न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के लिए नुकसानदायक हैं टीवी की लत, इन तरीकों से रखें उन्हें इससे दूर

कोरोना के बाद से ही बच्चों में टीवी की लत इस कदर हावी हो गई हैं कि वे कई घंटे इसके सामने गुजार देते हैं। टीवी देखने के कई नुकसान हैं। ये ना सिर्फ उनके शारीरिक स्वास्थ्य का नुकसान करता है बल्कि, उनके मानसिक सेहत को भी प्रभावित करता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 3:34:51

बच्चों के लिए नुकसानदायक हैं टीवी की लत, इन तरीकों से रखें उन्हें इससे दूर

कोरोना के बाद से ही बच्चों में टीवी की लत इस कदर हावी हो गई हैं कि वे कई घंटे इसके सामने गुजार देते हैं। टीवी देखने के कई नुकसान हैं। ये ना सिर्फ उनके शारीरिक स्वास्थ्य का नुकसान करता है बल्कि, उनके मानसिक सेहत को भी प्रभावित करता है। इससे निकलने वाली नीली रोशनी रेटिना के लिए खतरनाक है। आजकल कम उम्र में ही बच्चों को बिना वजह आंखों से पानी निकलने और आंखों में दर्द की शिकायत बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों को इस लत को छुडवाने की जरूरत हैं। यदि आपके बच्चे भी टीवी की लत से परेशान हैं तो आपको उन्हें समझाने की जरूरत हैं। आज आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों को टीवी की लत से छुटकारा दिलाया जाए।

tv addiction,tv addiction children,tips to keep children away from tv

तय करें समय

बच्चों की कुछ खराब आदतों में एक आदत ये भी शामिल है कि बच्चे लंबे समय तक टीवी देखते रहते हैं। इससे उनके ब्रेन पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ उनके विचार और व्यवहार भी प्रभावित होने लगते हैं। ऐसे में आपको उन्हें बस एक घंटा टीवी देखने की इजाजत देनी चाहिए। आपको उन्हें बताना चाहिए कि ये अनुशासन है और आपको एक घंटे से ज्यादा देरी कर टीवी नहीं देखाना चाहिए। इस काम के लिए बच्चे ना मानें तो दादा-दादी या अन्य पारिवारिक मित्रों के साथ वीडियो चैटिंग करने को कहें, जिससे कि वे खुश हो जाएंगे।

बच्चों को प्यार से समझाए

बच्चों को कोई भी बात अगर प्यार से समझाई जाए तो वे उस पर जरूर ध्यान देते हैं। बच्चों से उनकी पसंद के प्रोग्राम पूछिए। कभी-कभी आप उनके साथ उनके फेवरेट शो का भी मजा ले सकती हैं। इससे बच्चे आपके साथ ज्यादा कनेक्टेड महसूस करेंगे। अगर आपको लगे कि शो से आपके बच्चों पर बुरा असर हो सकता है। मसलन किसी कार्टून में बच्चे बहुत शैतान नजर आएं या गलत शब्दों का प्रयोग करते नजर आएं तो आप बच्चों को दूसरे शो देखने के लिए इंस्पायर कर सकती हैं। बचपन में बच्चे जैसी चीजें देखते हैं, उसका उनके मन-मस्तिष्क पर गहरा असर होता है।

सेट करें एग्जाम्पल

बच्चे आमतौर पर टीवी या मोबाइल की आदत अपने घर के सदस्यों से ही सीखते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अगर आपके घर में 2 साल की उम्र से छोटा बच्चा है, तो आप खुद भी घर पर टीवी का प्रयोग न करें। मोबाइल का इस्तेमाल भी सिर्फ बात करने के लिए ही करें या आवश्यक कामों में करें, ताकि बच्चे को इसके इंटरटेनमेंट फीचर के बारे में न पता चले। घर के सदस्यों के लिए टीवी देखने का एक समय फिक्स करें, जो 2 घंटे से ज्यादा न हो। इस दौरान डेढ़ साल से छोटे बच्चों को अलग कमरे में रखें ताकि उसकी आंखों में टीवी की नीली रोशनी न पड़े।

tv addiction,tv addiction children,tips to keep children away from tv

बच्चों को घुमाने ले जाएं

बच्चों को अगर घर पर कोई इंट्रस्टिंग चीज करने को नहीं मिले तो उन्हें टीवी ज्यादा रास आने लगता है। अगर आप बहुत व्यस्त रहती हैं और बच्चे को ज्यादा वक्त नहीं दे पातीं तो मुमकिन है कि आपका बच्चा ऐसे शोज देखने का हैबिचुअल हो जाए। ऐसे में आपको बच्चे के लिए थोड़ा क्वालिटी टाइम निकालने की जरूरत है। जब भी आपके पास वक्त हो तो बच्चे के साथ पार्क में जाएं, झूले जूलें, गेम्स खेलें, उन्हें ऐसी जगह लेकर जाएं, जहां आप उन्हें कुछ नई चीजें दिखा और सिखा सकें। साइंस सेंटर, म्यूजियम, एक्वेरियम जैसी जगहों पर आपके बच्चे का मन लगेगा और वे सीखने के लिए भी प्रेरित होंगे।

सोने से पहले न देखने दें ऐसे प्रोग्राम

सोने से पहले बच्चे हिंसक और डरावने प्रोग्राम देखते हैं तो उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोशिश करें कि वे सोने से पहले टीवी न देखें, अगर देख ही रहे हैं तो कॉमिडी या ज्ञानवर्धक प्रोग्राम देखने दें। सबसे अच्छा तरीका है बच्चों के और अपने बेडरूम में टीवी न रखें।

बच्चों को करें इंस्पायर

अगर आप खुद टीवी देखने में मसरूफ रहती हैं तो आपका बच्चा भी वही सीखेगा। इसीलिए अगर आप बच्चे को ज्यादा टीवी देखने से रोकना चाहती हैं तो उसके सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करते हुए टीवी कम देखें। अगर आप सुबह वॉक पर जाएं, शाम में आउटडोर गेम्स खेलने के लिए बच्चे को साथ ले जाएं तो उसे टीवी देखने की लत बिल्कुल नहीं लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती