न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर करने लगे इग्नोर तो दिखाएं अपनी समझदारी, ऐसे पाएं उनकी अटेंशन

अगर ऐसा है तो यह आपके रिश्ते के लिए अलार्म है। आपको समझ जाना चाहिए कि आपको अपने रिश्ते को संवारने की जरूरत है। हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर की अटेंशन फिर से पा सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 10:05:21

पार्टनर करने लगे इग्नोर तो दिखाएं अपनी समझदारी, ऐसे पाएं उनकी अटेंशन

रिलेशनशिप में पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। रिलेशनशिप के शुरूआती दौर में सबकुछ ठीक चलता हैं लेकिन कई बार जैसे-जैसे समय बीतता चला जाता हैं रिलेशनशिप का वह स्पार्क कहीं खोता नजर आता हैं और पार्टनर के इग्नोर करने की बात सामने आने लगती हैं। रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है और जरा सी गलती या गलतफहमी रिश्तों की बीच दरार ला देती है। ऐसे में आपको इस समय समझदारी से काम लेने की जरूरत होती हैं। कई बार आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको हल्के में ले रहा है। अगर ऐसा है तो यह आपके रिश्ते के लिए अलार्म है। आपको समझ जाना चाहिए कि आपको अपने रिश्ते को संवारने की जरूरत है। हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर की अटेंशन फिर से पा सकेंगे।

tips to get partner attention,mates and me,relationship tips


बातचीत करने की कोशिश करें

बातचीत करने से हर मुश्किल का हल निकल सकता है। इसलिए अगर आपके साथी ने बातचीत कम कर दी है तो आप कदम आगे बढ़ाते हुए प्यार से बात करें। उस पर भरोसा दिखाएं। क्योंकि रिश्ते की मजबूती भरोसे और प्यार पर ही टीकी होती है। ये बात आपको समझनी होगी कि आप दोनों के बीच कभी कम्यूनिकेशन गैप न आए। कॉल करें या चैट पर बात करें। बातों-बातों में अपने साथी के लिए अपना प्यार जाहिर करें। उन्हें जताएं कि आपको उनकी फिक्र है।

फैमिली और फ्रेंड्स का कमाल

उससे बात नहीं हो पा रही तो क्या हुआ। उसके पैरेंट्स और फ्रेंड्स से मिलना-जुलना बंद न करें। उनसे अपनी अच्छी रिलेशनशिप रखें। इस बहाने वो अपने फ्रेंड्स और फैमिली के जरिये आपके बारे में सुनता और जानता रहेगा। आपके बीच में कितनी भी दूरियां क्यों न हो। कितने भी समय से आपने एक-दूसरे के लिए वक्त न निकाला हो, मगर उस पर ये बात जरूर असर करेगी कि जो लोग उसकी जिंदगी में खास हैं, वो भी आपको बहुत पसंद करते हैं और आप भी उनका ख्याल रखती हैं। हुई न डबल ट्रीट।

हर रिश्ते में स्पेस जरूरी

माना कि आप दोनों का रिश्ता करीबी है और एक दूसरे की हर छोटी-बड़ी बातों में दखल भी रहता है। पर कोई भी रिश्ता हेल्दी तभी बनता है, जब उसमें पार्टनर्स एक दूजे को स्पेस दें। अगर आपका साथी कुछ देर किसी बात नहीं करना चाहता तो उससे जबरदस्ती बात करने की कोशिश न करें। इससे उसकी इर्रिटेशन बढ़ेगी। उस वक्त बहस करने से स्थितियां और रिश्ता दोनों बिगड़ सकती हैं।

tips to get partner attention,mates and me,relationship tips

कॉल-मैसेज करने से खुद को रोकें

जब आपका पार्टनर आपकी कॉल और मैसेज को इग्नोर कर रहा, उसका जवाब ने दे रहा हो तो बार-बार कॉल न करें। इससे वो ज्यादा आक्रोशित को सकता है और बात बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। उसके ऑफिस टाइम या मीटिंग टाइम पर बिल्कुल ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप एक या दो बार ट्राइ करें और अच्छी मैसेज छोड़ सकते हैं। जिससे उसे चिड़चिड़ापन न हो।

कारण तलाशें

साथी अगर इग्नोर कर रहा है तो उसके पीछे कोई तो कारण होगा। वो कारण जानने की कोशिश करें। लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि आप दोनों के बीच शक को घर न करने दें। क्योंकि इससे कड़वाहट और बढ़ेगी। पार्टनर पर भरोसा करें और दिखाएं भी। इससे वो आपके साथ ज्यादा सहज रहेगा।

टोका-टाकी करना छोड़ दें

यदि आपका पार्टनर आप पर ध्यान नहीं दे रहा तो आप भी उसको टोकना छोड़ दें और उसकी बातों को अनसुना करने लगें। इसके साथ ही आप अपने में मस्त रहें और पार्टनर को यह अहसास दिलाएं कि आप उसके बिना भी कितना खुश है। आप देखिए वह खुद आपके आगे-पीछे घूमना शुरू कर देगा।

पुरानी यादों को करें रीक्रिएट

कहते हैं कि रिलेशनशिप को नया और तरोताजा बनाए रखने के लिए पुरानी यादें रीक्रिएट करना उतना ही जरूरी है जितना कि पेड़ों को हरा-भरा रखने के लिए खाद और पानी। इसीलिए पुरानी यादों को रीक्रिएट करें, उन्हें याद दिलाते रहें कि पहली बार आप उनसे कैसे मिली थीं, पहला किस, पहली रात और पहला साथ किया एक-दूसरे से वादा। यकीन मानिए, ये यादें उनके मन में एक नई उमंग जगा देंगी और वो चाहकर भी आपको इग्नोर नहीं कर पायेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत