न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्ती का रिश्ता होता हैं बड़ा ही अनमोल, इन 5 तरीकों से करें इसे मजबूत

हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी दोस्ती के इस अनमोल रिश्ते को और मजबूती मिल सकें। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 5:00:55

दोस्ती का रिश्ता होता हैं बड़ा ही अनमोल, इन 5 तरीकों से करें इसे मजबूत

यह दुनिया व्यवहार और रिश्तों से चलती हैं जिसमें से एक रिश्ता हैं दोस्ती का। फायदे और मुनाफे के लिए की गई दोस्ती खोंखली होती हैं। सच्ची दोस्ती में एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी, वफादारी, भरोसा, सच्चाई, चिंता होती है। अगर आपके किसी दोस्त में आपके प्रति ये सभी चीजें हैं तो उसे कभी खोना मत और समय-समय पर अपनी दोस्ती जताना ताकि इस रिश्ते को और मजबूती मिले। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी दोस्ती के इस अनमोल रिश्ते को और मजबूती मिल सकें। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...


strengthen your friendship,friendship goals,mates and me,relationship tips

दोस्तों को समझदारी से चुनें

एक कहावत है जो बुद्धिमान के साथ चलता है वह बुद्धिमान होता है, लेकिन मूर्खों का एक साथी मूर्ख ही होता है। आप जिस परिवार में पैदा हुए हैं, उसे नहीं चुन सकते, लेकिन आप हमेशा अपने दोस्तों को चुन सकते हैं। कोशिश करें के अपने जीवन में अच्छे दोस्त बनाएं जो आपके बुरे आदतों से दूर रखेंगे। यदि आप अपने जीवन में गलत लोगों के साथ रहते हैं, तो कुछ चीजे आपके जीवन में समाप्त हो जाएगी जैसे कि आपका आनंद, शांति, प्रेम और आशा। क्योंकि आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार को प्रभावित करते है। इसलिए आप जैसे लोगों के साथ रिश्ता रखोंगे उन्ही के जैसे बनोगे।

हमेशा दयालुता दिखाएं

दयालुता दिखाने से आपका कुछ कम नही हो जाएगा लेकिन का वो एक व्यक्ति के सोच को बदल सकता है जो किसी न किसी खराब परिस्थिति से गुजर रहा होता है। कोशिश करें कि उन्हें ऐसा कोई भी बात ना बोले जिससे उनकी समस्या बढ़ जाय इसके बजाय उनके जीवन को आसान बनाने का कोशिश कर सकते हैं। ऐसे चीजों का ध्यान रखें जिससे उन्हें तकलीफ होती है।

ईमानदारी से रहें

जॉन लेनन ने कहा था ईमानदार होने से आपको बहुत दोस्त नहीं मिलेंगे, लेकिन जो भी मिलेंगे बहुत सच्चे मिलेंगे। एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती ईमानदारी से ही बनाया जा सकता है। आपको दोस्ती हासिल करने के लिए किसी दुसरे के पास जाने की कोई जरूरत नही है, क्योंकि जो वास्तव में आपका सच्चा दोस्त होगा वो आपको खुद हर चीज का स्वतंत्रता देंगा और आपकी अहमियत को बताएगा।

strengthen your friendship,friendship goals,mates and me,relationship tips

आभार व्यक्त करें

अपने दोस्तों को बताएं कि आप अपनी दोस्ती को कितना महत्व देते हैं। उन्हें नोट लिखें, या उन्हें अपने पसंदीदा स्थानों में से कही एक जगह दोपहर के भोजन के लिए बाहर ले जाएं। जो आपके जीवन में बदलाव लाते हैं उन लोगों के लिए समय निकालना और उनको धन्यवाद देना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आपकी दोस्ती लंबे समय तक बने रहेगी।

गलती स्वीकार करें और माफी मांगें

कभी-कभी जब कोई दोस्त आपके किसी बात से नाराज हो जाता है, तो वह चाहता है कि आप उससे माफी मांगे। जब आप दोस्त के साथ कुछ गलत करते हैं, तो उसे स्वीकार करें और उससे माफी मांगना सीखें ना कि अभिमान में आकर दोस्ती ही तोड़ लें। दोस्ती का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है अपने थोड़े से अभिमान के कारण इस रिश्ते को कभी ना तोड़े। अच्छी दोस्ती के बीच में अभिमान कभी नही होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत