न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर से हो जाए झगड़ा तो भी ना लाएं इन बातों को अपने बीच, बर्बाद हो सकता है रिश्ता

ऐसे में ध्यान रखा जाना चाहिए कि झगड़े के दौरान पार्टनर का दिल दुखाने वाली कोई बात नहीं की जानी चाहिए क्योंकि ये आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Mar 2022 7:53:04

पार्टनर से हो जाए झगड़ा तो भी ना लाएं इन बातों को अपने बीच, बर्बाद हो सकता है रिश्ता

रिलेशनशिप नोकझोंक वाला रिश्ता हैं जिसमें रूठना-मनाना तो चलता ही रहता हैं। कहते हैं ना कि जिस रिश्ते में प्यार होता है तो झगड़ा होना लाजमी है ही जो कि रिश्ते को और मजबूत बनाता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि पार्टनर से हुई लड़ाई के दौरान अपने कहे गए वाक्यों पर ध्यान दिया जाए। जी हां, कई बार गुस्से में इंसान कुछ भी खा जाता हैं जिसका असर बाद में पता चलता हैं। ऐसे में ध्यान रखा जाना चाहिए कि झगड़े के दौरान पार्टनर का दिल दुखाने वाली कोई बात नहीं की जानी चाहिए क्योंकि ये आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

things to avoid during fight in relationship,relationship tips,mates and me

मैं तुम्हें छोड़ कर चली जाऊंगी

आप जानती हैं कि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं और आप उन्हें छोड़कर कभी नहीं जाना चाहेंगी तो झगड़ा होने पर यह बात क्यों कहना कि आप रिश्ता तोड़ देंगी या उन्हें छोड़कर चली जाएंगी। झगड़ा या अनबन होने पर आप दोनों ही अपने-अपने स्तर पर गुस्से और निराशा से भरे होते हो, ऐसे में ऐसी बातें आपके रिश्ते को नाजुक कर सकती हैं। इसलिए यह इमोशल ब्लैकमेल ना करें।

अपशब्दों से बचना है जरूरी

पार्टनर के साथ काफी करीबी रिश्ता होने पर हम साथ में काफी सहज महसूस करते हैं। आपस में हर तरह की बातें शेयर करते हैं और किसी भी भाषा में बात करने में संकोच नहीं करते हैं। आज-कल गालियां देना भी काफी आम हो चुका है। कई कपल्स भी एक-दूसरे को हंसी-मजाक में गाली दे देते हैं। लेकिन लड़ाई के समय ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बहुत गलत साबित हो सकता है। इससे पार्टनर का ईगो तो हर्ट होगा ही, उसकी नजरों में आपकी इज्जत भी कम हो जाएगी।

तुम मुझसे प्यार करते भी हो?

अपने लिए अपने पार्टनर के प्यार पर शक करना और सवाल उठाना सबसे बेकार चीज है जो आप किसी लड़ाई के समय कर सकती हैं। फिर भी हम सभी ऐसा करते हैं। केवल एक बहस या लड़ाई आपके रिश्ते में प्यार कम नहीं कर देती है। अनबन होना बिल्कुल सामान्य है, और यह साबित करता है कि आप दोनों की अपनी-अपनी राय और विचार हैं। विचार और राय होना हमेशा अच्छी बात है- लेकिन प्यार होने पर सवाल करना आपके रिश्ते के लिए उचित नहीं।

things to avoid during fight in relationship,relationship tips,mates and me

पार्टनर की इज्जत करना न भूलें

रिश्ता आप दोनों का है तो इससे जुड़े सभी खुशी और गम के पल भी आप दोनों के ही हैं। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी झगड़ा इतना बड़ा नहीं होता है कि वह आपका रिश्ता खोखला कर दे। कुछ समय की नाराजगी के बाद आप फिर साथ हो जाएंगे। इसलिए लड़ाई के इस दौर में पार्टनर की किसी से बुराई न करें। अगर आप दूसरों के सामने पार्टनर की बेइज्जती करेंगे तो वे लोग आपके बीच सब ठीक होने के बाद भी पार्टनर की इज्जत नहीं कर सकेंगे।

पुराने झगड़े बीच में लाना

क्या आप चाहती हैं कि आपका रिश्ता खराब हो जाए? नहीं, ना? तो इसलिए पुरानी बातों को ना उखाडें क्योंकि किसी को भी बीत चुके झगडों के लिए बार-बार दोषी ठहराया जाना पसंद नहीं होगा। यकीनन आपके पार्टनर को भी नहीं। पिछली बातों के लिए उन पर चिल्लाने से बेहतर है कि आप इस बार की अनबन को सुलझाने में समय लगाएं।

एक-दूसरे को दोषी ठहराना

झगड़ा होने पर सबसे पहला काम हम यही करते हैं कि एक-दूसरे की गलतियां गिनाने लगते हैं। ‘यह तुमने किया’, ‘ये तुम्हारी वजह से हुआ’, वगैरह वगैरह। हालांकि यह बिल्कुल सही नहीं कि आप रिश्ते में लड़ाई होने के बाद एक-दूसरे को हर एक चीज के लिए दोषी बताते रहें। बल्कि अपनी गलतियों को स्वीकार करना किसी झगड़े को सुलझाने का सबसे बेहतर आइडिया है

things to avoid during fight in relationship,relationship tips,mates and me

न करें दोस्तों और परिजनों की बुराई

लड़की हो या लड़का, कोई भी लड़ाई के दौरान अपने परिजनों या दोस्तों की बुराई सुनना कभी पसंद नहीं करता है। इसलिए एक-दूसरे के वीक पॉइंट्स या इस तरह की बातें न करें, जो सामने वाले को तोड़ कर रख दें। अगर आपको पार्टनर से जुड़े किसी रिश्ते से कोई दिक्कत है तो शांत दिमाग से उसके बारे में बात करें। लड़ाई करके दोनों का मूड ऑफ न करें।

पर्सनल अटैक

अनबन के दौरान एक समय ऐसा भी आता है कि बहस में जीतना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बन जाता है। ऐसे में आप मुख्य मुद्दे से हट जाते हैं और एक दूसरे की पर्सनल चीजों को बीच में खींचने लगते हैं। वास्तव में, बहस और झगड़े में जीतने के लिए आप किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा करना आपके पार्टनर की भावनाओं को आहत कर सकता है और रिश्ते पर नकारात्मक असर डाल सकता है, जिसे कम करना शायद मुश्किल हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका