न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसमान नीला क्यों? पत्तियाँ हरी क्यों? ... बच्चों में ऐसे जगाएं विज्ञान के प्रति रुचि

बेशक किताबी पढ़ाई बच्चों के स्कूली पाठ्यक्रम का बहुत ज़रूरी अंग हैं, पर उतना ही ज़रूरी है किताबों और क्लास रूम के बाहर

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 May 2021 11:12:57

आसमान नीला क्यों? पत्तियाँ हरी क्यों? ... बच्चों में ऐसे जगाएं विज्ञान के प्रति रुचि

बेशक किताबी पढ़ाई बच्चों के स्कूली पाठ्यक्रम का बहुत ज़रूरी अंग हैं, पर उतना ही ज़रूरी है किताबों और क्लास रूम के बाहर की पढ़ाई। आप अपने बच्चे को सामान्य विज्ञान की पढ़ाई के लिए किताबी दुनिया से दूर रियल वर्ल्ड में ले जा सकते हैं। जैसे बच्चे को घर के आसपास की जैव विविधता से भरी किसी जगह लेकर जाएं। वहां उसका परिचय अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों, पक्षियों और कीटकों से कराएं। खुले माहौल में उसे मौसम की जानकारी दें।

पौधों द्वारा अपना भोजन बनाने की प्रक्रिया यानी प्रकाश संश्लेषण (फ़ोटो सिंथेसिस) के बारे में बताएं। सूर्योदय और सूर्यास्त के पीछे का विज्ञान बताएं। मौसम और इसमें होने वाले बदलावों की जानकारी दें। जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपनी और बच्चे दोनों की ही जानकारियों को अपडेट करें। जब बच्चों को इन विषयों की बेसिक जानकारी हो जाएगी, तो वे स्वत: आगे की बातें जानने के लिए प्रेरित होंगे।

books,practical knowledge,science,interest in kids,kids science,children science,parents

बच्चे को आसपास के साइंस सेंटर्स लेकर जाएं

बच्चों का मनोरंजन हर बार बच्चों की फ़िल्मों से ही कराया जाए, ज़रूरी नहीं है। आप उनके मनोरंजन टाइम को लर्निंग टाइम में तब्दील कर सकते हैं। आपके शहर की उन जगहों की सूची बनाएं, जहां बच्चा विज्ञान समेत दूसरे स्कूली विषयों से जुड़ी प्रैक्टिकल जानकारियां पा सकता है। उदाहरण के लिए यदि आपके शहर में कोई साइंस म्यूज़ियम हो तो उसे वहां ले जाएं।

अगर ऐसी जगह न हो तो भी निराश न होइए, आप उसे चिड़ियाघर, मत्स्यालय (ऐक्वेरियम) या प्लैनेटेरियम आदि जगहों पर ले जा सकते हैं। जहां वे उन चीज़ों को देख सकते हैं, जिसके बारे में अपनी किताब में पढ़ते हैं। उन्हें देखकर वे उन चीज़ों को याद रखने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करेंगे। आप अपने शहर के ऐतिहासिक संग्रहालय भी ले जा सकते हैं। वहां मानव विकास क्रम से संबंधित प्रदर्शनियां उनका ज्ञानवर्धन करेंगी।

books,practical knowledge,science,interest in kids,kids science,children science,parents

किचन को बेसिक प्रयोगशाला में तब्दील कर दें

आपके किचन में कई ऐसी चीज़ें हैं, जो आसानी से प्रयोगों में काम आ सकती हैं। आप किचन की चीज़ों से किए जाने वाले एक्सपेरिमेंट्स से संबंधित कोई बुकलेट ख़रीद लें। उसके अनुसार छोटे-मोटे प्रयोग करके उन्हें दिखाएं और ख़ुद उन्हें भी ट्राई करने के लिए प्रेरित करें। जैसे-आप बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से वॉल्कैनो (ज्वालामुखी) से संबंधित प्रयोग कर सकते हैं।

पानी की भाप को ठंडा करके आप बारिश का मूल सिद्धांत उन्हें स्पष्ट कर सकते हैं। नई और अनयूज़्ड चम्मच से आप उन्हंं कॉन्कैव लेंस और कॉन्वैक्स लेंस से जुड़े प्रयोग सिखा सकते हैं। नॉर्मल स्केल को ट्यूबलाइट की तरफ़ करके आप उन्हें वाइट लाइट के अलग-अलग कलर्स में डिवाइड होने वाले प्रिंसिंपल के बारे में बता सकते हैं।

books,practical knowledge,science,interest in kids,kids science,children science,parents

माइक्रोस्कोप और टेलिस्कोप जैसे गिफ़्ट्स दें

विज्ञान का बेस होता है ऑब्ज़र्वेशन। इस बेस को स्ट्रॉन्ग करने के लिए उन्हें माइक्रोस्कोप और टेलिस्कोप जैसे सस्ते गिफ़्ट्स दें। इससे वे अपने आसपास की चीज़ों को देखेंगे। उनके बारे में जानेंगे। वे कीड़ों-मकोड़ों को माइक्रोस्कोप से देखकर काफ़ी कुछ सीख सकेंगे। टेलिस्कोप से रात को आसमान का अध्ययन करेंगे तो उनका मन विज्ञान की ओर सहज रूप से आकर्षित होगा।

books,practical knowledge,science,interest in kids,kids science,children science,parents

उन्हें सवाल पूछने के लिए प्रेरित करें

क्यूरियोसिटी या जिज्ञासा वह चीज़ है, जो बच्चों को विज्ञान से जोड़ती है। अपने बच्चे को जिज्ञासु बनाएं। यह होगा कैसे? इसके लिए आपको उन्हें सवाल प़ूछने के लिए प्रेरित करना होगा। उनके बाल मन में आने वाले सवालों के वैज्ञानिक जवाब देने होंगे। वे आसपास की चीज़ों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, मसलन-यह आसमान नीला क्यों है? पेड़ की पत्तियां हरी क्यों हैं? हवा क्यों चलती है? बिजली कैसे कड़कती है? चीज़ें ऊपर से नीचे ही क्यों आती हैं? जहाज़ हवा में कैसे उड़ते हैं? नाव पानी में डूबती क्यों नहीं? इस तरह के कई सवाल उनके मन में आ सकते हैं।

आपको उन पर चिढ़े बिना, शांति के साथ सवालों के सही जवाब देने होंगे। इन सवालों के जवाब बताने वाली छोटी-छोटी किताबें लाकर उन्हें देनी होगी। आपके ये छोटे-छोटे प्रयास आपके बच्चे को विज्ञान की ओर आकर्षित करेंगे। वह भले ही आगे चलकर किसी भी विषय को चुने, पर उसमें कॉमनसेंस डेवलप होगा, उसकी सोच वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली होगी। वह एक तार्किक इंसान बनेगा। आपको बतौर पैरेंट भला और क्या चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब