न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बनाना चाहते हैं अच्छे संबंध, दें इन बातों पर ध्यान

कोरोनाकाल के बाद के बार फॉर ऑफिस कल्चर ने राह पकड़ ली हैं और एक बार फिर लोग अपने घर से निकलकर घंटों ऑफिस में बिताने लगे हैं। आप अपने पूरे दिन का सबसे ज्यादा एक्टिव समय ऑफिस में ही बिताते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहे और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे हो जिससे काम करने में मजा आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 7:15:50

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बनाना चाहते हैं अच्छे संबंध, दें इन बातों पर ध्यान

कोरोनाकाल के बाद के बार फॉर ऑफिस कल्चर ने राह पकड़ ली हैं और एक बार फिर लोग अपने घर से निकलकर घंटों ऑफिस में बिताने लगे हैं। आप अपने पूरे दिन का सबसे ज्यादा एक्टिव समय ऑफिस में ही बिताते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहे और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे हो जिससे काम करने में मजा आए। हांलाकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत और समझदारी दिखानी होगी ताकि सहकर्मियों पर अच्छा इम्प्रेशन जमाते हुए उनके साथ अच्छे रिलेशन बनाए जा सके। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि ऑफिस के दौरान आपको कलीग्स के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

colleagues in office,relationship with colleagues in office

संवाद करें

किसी भी रिश्ते की शुरूआत बातचीत से होती है। अगर आप अपने ऑफिस के कलीग्स के साथ रिश्ते को मजबूत करना चाहते है तो खुद पहल करते हुए बातचीत की शुरू करें और उनसे रोजाना ऑफिस के काम के अलावा भी एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें। कभी-कभी आपके सहकर्मी के साथ संबंध बनाने के बारे में खुले और ईमानदार होने से आपको वह प्रतिक्रिया नहीं मिलती है जिसे आप उससे चाह रहे होते हैं। अगर कोई ऑफिस में आपसे रिश्ता नहीं बनाना चाहता है, तो उसके बारे में कोई नकारात्मक राय बिना ही केवल ऑफिस संबंधी कामों में ही मदद करें।

टीमवर्क का रखें ध्यान

आप ऑफिस में काम के दौरान टीमवर्क का ध्यान रखें। एक दूसरे की मदद करें। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। साथ ही सहकर्मियों के साथ संपर्क बनाएं रखें। इससे काम भी बेहतर होगा। आपके साथ ही पूरी टीम की परफॉर्मेंस भी अच्छी होगी। आप अपने स्वभाव को ऐसा बनाएं जिससे आपकी ऑफिस में इमेज अच्छी बनी रहें और आप ध्यान रखें कि आप अपने ऑफिस में अपने सहकर्मियों की मदद करती रहें। आपको बता दें कि ऑफिस या किसी कार्यस्थल में आपसी सहयोग के साथ काम अच्छा होता है। यदि आप किसी की मदद करेंगी तो आपकी मुसीबतों में भी वो सभी लोग आपके काम आएंगे।

मतभेद को करें अवॉयड

आपको बता दें कि ऑफिस हो या फिर कोई और जगह, अक्सर किसी काम में दिक्कतें आना आम बात है। ऑफिस में अलग अलग विचारधारा के लोग होते हैं। सबकी अपनी पसंद या सोचने समझने का तरीका होता है। हो सकता है कि आपका उनसे वैचारिक मतभेद हो जाए। इसलिए आपको अपने ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ ग्रुप में रहना चाहिए। उनके विचारों को भी इज्जत दें, न कि मजाक बनाएं। किसी भी तरह के मतभेद को अवॉयड करें। मतभेद की स्थिति में भी संयम बनाए रखें।

colleagues in office,relationship with colleagues in office

ना बुराई करें और ना ही सुने

अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में सहकर्मी आपको सम्मान दें और काम का माहौल भी सकारात्मक बना रहे तो ऑफिस के गाॅसिप से बचें। दफ्तर में लोगों के पीठ पीछे उनकी बुराई न करें। ऐसा करने से आपकी निगेटिव छवि बनती है। साथ ही आपके बारे में भी लोग गाॅसिप और बुराई करते हैं। इसलिए खुद का नेचर ऐसा बनाएं कि सब आपसे मन की बात शेयर करें। ना कि सब आपसे कटे-कटे रहें।

दूसरों की तारीफ करें

सभी यही अपेक्षा रखते हैं कि उनके अच्छे काम की कोई तारीफ करें। यदि आप किसी के काम की तारीफ करती हैं तो आपको भी किसी ना किसी दिन तारीफ सुनने को जरूर मिलेगी। जिससे आपको अच्छा लगेगा और आपका मनोबल भी बढ़ेगा।

सहकर्मियों में कॉमन इंटरस्ट तलाशें

हॉबीज़ हमारी पर्सनेलिटी का वो हिस्सा होती है जिससे हम अपने आपको तो खुश रखते ही हैं , लेकिन इनके कॉमन होने पर किसी से भी दोस्ती करने में बेहद ही आसानी होती है। इसलिए अगर आप भी ऑफिस के कलीग्स के साथ अपने रिश्ते को मजबूती देना चाहते है,तो कॉमन इंटरस्ट वाले कलीग्स को तलाशें।

क्वालिटी वर्क
अगर आप डेडलाइन के अंदर अपना काम पूरा करते हैं और वो भी क्वालिटी वर्क करते हैं तो इससे आपका इमेज सीनियर के सामने हमेशा बना रहेगा। ऐसा करने से आपको प्रमोशन देते समय किसी तरह की दो राय नहीं बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती