न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका पार्टनर भी हैं एनपीडी का शिकार, ऐसे करें डील

अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनना ये मुहवरा तो आपने सुना ही होगा, बस इसका ही उदाहरण होते हैं नार्सिसिस्टिक यानी आत्ममुग्ध लोग

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 6:15:27

क्या आपका पार्टनर भी हैं एनपीडी का शिकार, ऐसे करें डील

'अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनना' ये मुहवरा तो आपने सुना ही होगा, बस इसका ही उदाहरण होते हैं नार्सिसिस्टिक यानी आत्ममुग्ध लोग। हममें से ज्यादातर लोगों के आसपास ऐसे जरूर कुछ लोग होंगे, जिन्हें अपने आगे कुछ सूझता ही नहीं। उनकी आदत होती है हर वक्त अपने आपको को बेहतर दिखाने की। उनकी दुनिया बस अपने ही इर्द-गिर्द घूमती है। खुद के मुंह से तो अपनी तारीफ करते ही रहते हैं, साथ ही दूसरों से भी अपनी जबरदस्ती तारीफ करवाते रहतेहैं। ऐसे लोगों के साथ रहना चुनौती भरा हो सकता है। अगर आपका पार्टनर भी इस स्वभाव का है, तो उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला जरा सोच-समझकर लें और अगर फैसला ले लिया हैं कुछ बातों का ध्यान रखें। आइये जानते हैं नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के बारे में -

tips to deal with a narcissist partner,how to handle a narcissistic partner,managing relationship with a narcissist,coping with a narcissist partner npd,narcissistic partner relationship tips,dealing with npd in a relationship,surviving a relationship with a narcissist,signs of a narcissist partner and tips,handling narcissistic behavior in a partner,relationship advice for partners with npd

नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर क्या है

नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक स्थिति हैं, जिसमें व्यक्ति केवल अपनी तारीफ सुनना ही पसंद करता है और खुद को सर्वोत्तम मानता है। ऐसे लोग अपने व्यवहार से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते हैं और उन्हें अपने अनुसार चलाने की कोशिश करने लगते हैं। कल्पनाओं की दुनिया में रहने वाले ऐसे लोग अपने आप को अन्य लोगों की तुलना में उच्च मानने लगते हैं।

समय रहते संकेतों को पहचानना जरूरी

रिश्ते में बदले की भावना अचानक से नहीं पनपती बल्कि ऐसी सोच नार्सिसिस्ट पार्टनर में हमेशा से मौजूद होती है। बदले की सोच रखना एक तरह का बिहेवियर है, जो शख्स की आंतरिक वायरिंग में हमेशा से मौजूद होता है और मौका मिलने पर बाहर आ सकता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने और स्वस्थ रिश्ते के साथ स्वस्थ ब्रेकअप के लिए भी जरूरी है कि नार्सिसिस्ट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर की पहचान की जाए। किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखें तो उससे संभव दूरी बरती जाए।

tips to deal with a narcissist partner,how to handle a narcissistic partner,managing relationship with a narcissist,coping with a narcissist partner npd,narcissistic partner relationship tips,dealing with npd in a relationship,surviving a relationship with a narcissist,signs of a narcissist partner and tips,handling narcissistic behavior in a partner,relationship advice for partners with npd

सेल्फ केयर है ज़रूरी

अगर आप एक नार्सिसिस्ट पार्टनर के साथ जीवन बिता रही हैं, तो उसके व्यवहार को खुद पर हावी न होने दें। जीवन में अपने अलग गोल्स सेट करें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करते हैं। इससे पार्टनर को व्यवहार आपके जीवन को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं कर पाएगा।

नार्सिसिस्ट का सबसे मारक हथियार है गैसलाइटिंग

नार्सिसिस्ट बिहेवियर वाले लोग पार्टनर के साथ और करीबी रिश्तों में भी गैसलाइटिंग कर सकते हैं। दरअसल, गैसलाइटिंग एक साइकोलॉजिकल टेकनीक है, जिसमें बिना गलती के किसी शख्स को अपराधबोध महसूस कराया जाता है। बदला लेने के लिए जिस शख्स के साथ गैसलाइटिंग की जा रही है, वह धीरे-धीरे बिना किसी गलती के ही खुद को दोषी मानने लगता है। उसे लगता है कि सारी समस्या की जड़ वह खुद है और नार्सिसिस्ट व्यक्ति की कोई गलती नहीं है।

tips to deal with a narcissist partner,how to handle a narcissistic partner,managing relationship with a narcissist,coping with a narcissist partner npd,narcissistic partner relationship tips,dealing with npd in a relationship,surviving a relationship with a narcissist,signs of a narcissist partner and tips,handling narcissistic behavior in a partner,relationship advice for partners with npd

सीमाओं को निधार्रित कर लें

हर वक्त पार्टनर के अनुसार चलना और बात बात पर उसे मनाने की जगह जीवन में कुछ सीमाएं निर्धारित कर लें। इस बात का ख्याल रखें कि पार्टनर को अहमियत देने के चलते कहीं आप अपना जीवन जीना न भूल जाएं। खुद के लिए समय निकालें और कडे़ शब्दों में अपनी लिमिट्स को जाहिर कर दें।

खुद की अहमियत समझें

पार्टनर के साथ रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के अलावा अपने महत्व को समझें। इस बात को जानें कि आपकी अलग पहचान है और खुद को जीवन में आगे बढ़ाएं। पार्टनर की कही बातों से खुद को बचाने के लिए किसी भी प्रकार से रिएक्ट करने से बचें। जीवन में अपने गोल्स सेट करें और उन्हीं के अनुरूप आगे बढ़ें।

tips to deal with a narcissist partner,how to handle a narcissistic partner,managing relationship with a narcissist,coping with a narcissist partner npd,narcissistic partner relationship tips,dealing with npd in a relationship,surviving a relationship with a narcissist,signs of a narcissist partner and tips,handling narcissistic behavior in a partner,relationship advice for partners with npd

उलझने से बचें

नार्सिसिस्ट पार्टनर हर वक्त किसी न किसी प्रकार से अपने पार्टनर को अपने नियंत्रण में रखने का प्रयास करता है। ऐसे में अपने महत्व को समझें और उसकी बातों को अवॉइड करें। इससे आपके व्यवहार में सकारात्मकता बढ़ने लगेगी और किसी भी प्रकार के मनमुटाव से भी बचे रहेंगे।

सुधारने की कोशिश कभी नहीं करें

नार्सिसिस्ट लोगों को सुधारने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह बातचीत से संभव नहीं है। यह काम लंबी काउंसिलिंग के जरिए ही हो सकता है और सिर्फ ऑथराइज्ड एक्सपर्ट ही कर सकते हैं। इसलिए अपने बचाव के लिए जरूरी है लोगों को पहचानना और अपने चारों ओर एक सुरक्षित बाउंड्री बनाना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत