न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपके बच्चे तो नहीं कर रहे स्ट्रेस का सामना, इन लक्षणों से लगाए पता और करें उनकी मदद

आज इस कड़ी में हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्ट्रेस की ओर इशारा करते हैं जिन्हें पता कर बच्चों की मदद की जा सकती है और उनकी मदद हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 8:06:26

कहीं आपके बच्चे तो नहीं कर रहे स्ट्रेस का सामना, इन लक्षणों से लगाए पता और करें उनकी मदद

आजकल के इस दौर में देखा जाता हैं कि बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ कई चीजों का दबाव पड़ जाता हैं जिसे संभाल पाना बच्चों के लिए आसान नहीं होता हैं और वे इसके बोझ के नीचे दबते चले जाते हैं जिसकी वजह से उनकी जिंदगी में स्ट्रेस जगह ले लेता हैं। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब बच्चा अकेले में रोता हैं। बच्चों का यह स्ट्रेस आगे बढ़े और घातक हो जाए उससे पहले पेरेंट्स को इसका पता कर बच्चों की मदद करनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्ट्रेस की ओर इशारा करते हैं जिन्हें पता कर बच्चों की मदद की जा सकती है और उनकी मदद हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

tips to find that your child is dealing with stress,mates and me,relationship tips


स्कूल न जाने के बहाने बनाना

आपका बच्चा आम तौर पर आपको बोल सकता है कि आज स्कूल में अधिक काम नहीं है और आज की छुट्टी है ताकि वह स्कूल जाने से बच सके। ऐसा वह स्ट्रेस होने के कारण कर सकता है क्योंकि हो सकता है स्कूल में ही उन्हें कोई परेशान कर रहा हो और इस स्थिति से उन्हें बचाने के लिए स्कूल टीचर का नंबर रखें और अगर वह कभी छुट्टी आदि का बहाना बनाते हैं तो उन्हें तुरंत फोन करें और अपने बच्चे की स्थिति के बारे में बताएं।

बेबी टॉक करना

बच्चे कभी खुद से यह नहीं बताएंगे कि वह स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं इसकी बजाए वह अधिक गुस्सा और अधिक चिल्लाना जैसे लक्षण दिखा सकते हैं। इससे आपको उनकी हालत समझ लेनी चाहिए और उनके साथ बच्चों की तरह बात करनी चाहिए ताकि वह आपके सामने अपनी बात रखने में। काफी सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी तरह का डर महसूस न कर सकें।

बच्चों में गुस्सा

बहुत ज्यादा गुस्सा आना बच्चों में तनाव का लक्षण हो सकता है। यह लक्षण काफी डराने वाला है। क्योंकि इससे बच्चे के स्वभाव में अनचाहे परिवर्तन हो सकते हैं। यह गुस्सा आगे चलकर उसके व्यक्तित्व में शामिल हो सकता है और दूसरे लोगों व खुद उसके लिए दिक्कत भरा हो सकता है।

tips to find that your child is dealing with stress,mates and me,relationship tips


बच्चों में मूड स्विंग्स

तनाव के कारण मूड स्विंग्स होने लगते हैं। मूड स्विंग्स के कारण बच्चे का स्वभाव अचानक बदलने लगता है। कभी वह खुशनुमा नजर आता है, तो कभी वह गुमसुम व उदास नजर आने लगता है। वहीं, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लग सकता है।

भूख लगने में बदलाव आना

जब किसी का स्ट्रेस लेवल अधिक बढ़ जाता है तो भूख में सबसे पहले बदलाव देखने को मिलते हैं, हो सकता है आपके बच्चे को इमोशनल ईटिंग करने की आदत हो और वह बहुत अधिक खाना खा रहे हों और खास कर जंक फूड या ओवर ईटिंग ही वह करते है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका बच्चा बिल्कुल कुछ भी न खा रहा हो तो ऐसा संकेत देख कर उनके हालात के बारे में बात करें और उन्हें समझाए।

सिर दर्द

अगर आपका बच्चा अधिक स्ट्रेस ले रहा है तो आम तौर पर उसे सिर दर्द जैसे लक्षण जरूर देखने को मिलेंगे क्योंकि स्ट्रेस और डिप्रेशन से दिमाग पर अधिक प्रेशर पड़ता है। अपने बच्चे की दिन की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि आप यह बात नोटिस कर सकें कि उन्हें किसी अन्य खेल कूद जैसी गतिविधि के कारण सिर दर्द हो रहा है या फिर उनके सिर दर्द का कारण स्ट्रेस है।

नींद आने में दिक्कत होना

अगर आपके बच्चे का हाल ही में नींद आने का पैटर्न बहुत अधिक बदल गया है तो यह भी स्ट्रेस का ही एक संकेत हो सकता है। आप नोटिस कर सकते हैं कि आपका बच्चा बहुत अधिक सो रहा है या वह पहले के मुकाबले देर से सो रहा है या बिल्कुल ही नहीं सो रहा है। अगर वह स्कूल में सो रहे हैं तो आपको तुरंत कोई न कोई एक्शन लेना चाहिए ताकि आपका बच्चा इस स्थिति से निकल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत