न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप तो अपने बच्चे को नहीं खिला रही हैं नकली अंडा, जानें किस तरह करें असली की पहचान

जब भी अंडे की डिमांड बढ़ती हैं लोग नकली अंडे बनाने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि नकली अंडो की पहचान की जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो असली-नकली अंडे की पहचान करने में आपकी मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 5:43:24

कहीं आप तो अपने बच्चे को नहीं खिला रही हैं नकली अंडा, जानें किस तरह करें असली की पहचान

बच्चों की अच्छी सेहत के पेरेंट्स उनके खानपान में पोषण युक्त चीजों को शामिल किया जाता हैं जिसमे से एक हैं अंडा जो आयरन, एमिनो एसिड, फास्फोरस, विटामिन ए, बी 6, बी 12 और फोलेट व सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त होता हैं। लेकिन आज के जमाने में देखने को मिलता हैं कि कई लोग अपने फायदे के लिए नकली अंडे बनाने लगते हैं जिसका आपके बच्चों को नुकसान हो रहा हैं। जब भी अंडे की डिमांड बढ़ती हैं लोग नकली अंडे बनाने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि नकली अंडो की पहचान की जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो असली-नकली अंडे की पहचान करने में आपकी मदद करेंगे।

tips to identify egg you are eating is fake or not,household tips

छिलके को लगाएं आग

अंडे खरीदने के दौरान माचिस अपने पास रखें और जब भी संदेह हो कि अंडा नकली है तो अंडे को माचिस की तीली जलाकर उसके पास ले जाएं। नकली अंडों के छिलके को आग के पास लाने के दौरान वे तुरंत आग पकड़ लेते हैं। क्योंकि नकली अंडों का छिलका प्लास्टिक जैसी किसी चीज से बना होता है। वहीं असली अंडे को अगर आप आग के करीब ले जाएंगी तो उसे कुछ नहीं होता। केवल यह काला पड़ जाता है। वहीं नकली अंडे से प्लास्टिक जैसी महक आने लगती है।

चमकदार के चक्कर में ना रहे

अगर मार्केट में मिलने वाले अंडे चमकदार हैं और वह आपको पहली नजर में पसंद आ गए हैं और आप खरीदने वाली हैं तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि असली अंडे का ऊपरी भाग चमकदार नहीं होता। पहली नजर में देखने पर यह नीरस लगता है। इसलिए चमक के चक्कर में ना पड़ें और धुंधला सा नीरस दिखाई देने वाला अंडा खरीदें।

tips to identify egg you are eating is fake or not,household tips

मुलायम होता है असली अंडा

असली अंडे का ऊपरी हिस्सा काफी मुलायम होता है। इसमें खुरदारपन बिल्कुल भी नहीं होता। वहीं नकली अंड का बाहरी आवरण छूने में काफी रफ होता है। इसलिए यह सोचकर अंडे बिल्कुल भी ना लें कि असली अंडे का सरफेस रफ होगा। जो अंडा मुलायम होता है वह असली अंडा है, उसे तुरंत खरीदे लें।

आवाज से भी कर सकती हैं पहचान

असली व नकली अंडे की पहचान आप आवाज से कर सकती हैं। क्योंकि असली और नकली अंडे की पहचान में काफी अंतर होता है। जब आप असली अंडे को हाथ में लेकर हिलाएंगी तो इसमें से कोई आवाज नहीं आती है। वहीं नकली अंडे को हिलाने पर इसमें से कुछ हिलने की आवाज आती है। इसलिए असली अंडे की पहचान करने के लिए अंडे को कान के करीब ले जाकर हिलाएं। आप नकली अंडे के हिलने की आवाज आसानी से सुन लेंगे। इससे ही आप असली व नकली अंडे की पहचान कर लेंगी।

अंडे के अंदर का पीला हिस्सा

अगर आप ऊपर दिए गए सारे तरीकों के जरिए भी नकली अंडे की पहचान नहीं कर पाईं हैं तो यह अंतिम तरीका आजमाइए। अंडे को फोड़ने से पहले उसे अच्छी तरह से हिला लें। अब अंडे को फोड़ें। अगर अंडे के अंदर का पीला वाला भाग सफेद भाग के साथ पूरी तरह से मिल गया है तो उसे फेंक दें। यह नकली अंडा है। क्योंकि असली अंडो को आप कितनी भी तेजी से हिलाएंगी तो भी उसके अंदर का पीला भाग सफेद भाग से कभी मिक्स नहीं होता। असली अंडे का पीला वाला भाग सफेद भाग के साथ चम्मच से फेंटने पर ही मिक्स होता है वह भी कुछ देर के बाद अच्छी तरह से फेंटने पर। इसलिए असली व नकली अंडे की पहचान करने का यह सबसे अचूक तरीका माना जाता है। इस तरीके को अंतिम रामबाण तरीके की तरह आजमाएं और अपने बच्चे को नकली अंडे देने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत