न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों को खूबसूरती से निभाने का तरीका बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, जानें क्या सीखें इनसे

आज इस कड़ी में हम आपको यहां कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्तों में आने वाली चुनौतियों का सामना करने उन मुश्किलों से निकलने में भी मदद करता हैं। आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 2:13:15

रिश्तों को खूबसूरती से निभाने का तरीका बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, जानें क्या सीखें इनसे

भारतीय दर्शक बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना हैं। बीते कई दशकों से बॉलीवुड में अनगिनत फ़िल्में बनी हैं जिसको लेकर सभी की अपनी पसंद हैं। कई फिल्मों में रोमांस देखने को मिलता हैं तो कईयों में एक्शन। बॉलीवुड की कुछ फिल्मे ऐसी भी हैं जो अच्छा मैसेज देती हैं और लोगों को इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं। ऐसी ही कुछ फिल्में हैं, जो रिलेशनशिप को लेकर काफी कुछ बताती हैं, बस जरूरत है उन फिल्मों की गहराई को समझने की। आज इस कड़ी में हम आपको यहां कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्तों में आने वाली चुनौतियों का सामना करने उन मुश्किलों से निकलने में भी मदद करता हैं। आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

these bollywood movies show how to handle relationships beautifully know what to learn from them,mates and me,relationship tips

दिल धड़कने दो

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ने सभी को सिखाया कि उस रिश्ते से बाहर निकलना ठीक है, जिसमें आप खुश नहीं हैं। भले ही दुनिया आपके खिलाफ क्यों न हो। थोड़ा स्वार्थी होना और अपने बारे में सोचना कोई पाप नहीं है। यही नहीं, फिल्म का प्लॉट यह बताने के लिए भी काफी है कि अगर मौका दिया जाए तो एक बेटी भी बेटे को मात दे सकती है।

स्टेट्स

आजकल की लव लाइफ में कई परेशानियां आती हैं। अक्सर हर कपल इससे घबरा कर अपने रिश्ते से पीछे हट जाता है। लेकिन इस फिल्म में अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और उनके पेरेंट्स की सोच भी एक-दूसरे से काफी अलग है। बावजूद इसमें सिद्धार्थ (अर्जुन कपूर) और अनन्या (आलिया भट्ट) एक दूसरे के पेरेंट्स का दिल जिताते हैं और सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आखिर में एक होते हैं। ये बताता है कि किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए हमें आखिर तक लड़ना चाहिए।

these bollywood movies show how to handle relationships beautifully know what to learn from them,mates and me,relationship tips

क्वीन

इस फिल्म में कंगना रनौत के किरदार ने हमें सिखाया कि आपको हर चीज के लिए अपने साथी से मान्यता लेने की जरूरत नहीं है। उसने हमें सिखाया कि अपने स्वयं के लिए टॉक्सिक और कण्ट्रोलिंग रिलेशन से दूर जाना ठीक है। फिल्म हमें यह भी सिखाती है कि कपल्स रिलेशन से बाहर भी एक लड़की का अपना एक जीवन, अपने दोस्त व पहचान हो सकती है। उसके लिए सिर्फ एक ही रिश्ते में बंधकर अपनी सभी खुशियों को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है।

ये जवानी है दिवानी

लव, कॉमेडी और इमोशन्स का जबदस्त मिक्सचर ये जवानी है दिवानी फिल्म से आप लाइफ में पेरेंट्स के महत्व को समझ सकते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (कबीर) के पिता कबीर को अपना सपना पूरा करने और खुलकर जिंदगी जीने की सलाह भी देते हैं। मगर पिता के गुजर जाने के बाद कबीर को उनकी अहमियत का एहसास होता है और कबीर घर वापस आकर अपनी सौतेली मां से माफी मांगकर पुरानी गलती का पश्चाताप करता है।

these bollywood movies show how to handle relationships beautifully know what to learn from them,mates and me,relationship tips

जब वी मेट

इस फिल्म में करीना कपूर ने खुद के लिए एक लड़के को चुना। उसे लगा कि वह प्यार में है। लेकिन बाद में उसे ऐसा लड़का (शाहिद कपूर) मिला, जिसके लिए उसकी खुशी सबसे अधिक मायने रखती थी। करीना ने फिल्म में दूसरे लड़के (शाहिद कपूर) को अपना जीवन साथी बनाया। उसने हमें सिखाया कि रिश्ता केवल प्यार के बारे में नहीं हैं, यह इस बारे में है कि कोई व्यक्ति आपकी खुशी के लिए क्या करने को तैयार है जब आप उन्हें अपना सब कुछ दे दें।

बागबान

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की इसमें बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आई थी। वहीं, इसमें उम्र के इस मुकाम पर अपने पार्टनर के लिए जो प्यार और केयर दिखाया गया उससे हर किसी को सीख लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, उनके रिलेशनशिप में कई बुरे दौर आए, लेकिन दूर रहकर भी वो एक दूसरे के लिए साथ खड़े रहे और अपने प्यार की मजबूती बरकरार रखी। आखिर में ये दोनों वापस खुशहाल जिंदगी जीने लगे। फिल्म बताती है कि आपके रिश्ते में कितने भी बुरे दौर आए एक दूसरे का साथ कभी ना छोड़ें।

these bollywood movies show how to handle relationships beautifully know what to learn from them,mates and me,relationship tips

इंग्लिश-विंग्लिश

इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार ने हमें प्यार सिखाया कि आप जो भी करते हैं, उस पर गर्व करना आवश्यक है। काम चाहे छोटा हो या बड़ा, उसी से आपकी पहचान बनती है। यही नहीं, फिल्म में इस बात को भी बारीकी से दिखाया गया है कि अपनों के लिए कुछ करने या सीखने की कोई समय सीमा नहीं होती।

जिंदगी मिलेगी ना दोबारा

जिंदगी मिलेगी ना दोबारा में दो दोस्तों का किरदार निभा रहे ऋतिक रोशन (अर्जुन) और फरहान अख्तर (इमरान) की भी आपस में कहासुनी हो जाती है। हालांकि अपने बिछड़े पिता से रूबरू होने के बाद इमरान को अपनी गलती का एहसास होता है और इमरान पूरे दिल से अर्जुन से माफी मांग कर अपनी दोस्ती वापस हासिल कर लेता है।

these bollywood movies show how to handle relationships beautifully know what to learn from them,mates and me,relationship tips

दम लगा के हाईसा

संध्या (भूमि पेडनेकर) और प्रेम (आयुष्मान खुराना) दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अपोजिट थे और प्रेम इस रिश्ते में बिल्कुल खुश नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे प्रेम अपने पार्टनर और शादी के सही मायने को समझने लगा उसे एहसास हुआ कि हर कोई एक जैसा होता है और सच्चा प्यार अपने पार्टनर को हर कमी और सभी रूप में अपनाना ही होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती