न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पढ़ाई से तय होती है करियर की दिशा... Study Skills में सुधार के लिए इन टिप्स को अपनाएं

बच्चों के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी होती है। इसी के आधार पर उनके करियर की दिशा तय होती है। इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा नंबर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 7:27:56

पढ़ाई से तय होती है करियर की दिशा... Study Skills में सुधार के लिए इन टिप्स को अपनाएं

बच्चों के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी होती है। इसी के आधार पर उनके करियर की दिशा तय होती है। इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा नंबर हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। कुछ ऐसी बाधाएं भी आती हैं जो उनका ध्यान पढ़ाई से भटकाती है। हम उन्हें बताने जा रहे हैं कि वे क्या करें जिससे उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए और उन्हें अच्छा नतीजा मिले।

study skill,students,study skill students,reading,education,distractions,sleep,active break,multitasking

डिस्ट्रेक्श्न्स से बचने के लिए ठोस कदम उठाएं

अगर आप अपने किसी फैमिली मेम्बर के कारण डिस्ट्रेक्ट होते हैं तो उन्हें शालीनता के साथ कहें कि वे वहां से चले जाएं जिससे आप अपना असाइनमेंट जारी रख सकें। टीवी और रेडियो बंद करना न भूलें। अपने फ़ोन को साइलेंट मोड पर रखें। अगर आपको पढ़ने के लिए इन्टरनेट की जरूरत न हो तो अपना WiFi ऑफ रखें जिससे आप डिस्ट्रेक्ट न हो पाएं।

अगर आपको म्यूजिक के साथ पढ़ना पसंद है तो ध्यान रहे कि कोई बिना शब्द वाला शांत म्यूजिक ही सुनें जिससे आप उसके साथ गुनगुनाना शुरू न कर पाएं और डिस्ट्रेक्ट न हों। आप अपने किसी एक फैमिली मेम्बर से आपको सभी डिस्ट्रेक्श्न्स से दूर रखने के लिए मदद ले सकते हैं जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि से।

study skill,students,study skill students,reading,education,distractions,sleep,active break,multitasking

एक बार में बहुत सारे विषय पढ़ने के बजाय एक ही विषय पढ़ें

अगर आपको सच में स्ट्रेस होता है तो सभी विषयों के बारे में चिंता होने के कारण एक ही समय में 3 असाइनमेंट करने का मन करने लगता है, लेकिन ऐसा करने से प्रत्येक काम असुविधाजनक हो जाता है और उसे पूरा कर पाना नामुमकिन लगने लगता है। सब कुछ बहुत ज्यादा लगने लगता है जिससे आप हर काम खराब करते हैं।

इसके बजाय, एक क्लास के लिए एक समय निर्धारित करें, ब्रेक लें और फिर अगली क्लास में पढना शुरू करें। स्टडीज के अनुसार, मल्टीटास्किंग (एक साथ बहुत सारे काम करना) न केवल बेअसर होता है बल्कि इससे स्ट्रेस भी काफी होता है। अगर आप किसी एक ही काम पर फोकस करते हैं तो उसे मजे लेकर पूरा कर सकते हैं और बेहतर काम कर सकते हैं। एक काम पूरा करने के बाद ही अगला काम शुरू करें।

study skill,students,study skill students,reading,education,distractions,sleep,active break,multitasking

नोट्स बनाएं और पढ़ते समय खुद से सवाल पूछें

स्टडी में पढ़ना किसी मजेदार नॉवेल पढ़ने जैसा नहीं होता, इसलिए आपको ध्यान रखना होगा कि आप सक्रिय रूप से इनफार्मेशन पर फोकस करें और उसे याद रखें। मटेरियल पढ़ते समय अपने ज्ञान को चेक करने के लिए उस पढ़े हुए मटेरियल के बारे में खुद से सवाल करते रहें। चैप्टर की हैडिंग लिखकर नोट्स बनाएं और फिर प्रत्येक बिंदु पर मुख्य जानकारी के लिए कुछ बुलेट पॉइंट्स बनाएं अगर आप समझ नहीं पा रहे कि लिखने के लिए कौनसी इनफार्मेशन सबसे ज्यादा जरूरी है तो टेक्स्ट बुक की समरी को चेक करें जिसमें केवल सबसे जरूरी पॉइंट्स ही होंगे।

कुछ टेक्स्ट बुक्स सबसे जरूरी जानकारी को बोल्ड लेटर्स में मार्क करती हैं या इसमें मुख्य बिन्दुओं पर आधारित रिव्यु सेक्शन होंगे। इनसे मटेरियल को याद रखने में भी मदद मिलेगी और वो एरिया सामने आएंगे जो आपको समझ नहीं आए और जहां आपको ज्यादा पढ़ने या मदद लेने की जरूरत है।

study skill,students,study skill students,reading,education,distractions,sleep,active break,multitasking

हर घंटे कम से कम एक एक्टिव ब्रेक लें

बैठे हुए और पढ़ते हुए एक घंटा गुजर जाने के बाद उठें और थोडा ब्रेक लें। आप आसपास थोडा वॉक कर सकते हैं, कोई स्नैक्स खा सकते हैं, थोड़े पुशअप्स कर सकते हैं या बाहर जाकर थोड़ी ताज़ा हवा का लुफ्त उठा सकते हैं। लगभग 10 मिनट तक ब्रेक लें जिससे आप वापस आकर पढने बैठ सकें। जब आप बार-बार एक्टिव ब्रेक लेते हैं तो बिना रुके लगातार चार घंटे तक पढ़ते रहने की बजाय लम्बे समय के लिए ज्यादा बेहतर सीख पाते हैं। आपके ब्रेन और बॉडी को थोड़ी एक्टिविटी और आनंद की जरूरत होती है जिससे आप फिर से फोकस कर पाएं।

study skill,students,study skill students,reading,education,distractions,sleep,active break,multitasking

ध्यान रहे कि प्रत्येक रात आप बेहतर नींद ले सकें

फोकस में मदद करने के लिए नींद सबसे अच्छी चीज है। लम्बे समय तक सफलता पाने के लिए देर रात तक जागकर पढ़ना अच्छा नहीं होता। नींद की कमी से आप एकाग्रचित नहीं हो पाते और आपने जो भी सीखा है, उसे याद रखने की क्षमता भी कम हो जाती है। रात ने 8 से 9 घंटे या अपनी जरूरत के अनुसार उससे ज्यादा सोने का लक्ष्य रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब