Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं शादी के बाद भी बना रहें दोस्तों से रिश्ता, रखें इन बातों का ध्यान

समय के साथ कई बार यह दोस्ती सिर्फ नाम की रह जाती हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि शादी के बाद भी आपकी दोस्ती संभली रहे, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 2:47:27

चाहते हैं शादी के बाद भी बना रहें दोस्तों से रिश्ता, रखें इन बातों का ध्यान

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता हैं जो दोनों तरफ से होता हैं और समय के साथ मजबूत होता चला जाता हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि शादी के बाद लोगों की जिंदगी में बदलाव आते हैं और इसका असर दोस्ती के रिश्ते पर भी पड़ता हैं। जी हां, कई लोगों की दोस्ती शादी के बाद वैसी नहीं रहती हैं जैसी पहले होती हैं। शादी के बाद ऑफिस और घर के चक्कर में ही लोगों का समय निकाल लेते हैं निकल जाता हैं और वे दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। समय के साथ कई बार यह दोस्ती सिर्फ नाम की रह जाती हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि शादी के बाद भी आपकी दोस्ती संभली रहे, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
relationship with friends after marriage,mates and me,relationship tips दोस्तों के लिए निकालें समय

हालांकि शादी के बाद प्रायोरिटीज चेंज होने लगती हैं और आपके लिए परिवार सबसे पहला प्रायोरिटी बन जाता है। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप दोस्तों के लिए बिलकुल भी समय ना निकाल पाएं। आपकी दोस्ती में दूरी न आए आप इसके लिए आप सबसे पहले टाइम मैनेज करना सीखें। यानि साधी सी बात है, स्मार्ट बने काम के साथ दोस्तों के लिए समय निकालना सीखें। कभी किसी काम से घर से बाहर निकले हैं, तो चलते-चलते 30 मिनट ही सही दोस्तों से मिल लें। आपके दोनो काम हो जाएंगे। आप अगर उनसे मिल नहीं पा रहे हैं तो कम से कम फोन पर या मैसेंजर पर आपस में बातचीत करते रहें।

पार्टनर के लिए बाउंड्री करें सेट

अगर आप पार्टनर को अपने दोस्तों के बारे में नहीं बताएंगे या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं देंगे कि आपके लिए आपके दोस्त कितने खास हैं, पार्टनर भी आपके दोस्तों में इंट्रेस्ट नहीं लेगा। इसलिए बेहतर होगा कि उसे हर बताते हुए पार्टनर के उम्मीदों की बाउंड्री सेट करें और दोस्तों के लिए भी समय निकालें।

प्रायॉरिटी दें दोस्तों को भी

अगर आपके दोस्तों को ये लगे कि शादी के बाद आपके लिए दोस्ती प्रोयोरिटी नहीं हैं तो निश्चित रूप से वे धीरे धीरे आपसे दूर होते जाएंगे। लेकिन अगर आप उन्हें क्लीयर करें कि शादी के बाद भी आपको उनकी जरूरत है और आपके लिए दोस्ती ऑप्शन नहीं, बल्कि प्रायोरिटी है तो जीवन भर आपकी दोस्ती कायम रहेगी। relationship with friends after marriage,mates and me,relationship tips मौंको की तलाश करें

ऐसा भी नहीं है कि शादी के बाद आप इतने व्यस्त हो जाएं कि आपको घर से निकलने का समय ही न मिले। लेकिन आपको मौके तलाशने होंगे और दोस्तों से मिलने की छोटी सी कोशिश करना होगी। हालांकि शादी के बाद जिम्मेदारियां और व्यस्तता के कारण ख्याल नहीं रहता लेकिन किसी खास मौके की तलाश करें।

दोस्तों के लिए खास प्लान

आप कैलेंडर पर दोस्तों के लिए कुछ खास दिन तय करें और बेहतर वक्त गुजारने के लिए खास प्लान बनाएं। अगर आप दूसरे शहर में रहते हैं तो विडियो कॉल पर साथ मिलकर ये दिन तय करें और एक दूसरे को महसूस कराएं कि आपके लिए वे कितने जरूरी हैं।

खास दिनों को याद रखें

दोस्तों का जन्मदिन, शादी की सालगिरह, उनके बच्चे या परिवार के सदस्यों से जुड़े खास दिनों को याद रखें या रिमाइंडर सेट करें। उस दिन आप फोन कर या तोहफे भेजकर उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं।

भोजन पर करें इनवाइट

अब अगर आपको दोस्तों से मिलने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी दोस्त को घर खाने पर बुला सकते हैं। यदि आपके दोस्त मैरिड हैं, तो आप दोनों हसबैंड वाइफ को बुला सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology