न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी है ऑफिस कलीग्स के साथ रिश्ता बने मधुर, रखें इन बातों का ध्यान

। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप ऑफिस कलीग्स के साथ रिश्ता मधुर बना सकेंगे। आइये जानें इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 2:50:12

जरूरी है ऑफिस कलीग्स के साथ रिश्ता बने मधुर, रखें इन बातों का ध्यान

कामकाजी लोग अपने घर से ज्यादा वक्त अपने ऑफिस में बिताते हैं। घर के बाद ऑफिस ही ऐसी जगह होती है जहां लोग सबसे ज्यादा टाइम गुजारते हैं। ऐसे में ऑफिस में साथ काम करने वाले सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते कैसे हैं यह बहुत मायने रखते हैं क्योंकि इसका असर आपके काम और माहौल पर भी पड़ता हैं। ऑफिस के कलीग्स के साथ दोस्ती करने के प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फायदे होते हैं। ये मानसिक सेहत के लिए और काम के बोझ के बीच रिलैक्स होने के लिए जरूरी भी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप ऑफिस कलीग्स के साथ रिश्ता मधुर बना सकेंगे। आइये जानें इसके बारे में...

relationship tips for colleagues,mates and me,relationship tips

मिलकर काम करने की भावना

ऑफिस में कलीग्स के साथ रिश्ते अच्छे बनाने के लिए आप अपने अंदर टीम वर्क करने की स्पीरिट डेवेलप कर सकते हैं। इससे काम के दौरान सभी एक-दूसरे की मदद करते हुए टास्क कंप्लीट करेंगे। साथ ही सबकी परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मतभेद होने पर संयम बनाए रखें

ऑफिस में अलग अलग विचारधारा के लोग होते हैं। सबकी अपनी पसंद या सोचने समझने का तरीका होता है। हो सकता है कि आपका उनसे वैचारिक मतभेद हो जाए। ऐसे में उनके विचारों को भी इज्जत दें, न कि मजाक बनाएं। किसी भी तरह के मतभेद को अवॉयड करें। मतभेद की स्थिति में भी संयम बनाए रखें।

अपोजिट राय को भी सम्मान दें

ऑफिस में अक्सर कुछ लोगों के विचार आपसे बिल्कुल अलग हो सकते हैं। ऐसे में लोग अपोसिट विचार वाले व्यक्तियों से दूरी बना लेते हैं और मौका मिलने पर उनका मजाक बनाकर इंसल्ट करते हैं। मगर कलीग्स के प्रति आपका ये बर्ताव बिल्कुल उचित नहीं है। इसलिए ऑफिस में सभी की समान रिस्पेक्ट करें।

दूसरों के काम का क्रेडिट खुद ना लें

कई बार ऑफिस में ऐसा होता है कि आप किसी दूसरे कलीग के आइडिया को अपना बताकर बॉस को पेश करते हैं। ऐसे में आप अपने बॉस की नजरों में तो अच्छे बन जाएंगे लेकिन आप अपने कलीग की नजरों में गिर जाएंगे। इसलिए ऐसा ना करें।

relationship tips for colleagues,mates and me,relationship tips

गॉसिप को अवॉयड करें

कुछ लोग ऑफिस में अपने को-वर्कर से जुड़ी बातें डिसकस करके टाइम पास करते हैं। मगर इससे आप निगेटिव पर्सनालिटी प्रूव हो सकते हैं। इसलिए ऑफिस में कलीग्स के साथ गॉसिप बिल्कुल न करें और सभी से पॉजिटिव रिलेशन बनाने की कोशिश करें।

साथ देने से न चूकें

ऑफिस में कई बार कलीग्स को आपकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में अगर कोई भी कलीग आपसे आकर मदद करने की रिक्वेस्ट करे तो उसे नजरअंदाज करने से बचें। खासकर अपने जूनियर को-वर्कर की हेल्प करके आप न सिर्फ उसे मोटिवेट रख सकते हैं बल्कि अपनी अच्छी पर्सनालिटी का सुबूत भी दे सकते हैं।

सहकर्मियों में कॉमन इंटरस्ट तलाशें

हॉबीज़ हमारी पर्सनेलिटी का वो हिस्सा होती है जिससे हम अपने आपको तो खुश रखते ही हैं , लेकिन इनके कॉमन होने पर किसी से भी दोस्ती करने में बेहद ही आसानी होती है। इसलिए अगर आप भी ऑफिस के कलीग्स के साथ अपने रिश्ते को मजबूती देना चाहते है,तो कॉमन इंटरस्ट वाले कलीग्स को तलाशें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत