न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स करना चाहते हैं बच्चों का ब्रेन डेवलपमेंट, इन ट्रिक्स की मदद से करें यह काम

अगर आप भी पेरेंट्स हैं और चाहते हैं कि आपके बच्चों का दिमाग तेज हो तो यहां बताई जा रही ट्रिक्स को अपना सकते हैं। आइये जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 1:40:34

पेरेंट्स करना चाहते हैं बच्चों का ब्रेन डेवलपमेंट, इन ट्रिक्स की मदद से करें यह काम

शायद ही कोई ऐसे माता-पिता होंगे जो नहीं चाहते होंगे कि उनके बच्चों का दिमाग तेज हो और वे खूब तरक्की करें। देखा जाता हैं कि बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर तो पेरेंट्स बहुत ध्यान देते हैं और उचित तरीका अपनाते हैं। लेकिन पेरेंट्स बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट को नजरअंदाज कर देते हैं। पेरेंट्स को ये नहीं पता होता है कि उनकी छोटी-छोटी कोशिशें बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अगर आप भी पेरेंट्स हैं और चाहते हैं कि आपके बच्चों का दिमाग तेज हो तो यहां बताई जा रही ट्रिक्स को अपना सकते हैं। आइये जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

parents want to do brain development of children do this work with the help of these tricks,mates and me,relationship tips

बच्चों से पूछें ये सवाल

अगर आप अपने बच्चे के साथ कहीं बाहर गए हैं, कोई फिल्म देखने या फिर किसी ट्रिप पर। तो घर लौटने पर अपने बच्चे से उस फिल्म या जगह के बारे में सवाल करें। जगह कैसी थी? वहां क्या-क्या देखा? फिल्म में कौन था? हूं जिस हॉल में बैठे थे वहां की सीट कैसे थी? इंटरवल में हमने क्या खाया था? इस तरह के सवाल बच्चों को पूरे दिन की याद दिलाएंगे, वे अपने दिमाग पर जोर डालेंगे और उनके दिमाग की कोशिकाएं तेजी से काम करेंगी। पेरेंट होने के नाते आपको बच्चे के द‍िमागी व‍िकास के ल‍िए बच्चे से इंटरएक्ट करना चाह‍िए। इससे आपको बच्चे के सोचने का तरीका, उसकी पसंद-नापसंद के बारे में पता चलेगा। ज‍ितना ज्यादा आप बच्चे से बात करेंगे और उसके सवालों के जवाब देंगे आपके बच्चे का माइंड उतना ही शॉर्प होगा।

एक्सरसाइज और फ‍िज‍िकल एक्ट‍िव‍िटी


बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के ल‍िए एक्सरसाइज एक जरूरी स्टेप है। माता-प‍िता को बच्चों की हेल्दी बॉडी और माइंड के ल‍िए क‍िसी न क‍िसी फ‍िजिकल एक्ट‍िव‍िटी व एक्सरसाइज में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आप बच्चे के साथ भी एक्सरसाइज सेशन पूरा कर सकते हैं। कसरत का एक फायदा ये भी है क‍ि उससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ब्रेन तक ब्लड फ्लो बेहतर होने से ब्रेन में पर्याप्त ऑक्सीजन और ग्लूकोज की सप्लाई हो पाती है और मेंटल फोकस बढ़ता है।

parents want to do brain development of children do this work with the help of these tricks,mates and me,relationship tips

बच्चे को करवाएं ब्रेन-बूस्ट‍िंग फूड्स का सेवन

फ‍िज‍िकल एक्ट‍िव‍िटी के साथ-साथ ब्रेन के ल‍िए हेल्दी फूड भी जरूरी है। आपको बच्चे को दही, हरी सब्ज‍ियां, नट्स, ओटमील, एप्पल आद‍ि खाने के ल‍िए देना चाह‍िए। आपको बच्चे को डीएचए र‍िच फूड देना चाह‍िए, ये एक ओमेगा 3 फैटी एस‍िड है जो हेल्दी माइंड के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। अखरोट, सोयाबीन, कैनोला ऑयल आद‍ि में ड‍ीएचए पाया जाता हे।

ब्रेन डेवलपमेंट के ल‍िए जरूरी है पढ़ना

क‍िताब पढ़ना भी एक तरह की ब्रेन एक्सरसाइज है। ब्रेन के व‍िकास के ल‍िए आपको बच्चे को शुरू से क‍िताब पढ़ने की आदत डालनी चाह‍िए। अगर आपका बच्चा छोटा है और पढ़ नहीं सकता है तो आप उसे प‍िक्चर बुक दें। बच्चे को शेप या प‍िक्चर देखकर उसका नाम पहचानने के ल‍िए कहें। कई एक्सपर्ट और डॉक्टर ऐसा मानते हैं क‍ि बच्चे के ब्रेन के ल‍िए ये बेस्ट एक्सरसाइज है।

parents want to do brain development of children do this work with the help of these tricks,mates and me,relationship tips

बच्चे के साथ खेलें

बच्चे के द‍िमाग को व‍िकस‍ित करने का सबसे आसान तरीका है आप अपने बच्चे के साथ समय न‍िकालकर खेलें। इसमें बच्चे का मन भी लगेगा, आपका बॉन्ड बच्चे के साथ बेहतर होगा और इस स्टेप को फॉलो करने से बच्चे के ब्रेन का व‍िकास भी होगा। छोटी क्लास से ही बच्चों को स्कूल में अंग्रेजी सीखने पर जोर दिया जाता है। विभिन्न एक्टिविटी से वे अल्फाबेट सीख जाएंगे। इसके अलावा अमूमन बच्चों को अंक याद करने में परेशानी होती है। वे अंक भूल जाते हैं। तो आप उनके साथ नंबर गले खेलें। उनके सामने दिन में कई बार ऐसे नंबर बोलें जिसमें उन नंबरों का कई दफा प्रयोग हो जिन्हें उसे याद रखना है। इस तरह उसे वह नंबर याद हो जायेगा।

उन्हें खुद का सामान संभालना सिखाएं


अक्सर बच्चों के कमरे में या घर में इधर उधर खिलौने फैले रहते हैं। जिन्हें बाद में पेरेंट्स ही संभालते हैं। लेकिन खुद इस सामान को सही जगह पर ना रख कर आप अपने बच्चों से कहें। कौन सा खिलौना, या किताब कहां रखी जाती है, उन्हें यह सब याद हो जायेगा। उन्हें कहें कि अगली बार आप उन्हें यह सब बताएंगे नहीं, उन्हें खुद ही रखना है, इस तरह उनके दिमाग में वे सभी जगह बैठ जाएंगी जहां से उन्हें सामान लेना है और फिर वापिस रखना भी है।

parents want to do brain development of children do this work with the help of these tricks,mates and me,relationship tips

घर के काम कराएं

बच्चों को एक्टिव बनाने और साथ ही उनके दिमाग को तेज करने का बहुत अच्छा तरीका है घर के काम कराना। उन्हें रसोई के काम में शामिल करें। जब आप कुछ बना रही हों तो उन्हें जरूरत की चीजें आपको पकड़ाने को कहें। फिर बाद में वापिस उन सब चीजों को उनकी सही जगह पर रखने को कहें। इस तरह से उनके ब्रेन सेल्स काम करेंगे, कौन सा सामान कहां रखा था यह उन्हें याद रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?