न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतरीन बॉस वही जो सहकर्मियों को करे प्रेरित, ऐसा बनने के लिए जरूरी हैं ये एबिलिटीज

टीम लीडर ऐसा होना चाहिए जो अपने सहकर्मियों को प्रेरित करे। अगर आप भी बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं तो आपको यह ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 11:51:28

बेहतरीन बॉस वही जो सहकर्मियों को करे प्रेरित, ऐसा बनने के लिए जरूरी हैं ये एबिलिटीज

टीम लीडर ऐसा होना चाहिए जो अपने सहकर्मियों को प्रेरित करे। अगर आप भी बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं तो आपको यह हुनर सीखना होगा। अच्छा नेतृत्व कौशल न सिर्फ टीम कार्यक्षमता बढ़ाता है बल्कि इससे सहकर्मियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

boss,team leader,boss,boss quality,boss ability,employer,employee,tolerance power,testing power,decision power

सहन करने की शक्ति

एक नेतृत्वकर्ता की राह में कई तरह की अस्थिरता, जटिलताएं एवं विरोध होते हैं। इन दबावों के बीच रहते सही ढंग से कार्य करने के लिए अत्यधिक सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। नेतृत्व करने वाले व्यक्ति में सहनशीलता का गुण होता है। सहन के साथ शक्ति शब्द लगा हुआ है, इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति आन्तरिक शक्ति, सहनशक्ति के द्वारा ही ख़राब परिस्थितियों तथा अत्यधिक दबाव को झेलने के योग्य बनता है। नेतृत्व करने वाले व्यक्ति को बहुत-सी भिन्न-भिन्न परिस्थितियों को एक साथ संभालना पड़ता है।

इसके लिए उसे अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते हैं जिनके लिए वह स्वयं पूर्ण रूप से ज़िम्मेदार होता है। वह बिना आहत हुए अपनी आलोचना स्वीकार करता है तथा आलोचना सुनकर भारी महसूस नहीं करता। लेकिन जैसे ही नेतृत्व करने वाला व्यक्ति अपनी सहनशक्ति छोड़ देता है वैसे ही उसकी साख गिर जाती है। ऐसी स्थिति में दूसरे व्यक्ति उसके पीछे चलना छोड़ देते हैं। इसलिए अच्छे नेतृत्वकर्ता के लिए सहनशक्ति का होना बहुत ज़रूरी है।

दूसरे शब्दों में सहनशक्ति का अर्थ है कि अंत तक अपना श्रेष्ठ योगदान देते रहना। निंदा-स्तुति को समान भाव से ग्रहण करना सहनशक्ति है। सहनशक्ति की प्राप्ति का आधार प्रेम है। प्रेम के आधार पर ही नेतृत्व करने वाला व्यक्ति लोगों के दिल जीत सकता है और बदले में लोग सदा उसे हर तरह का सहयोग देने के लिए प्रस्तुत रहते हैं।

boss,team leader,boss,boss quality,boss ability,employer,employee,tolerance power,testing power,decision power

परखने की शक्ति

सही-ग़लत, सत्य-अर्धसत्य, लाभ और हानि की परख करने की शक्ति या योग्यता का होना एक अच्छे बॉस या नेतृत्वकर्ता में बहुत ही आवश्यक है। परख शक्ति का होना इतना ज़रूरी इसलिए भी है क्योंकि जो निर्णय नेतृत्वकर्ता को लेना है उससे अनेक व्यक्ति प्रभावित होते हैं। यदि उसमें परख-शक्ति का अभाव हो तथा सही परख न कर सकने के कारण वह ग़लत मार्ग चुन ले तो इसके नतीजे बहुत ही भयानक होते हैं।

सही परख-शक्ति के लिए एक शक्तिशाली सूचना प्रणाली की व्यवस्था बहुत ज़रूरी है, जिसका कार्य सूचनाओं को एकत्रित करके उनका चयन, विश्लेषण, संश्लेषण (मिलाना), प्राथमिकता का निर्धारण और मूल्यांकन करना होता है। परखने की शक्ति के द्वारा व्यक्ति एक बहुत अच्छी मूल्यांकन प्रणाली विकसित करता है।

boss,team leader,boss,boss quality,boss ability,employer,employee,tolerance power,testing power,decision power

निर्णय करने की शक्ति

नेतृत्व करने वाले व्यक्ति का एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य निर्णय लेने का होता है। वह सदा ऐसी परिस्थितियों में रहता है जहां से उसे आगे बढ़ने का निर्णय करना पड़ता है। निर्णय शक्ति से आशय केवल सही और ग़लत को परखना ही नहीं है लेकिन अपने सामने मौजूद अनेक विकल्पों में से श्रेष्ठतम को चुनने का निर्णय लेना होता है।

निर्णय लेते समय वह अपनी कल्पना, दूर-दृष्टि और रचनात्मकता का प्रयोग करके भविष्य के लिए एक शक्तिशाली कार्य योजना का निर्माण करता है। अनेक उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनना निर्णय शक्ति द्वारा ही सम्भव होता है। व्यक्ति अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर भविष्य के लिए एक कार्य योजना बनाता है और उसे लागू भी करता है।

सामान्यतया अनेक में से एक को चुनना कठिन कार्य होता है क्योंकि एक को चुनने के लिए शेष सब को छोड़ना होता है। अनेक बार तुरन्त निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। इसलिए निर्णय शक्त के लिए विचारों की स्पष्टता और यथार्थता बहुत ज़रूरी है। कहने का मतलब यह है कि सही निर्णय लेने के लिए परख शक्ति का होना वैसे ही है जैसे जांच-पड़ताल के पश्चात् सच्चाई का फ़ैसला करना।

नेतृत्व करने वाले व्यक्ति को कोई भी निर्णय लेने से पहले बात की तह तक पहुंचने के लिए उसकी खोजबीन, विश्लेषण, संश्लेषण और समझना आवश्यक है। इसलिए किसी भी मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लेना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि कुछ करने के बाद व्यक्ति सोचे, क्योंकि बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मन की स्पष्टता बहुत ज़रूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर