न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के व्यवहार को बुरी तरह प्रभावित करता हैं पेरेंट्स का तलाक, जानें इसके बारे में

हालांकि, यह बच्चे की उम्र भी बताती है कि उसके पेरेंट्स का डिवोर्स लेने के फैसले से उस पर क्या असर पड़ेगा। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि पेरेंट्स के तलाक से बच्चे के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 3:08:32

बच्चों के व्यवहार को बुरी तरह प्रभावित करता हैं पेरेंट्स का तलाक, जानें इसके बारे में

बच्चों की सही परवरिश की जिम्मेदारी उनके पेरेंट्स पर होती हैं। लेकिन पेरेंट्स खुद ही अपने रिश्ते को नहीं संभाल पा रहे हो, तो इसका असर बच्चों की परवरिश पर पड़ना लाजमी हैं। बच्चों की सही परवरिश के लिए माता-पिता दोनों के साथ, प्यार व दुलार क़ी ज़रूरत होती है। बच्चों का मन बहुत ही कोमल होता है। ऐसे में घर और बाहर के माहौल में आए बदलाव या किसी तरह के कमेंट उनके कच्चे मन को तोड़ने लगता है। जो कपल तलाक ले लेते हैं, उनके बच्चे मानसिक व भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित हो जाते हैं। हालांकि, यह बच्चे की उम्र भी बताती है कि उसके पेरेंट्स का डिवोर्स लेने के फैसले से उस पर क्या असर पड़ेगा। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि पेरेंट्स के तलाक से बच्चे के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

divorce of parents badly affects the behavior of children,beauty tips,beauty hacks

मानसिकता पर प्रभाव

माता-पिता के बीच हुए अलगाव का असर सबसे ज्यादा उनके बच्चों पर ही होता है और कई बार यह प्रभाव बड़ा विध्वंसक होता है। छोटे बच्चों में माता-पिता के प्रति खीज, गुस्सा और शक आने लगता है जो बच्चा अभी बोलता नहीं है उसमें भी एक डर समा जाता है बच्चा अपनी मां से चिपका रहना चाहेगा, उसको छूते रहना, पीछे-पीछे लगे रहना, चिपककर सोना, कपडे पकडक़र सोना जैसी हरकतें करने लगेगा जो पहले नहीं करता था।

इग्नोर करना शुरू कर देता है

माता-पिता के अलग हो जाने पर बच्चा माता और पिता दोनों को ही सीरियस लेना छोड़ देता है। उसे अपनी लाइफ यूजलेस लगने लगती है और पेरेंट्स कुछ भी कहें तो वह उसे नजरअंदाज करने लग जाता है। वहीं अगर उसो कई बात जोर देकर भी कही जाए तो वह सुनकर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है।

अनसोशल होना

माता-पिता के अलग हो जाने से यह देखा गया है कि बच्चे अनसोशल होने लगते हैं और उन्हें अकेला रहना बेहतर लगता है। उनका लोगों पर से भरोसा उठ जाता है और वे पूरा-पूरा दिन अपने कमरे में अकेले रह सकते हैं।

स्वास्थ्य पर भी बुरा असर

तलाक का असर आपके बच्चे के शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। द प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल अकेडमी ऑफ साइंस नाम की एक स्टडी के अनुसार शारीरिक स्वास्थ्य का बुरा असर बच्चों की युवा अवस्था पर भी पड़ सकता है। रिर्पोट के अनुसार परिवार में अगर शुरुआत में झगड़े हो तो बच्चों के इम्यून सिस्टम पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है।

divorce of parents badly affects the behavior of children,beauty tips,beauty hacks

शौक खत्म हो जाना

पैरेंट्स के तलाक से आहत बच्चा धीरे-धीरे उन चीजों को भी करना छोड़ देता है, जिसका उसे शौक रहा हो। वह खुद को मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर में डुबा लेना चाहता है और उन चीजों में खुद को व्यस्त करता है, जिसमें वह खुद को दुनिया से अलग महसूस करे।

खुद को नुकसान पहुंचाना

कई बार बच्चे पेरेंट्स को फिर से एक करने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, जैसे खुद को चोट मारना या जानबूझकर नशा करना। कई बार दिखावे की चक्कर में बच्चे को नशा करने जैसे शराब पीना आदि की आदत पड़ जाती है।

छोटे बच्चों के लिए घातक

एक शोध में पाया गया कि अपेक्षाकृत छोटे बच्चों की शिक्षा और उनकी मनोस्थिति पर इसका अधिक असर पड़ता है। कनाडा के अल्बर्टा और मानितोबा विवि की ओर से किए गए शोध में चेतावनी दी गई है कि दंपतियों को तलाक का निर्णय लेते समय अपने बच्चों की शिक्षा और उनके शेष जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती