न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से कभी ना लें शादी करने का फैसला, बाद में पड़ेगा पछताना

कई बार यह फैसला आपको पछ्ताने पर मजबूर कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी वजह से आपको शादी करने का फैसला नहीं लेना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 12:45:04

इन कारणों से कभी ना लें शादी करने का फैसला, बाद में पड़ेगा पछताना

शादी का फैसला किसी की भी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जो बहुत सोच-समझकर लिया जाता हैं। शादी के फैसले पर पूरी जिंदगी निर्भर करती हैं। शादी करने का फैसला किसी दबाव में नहीं लिया जाए तो ही अच्छा हैं क्योंकि यह स्वतंत्र होकर लिया जाना चाहिए। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि एक उम्र आने के बाद हर तरफ से दबाव आने लगता हैं और लोग शादी करने का फैसला ले लेते हैं। हांलाकि इसके अलावा भी कई कारण या मजबूरियां होती हैं जिनकी वजह से लोगों को शादी करने का फैसला लेना पड़ता हैं। कई बार यह फैसला आपको पछ्ताने पर मजबूर कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी वजह से आपको शादी करने का फैसला नहीं लेना चाहिए।

never take quick decision to get married,mates and me,relationship tips

परिवार के दबाव में आकर ना लें फैसला

अकसर लड़कियां अपने परिवार वालों के दबाव में आ जाती है। ज्यादातर लड़कियों पर उनके परिवार वाले शादी के लिए दबाव बनाते हैं। उनको लगता है की उनकी लड़की की शादी जल्दी हो जानी चाहिए और वो अपने जिम्मेदारी से मुक्ति पा सके। माता-पिता को यह भी डर होता है की आगे चलकर अच्छे लड़के मिले ना मिले। वहीं, बेटी भी अपने मां-बाप की बातों में आकर शादी का फैसला कर लेती है। वैसे तो हर माता-पिता अपनी बच्ची के लिए बेहतर से बेहतर लड़का ढूंढते है लेकिन कई बार जल्दबाजी में लिया गया फैसला पूरी उम्र के लिए पछतावा बन जाता है। ज्यादातर मामलों में ऐसा होता है कि अपनी पंसद नापसंद आपके साथी से नहीं मिलती और यही से मतभेद शुरू होते है।

ब्रेकअप से उबरने के लिए लें भरपूर वक्त

हम बात में कोई दोराय नहीं है कि ब्रेकअप के बाद लोग बुरी तरह से टूट जाते हैं। इससे निकलने के लिए तरह-तरह के ऑप्शन ढूंढते हैं और अगर एक्स की शादी हो जाए, तब उसे दिखाने के लिए खुद भी ऐसा फैसला लेने में देर नहीं लगाते। लेकिन यकीन मानिए, अपने पिछले रिलेशनशिप के दर्द से बाहर निकलने के लिए शादी करना कहीं से आपके लिए मरहम का काम नहीं कर सकता। ब्रेकअप से निकलने के लिए पार्टनर को हर जगह से डिलीट करना और खुद को कुछ वक्त देना जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपने अंदर की कड़वाहट को मिटा सकें। अगर आप इसी तनाव और एक्स-पार्टनर की यादों के साथ शादी करते हैं, तो ऐसे रिश्ते का अंजाम भी आपके पिछले रिलेशनशिप जैसा हो सकता है।

उम्र के बारे में ना सोचें

ज्यादातर परिवार वाले लड़कियों पर ये कहकर शादी के लिए दबाव बनाते हैं कि उनकी उमर निकली जा रही है। ज्यादा उम्र की हो जाने पर कौन करेगा शादी, बाद में लड़का नहीं मिलेगा। शादी लेट करने पर आगे के लिए दिक्कत हो जाएगी। ये सारी बातें कह कर लड़की पर शादी का दवाब बनाया जाता है। पर अगर हो सके तो ऐसा ना करें बल्कि लड़की को पूरा मौका दें की जब वो तैयार हो तभी उसकी शादी करें।

never take quick decision to get married,mates and me,relationship tips

बहनों की शादी में हो रही देरी

इंडियन सोसाइटी में बेटियों के विवाह की चिंता मां-बाप को सबसे पहले सताती है। अमूमन लड़कों के मुकाबले लड़कियों की शादी आज भी थोड़ी जल्दी कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर में बड़े हैं, तो बेशक पैरेंट्स पहले आपकी, बाद में बाकी भाई-बहनों की शादी करने का विचार करते हैं। आप पर मैरिज करने का दबाव भी डाला जाता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि आप अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला बेबसी में कर डालें। जब तक आप शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार न हों तब तक भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। ऐसा करने से आपके मन में बहनों पर एहसान करने की भावना भी आ सकती है, जो आपके और उनके रिश्ते खराब कर सकती है।

पैसा देखकर ना करें शादी

कुछ लड़कियां लड़के को वेल सेटल्ड देखकर उनसे शादी कर लेती हैं। उनका बैंक बैलेंस और गुड लुक देखकर शादी के लिए हां कर देती हैं लेकिन उनका व्यवहार नहीं देखती। जब लड़के का व्यवहार लड़की के अनुरुप नहीं होता तो रिश्ता में खटास आती है और रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। इसलिए शादी करने से पहले लड़के का स्वभाव जरूर परख लें।

सोशल स्टेटस के चक्कर में न पड़ें

इन दिनों सोशल स्टेटस भी बहुत बड़ी चीज मानी जाती हैं। एक उम्र के बाद अगर आपके सभी दोस्तों की शादी हो गई है, तो भले ही आप शादी न करना चाहते हों लेकिन लोगों की बातें ऐसा करने पर मजबूर कर देती हैं। दुनिया को दिखाने के लिए आप शादी तो कर सकते हैं, लेकिन उसे निभा नहीं सकते। जब आप लोगों को इस बात का एहसास कराएंगे कि मैरिटल स्टेटस के लिए नहीं बल्कि मन की खुशी के लिए शादी करनी चाहिए, तो बेशक वह आपकी बात को समझ सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका