न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके रिलेशनशिप की अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाते हैं ये संकेत, जानें इनके बारे में

यदि आपके रिश्ते में विश्वास, सपोर्ट और संवाद की कमी है, तो यह आगे चलकर अनहेल्दी भी बन सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिलेशनशिप की अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाते हैं। ये संकेत खूबसूरत रिश्ते की पहचान होते हैं। इन संकेतों को जानकर अपने रिश्ते में भी महसूस करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 2:34:31

आपके रिलेशनशिप की अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाते हैं ये संकेत, जानें इनके बारे में

जब भी किसी रिलेशनशिप की शुरुआत होती हैं तो उसमें देखा जाता हैं कि प्यार कितना हैं। लेकिन किसी अच्छी रिलेशनशिप की सच्चाई सिर्फ प्यार से ही नहीं होती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं तो एक नॉर्मल रिलेशन को गहरा और मजबूत बनाने का काम करती हैं। दो लोगों के बीच किसी भी रिश्ते की गहराई कुछ खास लक्षणों से पता चलती है। यदि आपके रिश्ते में विश्वास, सपोर्ट और संवाद की कमी है, तो यह आगे चलकर अनहेल्दी भी बन सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिलेशनशिप की अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाते हैं। ये संकेत खूबसूरत रिश्ते की पहचान होते हैं। इन संकेतों को जानकर अपने रिश्ते में भी महसूस करें।

signs of a good relationship,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे की इज्जत करना

आप हर हालात में एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। अपशब्द बोलना या लोगों के सामने बेइज्जत कर देना आप दोनों पसंद नहीं करते। लड़ाई भी किसी तीसरे के सामने नहीं करते हैं। इस तरह आप एक दूसरे को इज्जत देना पसंद करते हैं।

एक दूसरे का सर्पोट सिस्टम

अगर आप एक दूसरे को आगे बढ़ने या किसी भी काम को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और एक दूसरे को अपने बेस्ट वर्जन में आने में मदद करते हैं तो इससे अच्छा जीवन साथी कौन हो सकता है। इसका मतलब यह है कि आपको अपने साथी की परवाह है और आप उसे आगे बढ़ते देखना चाहते हैं

एक-दूसरे पर भरोसा करना

क‍िसी भी र‍िश्ते को मजबूत बनाने के ल‍िए एक-दूसरे पर भरोसा करना जरूरी है। आर्थिक, पैरेंट‍िंग या न‍िजी ज‍िम्मेदारी या जरूरी फैसलों को लेने के ल‍िए ट्रस्ट होना चाह‍िए। जो पार्टनर एक-दूसरे पर भरोसा कर पाते हैं उनके बीच एक खास बॉन्ड बन जाता है।

signs of a good relationship,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे का साथ न‍िभाना

क‍िसी भी अच्छे र‍िश्ते का लक्षण है क‍ि आप एक-दूसरे का क‍ितना साथ न‍िभाते हैं। अच्छे वक्त में साथ देने के ल‍िए बहुत लोग होते हैं। लेक‍िन मुश्क‍िल समय में खड़े रहने का दम अगर आपके पार्टनर में है, तो आपका र‍िश्ता मजबूत है। क‍िसी भी स्थित‍ि में पार्टनर का साथ न‍िभाना, अच्छे र‍िश्ते की ओर संकेत करता है।

साथ म‍िलकर सहमत‍ि बनाना

न‍िजी अनुभवों के आधार पर ये कहना गलत नहीं होगा क‍ि र‍िश्ते को मजबूत बनाने के ल‍िए क‍िसी भी बात पर पार्टनर के साथ सहमत‍ि बनाना जरूरी है। ऐसा हो सकता है क‍ि आप ज‍िस बात के ख‍िलाफ हों, वही आपके पार्टनर के ल‍िए सही हो। लेक‍िन क्योंक‍ि क‍िसी एक व‍िकल्प को ही चुना जाता है इसल‍िए कई बार दोनों पार्टनर्स को ही सामने वाले की बात पर रजामंदी देनी होगी। ये भी अच्छे र‍िश्ते का एक लक्षण है।

दिल की बात करने में कोई झिझक नहीं

एक अच्छे रिश्ते की पहचान ये है कि पार्टनर से दिल की हर बात शेयर करने में कोई झिझक नहीं होती। आप अपने जीवन में चल रही हर चीज के बारे में एक-दूसरे को बताते हैं। फिर वह बात अच्छी हो, बुरी हो, सफलता या असफलता के बारे में हो, आप हर बात साझा करते हैं। यह बात बताता है कि आपको रिश्ता मजबूत है।

signs of a good relationship,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे का साथ पसंद आना

कई लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय ब‍िताना अच्छा नहीं लगता। लेक‍िन इसका कारण पता लगाना जरूरी है। पसंद अलग हो सकती है लेक‍िन मतभेद नहीं होना चाह‍िए। आपको एक-दूसरे का साथ अच्छा लग रहा है, तो आपका र‍िश्ता सुखद है।

आप एक-दूसरे को स्पेस देते हैं

सफल रिश्ते में आप एक दूसरे की जरूरतों के साथ-साथ व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी समय निकालते हैं। अपने रिश्ते में वृद्धि करते हुए अपने व्यक्तिगत विकास पर फिर से सक्रिय होने और ध्यान केंद्रित करने के लिए अकेले समय बिताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती