न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बेटियों को बचपन से ही सिखाएं ये 6 चीजें, मजबूत शख्सियत के साथ मिलेगा उज्ज्वल भविष्य

उन्हें हमेशा हतोत्साहित करें। इसी के साथ ही जरूरी हैं कि बचपन से ही बेटियों को कुछ ऐसी चीजें सिखाई जाए कि वे खुद को मजबूत शख्सियत के रूप में देखते हुए उज्ज्वल भविष्य बना सकें। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में जो बेटियों को जरूर सिखानी चाहिए..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 2:16:49

अपने बेटियों को बचपन से ही सिखाएं ये 6 चीजें, मजबूत शख्सियत के साथ मिलेगा उज्ज्वल भविष्य

आज का समय हैं जहां लड़के और लड़कियां दोनों कदम के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच चली आ रही भेदभाव की कुरीति अब खोती हुई नजर आ रही हैं। पहले जहां माता-पिता बेटियों से कतराते थे वहीँ अब पेरेंट्स अपनी बच्चियों को मजबूती के साथ प्रदर्शित करते हैं और उनका हर कदम पर साथ देते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं कि अपनी बच्चियों के आत्मविश्वास को जगाते हुए उन्हें हमेशा हतोत्साहित करें। इसी के साथ ही जरूरी हैं कि बचपन से ही बेटियों को कुछ ऐसी चीजें सिखाई जाए कि वे खुद को मजबूत शख्सियत के रूप में देखते हुए उज्ज्वल भविष्य बना सकें। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में जो बेटियों को जरूर सिखानी चाहिए..

teach these things to your daughters from childhood

खुद की देखभाल करना

ज्यादातर लड़कियां खुद पर ध्यान ना देने के बजाय पूरी देखभाल परिवार, बच्चे, पति, माता-पिता आदि की करती हैं। ऐसे में माता-पिता अपनी बेटियों को यह बताएं कि दूसरों का ख्याल तभी रखा जा सकता है जब वह पहले अपना ख्याल रखें। जब बेटियां खुद तंदुरुस्त होंगी तभी वह दूसरों का ख्याल रख सकेंगी। ऐसे में बेटियों के लिए पहली सीख यह होनी चाहिए कि वे खुद का ख्याल रखें।

आत्मनिर्भर बनना है जरूरी

शादी से पहले माता पिता पर निर्भर रहना और शादी के बाद पति पर निर्भर रहना बेटियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आत्मनिर्भर बनाना भी माता-पिता की जिम्मेदारी है। बेटियों को बताएं कि जब आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने पैरों पर खड़ी होंगी तभी ना केवल लोग उनकी इज्जत करेंगे बल्कि लोग महत्व देना भी शुरू करेंगे। ऐसे में बेटियों के लिए दूसरी सीख होनी चाहिए बेटियों को आत्मनिर्भर बनना।

खुद के लिए लड़ना जरूरी

बीते कई सालों से हमारी सोसाइटी या समाज कई मामलों में बेटियां या महिलाओं की आवाज दबाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी लड़के ने कोई गलत कमेंट पास किया तो इसके लिए भी जिम्मेदार लड़कियों के कपड़ों को माना जा सकता है। ऐसे में घर पर छिपकर बैठने से अच्छा है कि माता-पिता लड़कियों को खुद के लिए लड़ना सिखाएं। जब लड़कियां खुद के लिए आवाज उठाएंगी तभी दूसरे भी उनके हित में बोलेंगे और उनके साथ खड़े रहेंगे। ऐसे में बेटियों के लिए तीसरी सीख होनी चाहिए खुद के लिए लड़ना।

teach these things to your daughters from childhood

अपने फैसले खुद लेना

लड़कियों को जरूरी निर्णय लेना आना चाहिए। ऐसे में माता-पिता बचपन से ही बेटियों के जीवन से जुड़े निर्णय उन्हें खुद लेने दें। हालांकि अगर वह कोई गलत निर्णय ले रही हैं तो माता-पिता सही राह दिखा सकते हैं। लेकिन बेटियों को खुद से निर्णय लेने से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि उन्हें जीवन की समझ भी आएगी। जब बचपन से ही लड़कियां जीवन से जुड़े निर्णय खुद लेंगी तो आगे चलकर वह सही निर्णय का आंकलन भी कर पाएंगी।

आजादी से रहना है जरूरी

बेटियों को आजादी का मतलब समझाएं। अगर कोई उनकी बात काट रहा है या उन्हें कहीं आने जानें से रोक रहा है तो ऐसे में बेटियों की आजादी पर सवाल उठेगा। ऐसे में माता-पिता बचपन से ही बेटियों को आजादी का मतलब समझाएं और उन्हें बताएं कि सब अपना जीवन अपने हिसाब से जी सकते हैं। वहीं अगर कोई तुम्हारे जीवन से जुड़े निर्णय ले रहा है तो इसका मतलब यह हक तुमने उसे दिया है। ऐसे में लड़कियों को यह सीखाएं कि उन्हें आजादी से किस प्रकार जीना है।

लड़कियों को बोलना आना चाहिए 'ना'

अकसर लड़कियां किसी न किसी दबाव में आकर या परिवार वालों के मान को बचाने के कारण हां बोल देती हैं। ऐसे में वह भूल जाती हैं कि उनके हां या ना पर पूरी जिंदगी दांव पर लगी है। ऐसे में माता-पिता बचपन से ही लड़कियों को सिखाएं की कैसी भी परिस्थिति आए यदि उस परिस्थिति में आपको लगता है कि आपके हां बोलने से आपका जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है तो ऐसे में ना बोलना ही सही है। किसी भी दबाव में आकर कोई निर्णय न लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर