न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की शरारत उठाती हैं पेरेंट्स की परवरिश पर सवाल, उन्हें सिखाएं दूसरों के घर जाने पर क्या करना चाहिए

ऐसे में जरूरी हैं कि अपने बच्चों को यह सिखाया जाए कि जब दूसरों के घर जाया जाए तो वहां कैसा व्यवहार किया जाना हैं यह उन्हें सिखाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 7:54:34

बच्चों की शरारत उठाती हैं पेरेंट्स की परवरिश पर सवाल, उन्हें सिखाएं दूसरों के घर जाने पर क्या करना चाहिए

बच्चे जब भी कभी गलतियां करते हैं इसका इल्जाम पेरेंट्स की परवरिश पर जाता हैं। बच्चे सही अनुशासित हो तो वे पेरेंट्स का नाम ऊंचा करते हैं। खासतौर पर जब बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ किसी दूसरे के घर जाते हैं तो वहां पर कैसा व्यवहार करते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने बच्चों को यह सिखाया जाए कि जब दूसरों के घर जाया जाए तो वहां कैसा व्यवहार किया जाना हैं यह उन्हें सिखाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।


parenting tips,mates and me,relationship tips

बिना पूछे ना छुए किसी का सामान

बच्चे अक्सर अपने घर पर किसी भी सामान को छूने से पहले माता-पिता से नहीं पूछते। यहीं आदत वे दूसरे के घर में जाकर भी भूल नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर माता-पिता अपने बच्चे को किसी दूसरे के घर में भेज रहे हैं तो सबसे पहले उसे यह समझाएं कि किसी भी चीज को छूने से पहले बड़ों से पूछना जरूरी है बिना पूछे किसी भी चीज को छूना गलत आदतों में से एक है।

तेज तेज बात ना करें

बच्चे अपने घर में तेज-तेज बात करते हैं या चीखतें चिलाते रहते हैं और माता-पिता उनकी नादानी समझकर उन्हें रोकते भी नहीं है। लेकिन यह आदत आगे चलते उनके लिए घातक बन सकती है। ऐसे में अगर आपके बच्चों को चीखने चिल्लाने की आदत है तो उसे दूसरे के घर में भेजने से पहले समझाएं कि किसी के भी घर में जाकर तेज-तेज बात ना करें। जितना हो सके उतना सुनने की कोशिश करें।

इधर उधर ताका झांकी करना

जब बच्चे किसी दूसरे के घर में जाते हैं तो वहां पर रखी चीजें देखकर उनका मन करता है कि वे उस चीज को और करीब से देखें। ऐसे में उनकी आदत दूसरों की नजर में ताकत झांकी कहला सकती है। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को समझाएं अगर आपको कोई चीज पसंद आ रही है तो उसके बारे में सीधे बड़ों से पूछें और अपनी ताका झांकी की आदत को छुड़ाने के लिए अपनी नजरों को केवल एक जगह पर टिकाएं रखें।

parenting tips,mates and me,relationship tips

जो मिले वही खाएं

बच्चे अक्सर अपने घरों में माता-पिता से जिद करते हैं कि उन्हें यह नहीं खाना क्या उन्हें वह खाना है। ऐसे में घर पर इस तरीके की ज़िद आम बात है। लेकिन दूसरे के घर जाकर इस तरीके की जिद करना एक गलत आदत कहलाती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चे को समझाएं कि वहां जो मिले उसे चुपचाप खा लें। बच्चों की जिद करने की आदत बदलें। वहीं अगर उनका मन कुछ अच्छा खाने को कर रहा है तो उनके लिए घर पर कुछ अच्छा सा बना देंगे।

किसी की बात को बीच में रोक कर खुद की बात बोलना

अकसर बच्चे बिना किसी की बात सुनें अपनी बात बिना रुके बोले चले जाते हैं। ऐसे में दूसरे के घर में जाते हैं तो इस आदत के चलते वे वहां पर भी बड़ों को चुप करके या बड़ों को बीच में रोक कर खुद बोलना शुरू कर देते हैं। यह आदत भी गलत होती है। ऐसे में बड़ों का अपना अपमान नजर आता है। माता पिता की जिम्मेदारी है कि बच्चों को जब भी दूसरे के घर भेजें तो इसे समझाएं कि सामने वाले की पूरी बात खत्म होने के बाद ही अपनी बात को रखें।

parenting tips,mates and me,relationship tips

किसी भी चीज के लिए जिद न करना

अकसर बच्चे अपने घर पर किसी ना किसी चीज के लिए जिद करते हैं। वहीं माता-पिता भी छोटे बच्चे समझकर उस जिद को पूरा कर देते हैं। लेकिन ये आदत उन्हें परेशान कर सकती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को सिखाएं कि किसी के घर में जाकर ऐसा ना करें और बड़ों की बात चुपचाप मानें। ऐसा करने से ना केवल आपको प्रेम मिलेगा बल्कि माता पिता का भी सर ऊंचा होता है।

बिन बताए कहीं बाहर न जाना

अकसर माता-पिता अपने बच्चे को बाहर घुमाने या घर के आस-पास किसी दुकान या कुछ चीज खरीदने के लिए ले जाते हैं। ऐसे में बच्चे घर के आसपास के रास्तों को याद कर लेते हैं। लेकिन जब वे दूसरे के घर में जाते हैं तो उन्हें वहां के रास्ते या गली के बारे में नहीं जानते। ऐसे में अगर वे बिना बताएं बाहर निकल जाएं तो खोने का डर बना रहता है। माता-पिता को सिखाना चाहिए कि जब भी वे घर से बाहर जाए तो किसी बड़े को बताकर जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत