न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति-पत्नी के रिश्ते को फायदा पहुंचाती हैं छोटी-मोटी तकरार, जानें इसके फायदे

पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है जिसकी मजबूती के लिए प्यार के साथ-साथ विश्वास होना भी जरूरी है। हांलाकि नोकझोंक भी रिश्ते का ही हिस्सा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 2:21:15

पति-पत्नी के रिश्ते को फायदा पहुंचाती हैं छोटी-मोटी तकरार, जानें इसके फायदे

पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है जिसकी मजबूती के लिए प्यार के साथ-साथ विश्वास होना भी जरूरी है। हांलाकि नोकझोंक भी रिश्ते का ही हिस्सा हैं। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई कपल हुआ होगा जिनके बीच कभी लड़ाई नहीं हुई हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पति-पत्नी के बीच हुई छोटी-मोटी तकरार रिश्ते को फायदा पहुंचा सकती हैं। पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े को लोग काफी गलत तरीके से ले लेते हैं। जबकि उनके बीच होने वाला झगड़ा उनके बीच के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से रिश्ते की यह नोंकझोंक पति-पत्नी के रिश्ते को फायदा पहुंचाती हैं। हांलाकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये झगड़ा ज्यादा बढ़े नहीं क्योंकि ज्यादा झगड़ा बढ़ने से चीजें बिगड़ सकती हैं। आइये जानते हैं उन फायदों के बारे में...

husband wife relationship,husband and wife relationship,relationship tips in hindi

बात क्लियर होना

बिना कुछ बोले मन में शिकायत रखने या फिर नाराज रहने से अच्छा है कि लड़ाई या बहस करके अपने मन की बातें बाहर निकाल देना। इससे पार्टनर को भी बात क्लियर हो जाती है कि क्या बात बुरी लगी है।

रिश्ता होता है मजबूत

हम एक निश्चित मुद्दे पर दृष्टिकोण व्यक्त करने के लिए अपने पार्टनर के साथ बहस करते हैं। ऐसा करके हम अपने विचारों को अपने तक ही सीमित नहीं रख रहे हैं और इस प्रकार मतभेदों को दूर कर रहे हैं। जैसा कि हम अपने दिल की बात कहते हैं, यह लंबे समय तक चलने में मदद करता है। किसी भी स्थिति में फंसने पर कोई भी साथी एक-दूसरे के प्रति द्वेष नहीं रखता है और एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझता भी है।

husband wife relationship,husband and wife relationship,relationship tips in hindi

इंटीमेसी बढ़ती है

लड़ाई होने के बाद आपके मन में छुपी नेगेटिविटी बाहर निकल जाती है। ऐसे में कई बार आप पार्टनर को बहुत कुछ गलत भी कह जाते हैं। कुछ टाइम बाद गलती का अहसास होने पर आप पार्टनर के करीब आने लगते हैं और सॉफ्ट होकर बात सुलझाने की कोशिश करते हैं।

चरित्र में सुधार करता है

झगड़े ही आपको मजबूत बनाते हैं और आपके साथी के लिए आपके धैर्य, देखभाल और प्यार के स्तर को बढ़ाते हैं। कई बार आप खुद को दूसरे व्यक्ति की गलतियों के अनुकूल भी ढाल लेते हैं। हालांकि, सुनिश्चित करें कि बहसबाजी बहुत बार नहीं हो क्योंकि यह आपके सुखी जीवन में परेशानी पैदा कर सकती है।

husband wife relationship,husband and wife relationship,relationship tips in hindi

भरोसा बढ़ता है

आपको यह बात अजीब लग सकती है लेकिन लड़ाई होने से बातें साफ होती है, जिससे भरोसा बढ़ता है। आप दोनों के बीच कुछ भी नहीं छुपा रहता है। इससे आपको विश्वास होता है कि लड़ाई होने पर भी पार्टनर आपसे दूर नहीं जाएगा।

अच्छा महसूस करते हैं

कहते हैं कि किसी के साथ रहने पर कभी न कभी नोंक-झोंक हो ही जाती है, लेकिन लड़ाई या बहस की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपना भड़ास निकालने के बाद फील गुड करते हैं। इससे बड़ी लड़ाई की गुजाइंश कम हो जाती है। वहीं, आपकी मेंटल हेल्थ भी ठीक रहती है। नाराजगी को दबाए रहने से रिश्ते और हेल्थ दोनों कमजोर होने लगते हैं।

बढ़ती हैं आत्मीयता

एक सम्मानजनक तरीके से होने वाली स्वस्थ बहस के माध्यम से रिश्ते में अंतरंगता बढ़ती है। हमें पता चलता है कि रेखा कहां खींचनी है और किस तरह का व्यवहार हमारे पार्टनर द्वारा सराहा जाएगा और कौन सा नहीं। अपने पार्टनर के इन पहलुओं के बारे में जानने से गहरी आत्मीयता और दूसरे की सराहना पैदा होती है। साथ ही कई बार ऐसा भी होता है कि किसी भी तरह की लड़ाई में शामिल होने वाले दंपत्ति एक-दूसरे से व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं और परिणामस्वरूप अंतरंग हो जाते हैं। यह केवल उन्हें एक दूसरे के करीब लाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत