न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे भी करते हैं भोजन के दौरान आनाकानी, इन तरीकों की मदद से खिलाएं हेल्दी फूड्स

आज हम आपको कुछ तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों आसानी से भोजन खिला सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 May 2021 2:51:20

क्या आपके बच्चे भी करते हैं भोजन के दौरान आनाकानी, इन तरीकों की मदद से खिलाएं हेल्दी फूड्स

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार बहुत जरूरी होता हैं जो अपने पोषक तत्वों से शरीर को मजबूती प्रदान करें। खासतौर से बच्चों को पोषण मिल पाना बहुत जरूरी होता हैं ताकि उनके शरीर को ऊर्जा मिल सकें और मानसिक एवं शारीरिक विकास अच्छे से हो सकें। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई बच्चे भोजन के दौरान आनाकानी करते हैं और खाना नहीं खाते हैं जिससे उनके विकास में बाधा आती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों आसानी से भोजन खिला सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

घर पर बनाएं फेविरट चीजें

बच्चों को अक्सर नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, पास्ता, रोल्स, समोसे, मोमोज आदि पसंद आते हैं। बच्चों को बाहर ये चीजें खिलाने के बजाय आप घर पर ही इन्हें हेल्दी तरीके से बनाएं। बच्चों के लिए ये फूड्स बनाते समय मैदे के बजाय आटे का सूजी का प्रयोग करें और ज्यादा से ज्यादा सब्जियां डालें।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids food tips

बच्चों के खाने का पैटर्न अलग होता है

आमतौर पर वयस्क दिन में 3-4 बार खाना खाते हैं- सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता और रात का खाना। माता-पिता अक्सर बच्चों को भी इन्हीं समय पर खाना खिलाने की जिद करते हैं। मगर बच्चों के खाने का पैटर्न बड़ों से अलग होता है। बच्चे आमतौर पर थोड़ी-थोड़ी चीजें दिनभर खाते रहते हैं। इसलिए बच्चे को जब भी खाना खिलाएं, बहुत ज्यादा खाना लेकर न बैठें। अगर आप प्लेट में थोड़ा सा खाना लेकर बच्चे को खिलाएंगी, तो बच्चे को खाने के लिए मनाना आसान होगा।

हेल्दी मगर रंगीन चीजें बनाएं

आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चे स्वाद से ज्यादा रंगों की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फूड्स को रंगीन और सजावट करके बनाया जाता है, ताकि बच्चे उनकी तरफ आकर्षित हों। बच्चों की इसी साइकोलॉजी का इस्तेमाल आप घर पर भी कर सकती हैं। बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने का आसान तरीका ये है कि आप घर में जो भी खाना बनाएं उसे रंगीन और दिखने में आकर्षक बनाएं। जैसे- पास्ता में रंगीन सब्जियां डालें, ऑमलेट को टेडी बियर के शेप में बनाएं या बच्चों के लिए जानवरों के शेप वाली प्लेट का प्रयोग करें। इससे खाना खाने में बच्चे की दिलचस्पी जगेगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids food tips

ध्यान भटकाने वाली चीजें हटाएं

बच्चे जब टीवी देखें, गेम खेलें या मोबाइल में बिजी हों, तो उन्हें खाना खिलाना मुश्किल होता है। इसलिए कोशिश करें कि खाना खिलाने के दौरान इन अवरोधों को दूर कर दें। टीवी बंद कर दें या बच्चे को लेकर किसी और कमरे में चली जाएं, मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दूर कर दें। इससे बच्चे का पूरा ध्यान खाने पर रहेगा, जिससे वो अपनी भूख भर खाना खा लेगा। ध्यान रखें कि बच्चों को न बहुत कम खाना खिलाएं और न बहुत ज्यादा। अगर आपके बच्चे ने शाम को कुछ हैवी खा लिया है और रात में खाना खाने से मना कर रहा है, तो बहुत ज्यादा जिद न करें।

खेल-खेल में खिलाएं खाना

बच्चों को खाना खिलाने का एक आसान तरीका ये है कि आप उसे खेल-खेल में खाना खिलाएं। शुरुआत से ही अगर बच्चा बहुत कम खाना खाता है या खाने-पीने में जिद करता है, तो आप कुछ ऐसे तरीके खोजें, जिनसे बच्चा आकर्षित हो। जैसे- आप बच्चे के साथ छोटा सा गेम खेल सकती हैं कि एक निवाला आप खाएं और एक निवाला बच्चा खाए, या खाने को किसी कहानी से जोड़कर खिलाएं। इससे बच्चे खेल-खेल में पर्याप्त खाना खा लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर