न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर से झगड़ा होने के बाद इन 5 तरीकों से करें अपने गुस्से को शांत, कहीं बिगड़ ना जाए बात

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से खुद के गुस्से को शांत किया जा सकता हैं और अपने बिगड़ते रिश्ते को बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह शांत करे अपना गुस्सा...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Jan 2022 7:43:58

पार्टनर से झगड़ा होने के बाद इन 5 तरीकों से करें अपने गुस्से को शांत, कहीं बिगड़ ना जाए बात

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव तो देखने को ही मिलते हैं जहां कई बार ऐसे मौके आते हैं जब सामान्य नोंक-झोंक बढ़ते हुए विक्राल रूप ले लेती हैं। ऐसे समय में दोनों पार्टनर को एक-दूसरे पर गुस्सा आ रहा होता हैं जो बढ़ता चला जाता हैं तो रिश्ते पर संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में समझदारी दिखाते हुए गुस्से को शांत करना चाहिए और मामले को बढ़ने से रोकने की जरूरत हैं। हांलाकि यह समस्या नहीं सुलझती हैं तो मन में पार्टनर के प्रति द्वेष बना रहता ही हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से खुद के गुस्से को शांत किया जा सकता हैं और अपने बिगड़ते रिश्ते को बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह शांत करे अपना गुस्सा...

tips to overcome your anger,mates and me,relationship tips

अपने पार्टनर को माफ कर दें

सबसे पहले यह पता लगाएं कि आप क्यों उदास हैं? आप को आप के पार्टनर की कौन सी बात अच्छी नहीं लगी? यदि एक बार आप अपनी उदासी का कारण पता लगा लेते हैं तो आप उसे अपने पार्टनर के साथ मिल कर सॉल्व भी कर सकते हैं। आपस में खुलकर बात करें। चीजों को अनसुलझा छोड़ना ठीक नहीं। जितना संभव हो सके रिश्तो में दूरी ना आने दें।

इगो को बीच में न लायें

अगर आप हमेशा सोचते हैं कि आप ही सही हैं और हमेशा यह उम्मीद करते हैं कि आपका पार्टनर आकर आपसे माफी मांगे तो यह बिल्कुल सही नहीं। अगर आपका पार्टनर भी इसी तरह सोचे तब हालात और खराब हो जाएंगे। ऐसे में कोई भी एक दूसरे से माफी नहीं मांगेंगा और दोनों ही जिद्द पर अड़े रहेंगे। अतः अपनी जिद छोड़कर आप खुद पहल करके तो देखिए। अपने पार्टनर को प्यार से बताएं कि उनकी गलती क्या है। न की उनके सॉरी बोलने का इंतजार करें।

अपनी जिम्मेदारी लें

यदि आपको महसूस हो रहा है कि गलती आपकी तरफ से हुई है तो बिना देर किए उसे स्वीकार कीजिए।यकीन मानिए आप के इस व्यवहार पर आपका पार्टनर खुद को भी माफी मांगने से नहीं रोक पाएगा। माफी मांगना व सॉरी कहने में कुछ गलत नहीं खासकर जब इसकी आंच आपके रिश्ते पर पड़ रही हो। यकीन मानिए आप दोनों के रिश्ते को बचाने के लिए आपका व्यवहार सेतु का काम करेगा। लड़ाई कितनी भी बड़ी हो लेकिन पहल करने से झगड़ा जल्दी खत्म हो सकता है।

tips to overcome your anger,mates and me,relationship tips


भावनात्मक सपोर्ट करें

जब आपका पार्टनर आपसे नाराज हो, चाहे वह लड़की है या लड़का, लेकिन उस समय वह आप से इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद रखता है। ऐसे में यदि आप खुद इमोशनली कमजोर बन कर दिखाते हैं या वह नहीं कर रहे है जो वह आप से उम्मीद कर रहा है, तो वह मन ही मन आप के लिए इज्जत खो सकता है। ज्यादातर रिश्तों मे महिलाओं का ऐसे अंदर से टूटना व उनके पार्टनर के लिए उनके मन से इज्जत खोना ही ब्रेक अप का सबसे बड़ा कारण होता है। तो एक दूसरे के लिए इमोशनल सपोर्ट भी काफी जरूरी है।

तोड़ें खामोशी की दीवार

पार्टनर्स के बीच में ख़ामोशी लड़ाई से भी ज्यादा नुक़सान करती है। यह खामोशी एक अभेद्य बर्फ की चट्टान का काम करती है। जिसको तोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में समझदारी से काम लेते हुए घर के बड़ों को बीच में लाएं। खामोशी को तोड़ें, आपस में बात करें। वरना बहुत बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इसलिए किसी भी हालात में दोनों चुप न रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका