न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में जगाना चाहते हैं दयालुता का भाव, अभिभावक दें इस तरह की सीख

ये बच्चों के जीवन में आगे चलकर अच्छा इंसान बनाने में मददगार होंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों में दयालुता का भाव जगाया जाए।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 3:04:26

बच्चों में जगाना चाहते हैं दयालुता का भाव, अभिभावक दें इस तरह की सीख

हर पैरेंट्स चाहते हैं कि अपने बच्चों को सर्वगुण संपन्न बनाया जाए और उनमें वे सभी भावनाएं पैदा की जाए जो के नेक इंसान में होनी ही चाहिए। एक ऐसी ही भावना हैं दयालुता की जो इंसान की पर्सनलिटी में निखार लाने का काम करती हैं। एक अच्छा इंसान बनने के लिए व्यक्ति में दयालुता का भाव होना जरूरी होता है, जो उसे दूसरों से खास बनाता है। आज के जमाने में सभी इतने व्यस्त हैं कि सिर्फ अपनी जरूरतें और इच्छाएं पूरी करते हैं। वहीँ जो लोग दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं, वे सराहना के पात्र होते हैं। ऐसे में बच्चों को छोटी उम्र में ही इस भावना से परिचित करा देना चाहिए। ये बच्चों के जीवन में आगे चलकर अच्छा इंसान बनाने में मददगार होंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों में दयालुता का भाव जगाया जाए।

want to inculcate kindness in children parents should teach this way,mates and me,relationship tips

धन्यवाद कहना सिखाएं

बच्चे को दयालु बनाने का पहला स्टेप है कि उसे थैंक्यू कहना सिखाएं। ध्यान रखें कि थैंक्यू केवल विशेष मौकों पर कहने का नाम नहीं है, बल्कि साल में कभी भी किसी को भी धन्यवाद कहना बच्चे के लिए जरूरी है। सबसे पहले उन्हें किसी का आभार व्यक्त करना सिखाना चाहिए। बच्चों को सिखाएं कि वे अपने जीवन में हर उस व्यक्ति को धन्यवाद कह सकते हैं, जिससे वह इंस्पायर हैं।

सकारात्मक बातें करें

दयालुता का भाव लाने के लिए बच्चे में सकारात्मकता का होना जरूरी है। बच्चे को सिखाएं कि किसी को दुखी करने के बजाए अच्छा महसूस कराने का प्रयास करना चाहिए। किसी बात पर नकारात्मक राय न रखें। अगर कोई दोस्त खेल या पढ़ाई में अच्छा नहीं है तो उसे प्रोत्साहित करें, न कि अपनी बातों से उसका मनोबल कम करें।

want to inculcate kindness in children parents should teach this way,mates and me,relationship tips

बच्चों को डालें उस स्थिति में

बच्चों को दयालुता का भाव सिखाने के लिए किसी के बारे में कुछ कहने से पहले सोचने के लिए कहें। उनसे पूछें कि जो बातें वे सोच रहे हैं या कहना चाहते हैं अगर कोई उनके बारे में वैसा ही सोचे या कहे तो उन्हें कैसा लगेगा। इस तरह आप उन्हें किसी और का मजाक बनाने से रोक सकते हैं और उन्हें दयालु बनने में मदद कर सकते हैं।

घर के काम कराएं

सबसे पहले बच्चों को सिखाएं कि घर का या किसी का कोई काम करने में कोई बुराई नहीं है। किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करना, जिसे मदद की जरूरत हो, बच्चे को सिखानेे के लिए अच्छी बात है। यदि वे नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो वह जरूरत पडऩे पर किसी की मदद करना सीख जाएंगे।

want to inculcate kindness in children parents should teach this way,mates and me,relationship tips

अच्छे काम पर तारीफ करें

हर इंसान को उनकी तारीफ पसंद होती है। बच्चे जब अपनी तारीफ सुनते हैं तो वैसे ही कार्य और अधिक करते हैं ताकि अभिभावक से फिर तारीफ सुन सकें। ऐसे में बच्चे जब नेक और अच्छे काम करें, तो उनकी तारीफ करें। तारीफ मिलने पर बच्चे अधिक अच्छे कामों में सक्रिय होते हैं।

दान का महत्व बताएं

बच्चों को जीवन में दान देना सिखाना भी उन्हें दयालु बनाने का शानदार तरीका है। अनाथालयों, वृद्धाश्रमों में बच्चों को साथ लेकर जाएं और वहां कुछ न कुछ उनसे दान कराएं। इतना ही नहीं, उन्हें बताएं कि दान करना क्यों जरूरी है।

want to inculcate kindness in children parents should teach this way,mates and me,relationship tips

खुशियां फैलाना सिखाएं

किसी खास कारण से लोगों को खुश करना खुशियां फैलाने का एक बेहतरीन तरीका है। एक अच्छे कारण के लिए स्वयंसेवा करना, किसी बुजुर्ग या अकेले पड़ोसी की मदद करना बहुत छोटे-छोटे काम हैं, लेकिन कई बार बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती