न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे को बेहतर इंसान बनाने में पेरेंट्स की परवरिश के हैं कई मायने, दें इन बातों पर ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर पाएंगे और उन्हें बेहतर इंसान बनाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 12 Dec 2022 3:46:13

बच्चे को बेहतर इंसान बनाने में पेरेंट्स की परवरिश के हैं कई मायने, दें इन बातों पर ध्यान

सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे जीवन में काबिल और बेहतर इंसान बनें और इसके लिए वो हर जरूरी कोशिश करते हैं। बच्चे को बेहतर इंसान बनाने में पेरेंट्स की परवरिश के बहुत मायने हैं। ऐसे में बच्चे की परवरिश बेहतर ढंग से हो यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी हैं। हांलाकि आज के समय में बच्चों की सही तरीके से परवरिश करना बहुत मुश्किल है। इसके चक्कर में मां-बाप कई गलतियां कर बैठते हैं जिसके गलत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। कई बार पैरेंटिंग का अर्थ परफेक्शन से समझ लिया जाता है। जबकि असल में परफेक्ट तो कोई नहीं होता, आप बस कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर पाएंगे और उन्हें बेहतर इंसान बनाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

parents upbringing has many meanings in making the child a better person pay attention to these things,mates and me,relationship
tips

बच्चों को ढेर सारा प्यार करें

इस बात से नकारा नहीं जा सकता हैं कि हर पैरेंट्स को अपने बच्चों से बहुत प्यार होता है, लेकिन कई बार पैरेंट्स अपना प्यार सही तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। खासकर पिता कई बार अपने बच्चे के प्रति प्यार को दिल ही में छिपा लेते हैं। लेकिन जरूरी है कि आप अपने दिल की बात को शब्दों से, हाव-भाव से या किसी भी अन्य तरीके से जाहिर जरूर करें। बच्चों को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए उन पर ढेर सारा प्यार लुटाना जरूरी है।

बच्चों की सोच को पॉजिटिव बनाएं

जीवन में परेशानियां सबके आती हैं लेकिन उन बुरे हालातों से निपटने के लिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में बच्चों को बचपन से ही पॉजिटिव होना सिखाएं। पैरेंटिंग में खुद भी सकारात्मक रहें और बच्चों को भी पॉजिटिव तरीके से सोचना और देखना सिखाएं। उसके सामने डर, चिंता, गुस्सा, नाराजगी और निराशा की बात बिल्कुल न करें। वरना इससे बच्चे पर गलत असर पड़ सकता है। किसी भी परेशानी को लेकर रोने-कोसने के बजाय उसे पॉजिटिव तरीके से हल करना सिखाएं। ये सकारात्मकता आपकी संतान को जीवन की हर चुनौती से लड़ने की ताकत देगी।

parents upbringing has many meanings in making the child a better person pay attention to these things,mates and me,relationship
tips

उनके मन में एक सुपर स्टार बन जाएं

आप अपने बच्चों के सामने ऐसी मिसाल पेश करें कि वे भी आपकी तरह बनना चाहे। फिर आपको ज्यादा परवरिश नहीं करनी पड़ेगी। बच्चे दरअसल, ध्यान देकर और भागीदारी से सीखते हैं नाकि पढ़ाई लिखाई और फिलोस्फी से। इसलिए ऐसे इंसान बनें जो कि आप अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं। उसके बाद आपको उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उसके बाद वो आपको अपना सुपरस्टार समझेंगे।

बच्चों से बात करें और उनको समझें

बच्चों को उनके पसंद के खिलौने लेकर देने से भी ज्यादा जरूरी है कि आप उनकी बातों, समस्याओं और भावनाओं को समझें। उन्हें समझने के लिए बहुत जरूरी है कि आप उनसे बात करें। उनके हर विषय और ममाले पर उन्हें अपनी राय प्रकट करने का मौका दें। बच्चों को बेहतर इंसान बनाने के लिए उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है।

parents upbringing has many meanings in making the child a better person pay attention to these things,mates and me,relationship
tips

सेहत का ध्यान रखना सिखाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अपने हेल्थ का खुद ध्यान रखे तो उन्हें स्वास्थ्य के बारे में अच्छे से समझाएं। आप भी उनकी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। साथ ही अपनी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखें। बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। अगर आप अपनी सेहत का ख्याल खुद रखेंगे तो आप तो स्वस्थ रहेंगे ही, बल्कि आपके बच्चे में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी।

उन्हें प्रकृति में लेकर जाएं

एक आसान तरीका जो आप अपने बच्चों के लिए कर सकते हैं, वो है उन्हें प्रकृति में लेकर जाना। अगर बच्चे प्रकृति में ज्यादा समय बिताएंगे तो वे गलत आदतों से भी दूर रहेंगे। सभी माता पिता आप में से वे लोग जो अपनी तुलना में एक बेहतर पीढ़ी तैयार करना चाहते हैं। तो आपको उसके लिए कुछ समय निकालना होगा। ताकि आप अपने बच्चों को जंगलों, नदियों, पहाड़ों, समुद्रों में ले जाएं। इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही बच्चे का संपूर्ण विकास भी होगा।

parents upbringing has many meanings in making the child a better person pay attention to these things,mates and me,relationship
tips

बच्चे को मारे पीटे नहीं

भारतीय बच्चे की पिटाई करना या सजा देना काफी आम बात है। लेकिन, सजा देने के बजाय बच्चे को बातचीत के जरिए उसकी गलती का एहसास करा देना चाहिए ताकि वह दोबारा ऐसा न करे। बच्चों को ज्यादा मारने पीटने से उनकी मानसिकता पर इसका बुरा असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती