न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद कभी भी अपनी मां को ना बताए ये बातें, बिगड़ सकते हैं रिश्ते

उनसे अपनी सभी बातें करती हैं। मां को हर बात बताने की आपकी बचपन से ही आदत क्यों न हो, लेकिन शादी के बाद इसमें बदलाव लाना जरूरी है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि ससुराल की किन बातों का अपनी मां से जिक्र नहीं करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 6:23:05

शादी के बाद कभी भी अपनी मां को ना बताए ये बातें, बिगड़ सकते हैं रिश्ते

शादी का रिश्ता अपनेआप में अहम होता हैं जो लड़कियों की जिंदगी में कई बदलाव के साथ ही जिम्मेदारियां भी लाता हैं। इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक हैं अपने ससुराल के बातों को गुप्त रखने की। जी हां, आपका ससुराल ही अब आपका घर हैं और उसका सम्मान रखना आपकी जिम्मेदारी। ऐसे में अगर आप ससुराल के राज किसी को भी बताते हैं तो यह रिश्ते बिगाड़ने का काम करते हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि लड़कियां अपने इमोशन्स को लेकर मां से ज्यादा क्लोज रहती हैं और उनसे अपनी सभी बातें करती हैं। मां को हर बात बताने की आपकी बचपन से ही आदत क्यों न हो, लेकिन शादी के बाद इसमें बदलाव लाना जरूरी है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि ससुराल की किन बातों का अपनी मां से जिक्र नहीं करना चाहिए।

never tell these things to your mother after marriage,mates and me,relationship tips

पति की आदतें

हर इंसान की आदतें अलग-अलग होती हैं। आपको अपने पति की कुछ आदतें पसंद न हो तो सहेलियों के सामने उनकी बुराई करने की बजाय प्यार से उसे सुधारने की कोशिश करें। लोग तो सिर्फ मजाक उड़ाएंगे लेकिन आपकी जीवनसाथी ही आपकी पहचान है। एक-दूसरे की कद्र करें,बुराई नहीं।

पति से झगड़ा

दूसरा अगर अपके पति से झगड़ा होता है तो जरूरी नहीं ये सब बातें आप अपनी मां को बताएं। क्योंकि ऐसा कोई कपल नहीं है, जहां पर झगड़ा नहीं होता है। अगर छोटी-मोटी बात पर आपके बीच में बहस हुई है, तो इसे अपने घर पर शेयर न करें। हालांकि, अगर झगड़ा काफी गंभीर था या कुछ ऐसा हुआ हो, जिससे आप आहत हुई हों या चोट पहुंची हो, तो इसके बारे में मां को बताने से बिल्कुल भी झिझकें नहीं।

फैमिली प्लानिंग

शादी के बाद अकसर दूसरी औरतें यह जानने के लिए उत्सुक होती हैं कि आप बच्चा कब पैदा कर रही हैं। इस बात का ध्यान रखें की परिवार को आगे बढ़ाने की सलाह पति-पत्नी का खास सीक्रेट है। दूसरों की राय मानने की बजाए अपनी बात की आपस में ही रहने दें।

सास की बातें

सास ने आपसे क्या कहा और क्या नहीं, इससे जुड़ी हर चीज आपको मां के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी और सास की अपनी एक आपसी समझ है। इसमें अगर तीसरा व्यक्ति अपनी सोच डालेगा, तो चीजें बिगड़ेंगी ही। हालांकि, इस मामले में भी ये ध्यान रखें कि अगर सास कुछ ऐसा कर या कह रही है, जो आपको बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, तो इसे खुलकर अपने घर पर बताएं, ताकि चीजों को और बिगड़ने या गंभीर रूप लेने से पहले रोका जा सके।

never tell these things to your mother after marriage,mates and me,relationship tips

आर्थिक स्थिति

अपनी सहेलियों या फिर रिश्तेदारों के सामने ससुराल की आर्थिक स्थिति का रोना न रोएं। इस बात को हमेशा याद रखें कि पीठ पीछे वह आपकी बुराई करेंगे। मदद के लिए कोई आगे नहीं आएगा। घर का बजट अपनी आय के हिसाब से ही बनाएं। पहले ही खर्च को कम करें और इंवेस्टमेंट की तरफ ध्यान दें।

ससुराल की गॉसिप्स

जब अपने नए परिवार में जाती हैं तो सबके अपने गॉसिप्स होती हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने ससुराल की गॉसिप्स अपने मायके में मां के साथ शेयर करें।बेहतर तो यही है कि आप इस तरह की चर्चा से दूर ही रहें। हालांकि, दूसरों से जुड़ी गॉसिप्स को सुनने के लिए अगर आपको जबरन शामिल किया ही जाता है, तो बात को वहीं सुनकर खत्म करें।

परिवार से जुड़े राज

कई फैमिली के अपने कुछ राज होते हैं। चूंकि अब आप उस परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं, ऐसे में कोशिश करें कि इसे मां को न बताएं। अगर ये बात बाहर जाती है या वह किसी और को बताती हैं, तो ये आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप पर से ससुरालवालों को विश्वास उठ जाएगा, जो शादीशुदा जिंदगी के लिए ठीक नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती