान बनाएं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका व्यवहार किसी का भी दिल जीत सकता है। सम्मान और शिष्टता एक सफल रिश्ते की कुंजी है। अगर उनके बुरे बर्ताव करने के बाद भी आप पूरे परिवार के साथ सलीके से पेश आती हैं, तो वह दिखाता है कि आप उन्हें मन से अपना मानती हैं। हालांकि, इस दौरान आपको भी धैर्य से काम लेना होगा। कोशिश करें कि सास-ससुर की हर बात को दिल से ना लगाएं।

उनके काम में दिलचस्पी दिखाएं

आपने सास-ससुर यदि किसी तरह की एक्टिविटी या काम में दिलचस्पी दिखाते हैं तो उनकी खुशियों में शामिल हो जाइए, इससे आप दोनों के बीच खास रिश्ता बनेगा। आज के ज़माने में ससुराल वालो के साथ एडजस्ट करना यंग जनरेशन के लिए थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन याद रखिए झगड़ा या किसी की इंसल्ट करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है। इससे पार्टनर के साथ भी आपका रिश्ता बिगड़ सकता है और बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है। इसलिये प्यार और धैर्य के साथ रिश्तों को हैंडल करना सीखें।

want to make better understanding with in laws keep these things in mind,mates and me,relationship tips

निर्धारित करें अपनी सीमाएं

अगर आप एक वर्किंग वीमेन हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपके पास हर वक्त अपने सास-ससुर के लिए टाइम नहीं हो सकता है। वहीं अगर आप वर्किंग नहीं हैं, तो भी आपके पास लिमिटेड समय है, जिसमें आपको घर के काम के साथ-साथ दूसरी चीजों को भी निपटाना है। ऐसे में यही कोशिश करें कि जितनी जिम्मेदारी आप निभा सकती हैं, उतनी ही लें। ऐसा न हो कि परिवार को खुश करने के चक्कर में आपकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाए। ससुराल वालों से हर चीज का कमिटमेंट करना कभी-कभार खराब भी सकता है।

बात को न बढ़ाये

यदि कभी आप अपने सास-ससुर की बातों से दुखी या निराश हैं, तो उनसे गुस्से में बात करके या भला बुरा-कहकर हालात को और बिगाड़े नहीं। याद रखिये यदि आपने दिल दुखाने वाली कोई बात कही, तो रिश्ता बनने की बजाय हमेशा के लिए टूट जाएगा।

want to make better understanding with in laws keep these things in mind,mates and me,relationship tips

बड़ों की सलाह लेने में हर्ज कैसा

इस बात में कोई दोराय नहीं कि रोजमर्रा में ऐसे बहुत से काम होते हैं, जहां सास की सलाह बहुत मायने रखती है। ऐसे में अगर आप छोटे-छोटे काम में अपनी सास की सलाह लेती हैं, तो एक तो उन्हें अच्छा लगेगा साथ ही उन्हें पता चलेगा कि आपके मन में उनके लिए कितना सम्मान है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत बार ससुराल वालो के नज़रिए से भी चीजों को समझने का प्रयास करना पड़ता है। बता दें कि रिश्ते जोड़ने में वक्त लग जाता है लेकिन उन्हें टूटने में बस कुछ पल।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती