न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से बच्चों में जगाए किताबों के लिए दिलचस्पी, जानकारी के साथ बढ़ेगा ज्ञान

आज इस कड़ी में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने बच्चे में किताब पढ़ने की आदत का विकास किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 4:16:33

इन तरीकों से बच्चों में जगाए किताबों के लिए दिलचस्पी, जानकारी के साथ बढ़ेगा ज्ञान

वर्तमान समय तकनिकी का हैं जहां किताबों की जगह अब मोबाइल ने ले ली हैं। इस कोरोना काल में तो टेक्नोलॉजी ने सभी को अपना गुलाम बना दिया हैं। खासतौर से बच्चों में मोबाइल की ऐसी लत पड़ गई हैं कि वे अब किताबों से दूर भागने में लगे हुए हैं। इसकी वजह से बच्चों का ज्ञान सिमित हो गया हैं और उनकी भाषा, उच्चारण की समझ विकसित नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने बच्चों को बचपन से ही इस तरह तैयार करें कि किताबों में उनकी दिलचस्पी जगे और किताबें उनकी दोस्त बन जाए। आज इस कड़ी में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने बच्चे में किताब पढ़ने की आदत का विकास किया जा सकता हैं।

tips to develop your child interest in study,mates and me,relationship tips

घर से करें शुरुआत
बच्चे के लिए पहली पाठशाला उसका घर होता है और पहले शिक्षक उसके माता-पिता। अगर आप किताबें पढ़ते हैं, तो इस बात का अनुसरण आपके बच्चे भी करेंगे। उनमें भी किताब पढ़ने की रूचि पैदा होगी। इसलिए अपने घर में पढ़ने-लिखने का माहौल बनाएं। अगर आप अपने बिस्तर पर मोबाइल फोन की जगह किताबें पढ़ते हैं, तो बच्चा भी धीरे-धीरे यही आदतें सीखता है। किताबों को लेकर उसकी दिलचस्पी भी पैदा होती है। हालांकि आप अपने बच्चों को उम्र के हिसाब से ही किताबें पढ़ने दें ताकि उसमें उनका मन लगे।

लाइब्रेरी जरूर ले जाएं
अपने बच्चे में किताब पढ़ने की आदत डालने के लिए आप उन्हें लाइब्रेरी में जरूर ले जाएं। लाइब्रेरी एक ऐसी जगह है, जहां बच्चा अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकता है। लाइब्रेरी में कुछ देर आप भी कोई किताब पढ़ सकते हैं और बच्चे को भी अपनी मनपसंद किताब पढ़ने के लिए कह सकते हैं। किताबों को पढ़ने से वह अपने आपको किसी के सामने बेहतर ढंग से एक्सप्रेस कर पाते हैं।

बच्चे के साथ किताब पढ़ें

कई बार हम बच्चों को किताब पढ़ने के लिए अतिरिक्त दबाव बनाते हैं। ऐसा करने की बजाय आप बच्चे के साथ में किताब पढ़ें। इससे उन्हें पढ़ने में भी मन लगेगा और उनमें किताबों को लेकर उत्साह पैदा होगा। अगर आपके एक दिन उनके साथ कोई कहानी पढ़ते हैं , तो अगले दिन वह खुद किताब लेकर आते हैं कि दूसरी कहानी पढ़ना शुरू कर देते हैं। इस एक्टिविटी की मदद से आप अपने बच्चे के साथ भी ज्यादा समय बीताते हैं। उन्हें किताबें पढ़ने में भी मजा आता है।

साहित्य की बातें बताएं

अपने बच्चे को किताबें पढ़ने के लिए जागरूक करने का सबसे सरल उपाय है कि आप उन्हें नई-नई कहानियां बताएं और गीता-रामायण की भी कुछ दिलचस्प कहानियां सुनाएं ताकि बच्चे बुक पढ़ने को लेकर उत्साहित हो। जैसे- जब आप अपने बच्चे को खरगोश और कछुए की कहानी सुनाते है, तो उनके सामने किताब खोलकर रखे ताकि वह चित्रों के माध्यम से किताब को पढ़ने की आदत बना सके। इसके अलावा उन्हें हमेशा कहानी सुनाने को भी कहें। इसकी मदद से बच्चे किसी भी चीज को ज्यादा समय तक याद करके रखते हैं।

tips to develop your child interest in study,mates and me,relationship tips

होमवर्क जरूर दें
बच्चों को साथ बैठकर पढ़ाएं, फिर रोज एक छोटा सा चैप्टर या पैराग्राफ पढ़ने को जरूर कहें। इससे उनमें खुद किताबों को पढ़ने की आदत डेवलेप होती है। साथ ही उन्हें सोते वक्त उस कहानी को सुनाने को कहें। इससे वह अपनी बात बेहतर ढंग से कह सकेंगे। इसके अलावा शब्दों की चयन क्षमता, बोलेने की शैली और संवाद का तरीका भी बच्चे को आएगा।

इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

- बच्चे का मन बहुत चंचल होता है। ऐसे में किताबे पढ़ने में उनका मन बहुत कम लगता है, तो उनके पास मोबाइल को साइलेंट या ऑफ करके रखे ताकि फोन बजने पर उनका ध्यान भंग न हो।
- बैठने की पोजीशन सही हो। कई बार हम बच्चों को गलत तरीके से बैठकर पढ़ रहे होते हैं, जिसकी वजह से वह जल्दी थक जाते हैं और पढ़ना नहीं चाहते हैं।
- छोटे-छोटे टारगेट सेट करे। बच्चों को एक दिन में बहुत अधिक पढ़ने के लिए फोर्स न करें। इससे बच्चे का मन किताबे पढ़ने में नहीं लगेगा
- किताब पढ़ते वक्त हमेशा बच्चे को भी कहानी दोहराने को कहें। इससे उनका उच्चारण भी सही होता है और बोलेने की झिझक भी दूर होती है।
- बच्चे को हमेशा किताबें पढ़ने को लेकर जिज्ञासु बनाए। उनसे बातें करें कि कहानी में आगे क्या होगा ताकि उनका मन किताबें पढ़ने में लगा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर