न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स का मोटिवेशन बदल सकता हैं बच्चों की जिंदगी, जानें इसके आसान तरीके

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में खूब तरक्की करें और अपना नाम बनाएं। लेकिन इन बड़ी सफलताओं को हासिल करने के लिए बच्चों को मोटिवेशन की जरूरत पड़ती ही हैं ताकि वे सही दिशा में अग्रसर होते हुए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Mar 2023 2:33:14

पेरेंट्स का मोटिवेशन बदल सकता हैं बच्चों की जिंदगी, जानें इसके आसान तरीके

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में खूब तरक्की करें और अपना नाम बनाएं। लेकिन इन बड़ी सफलताओं को हासिल करने के लिए बच्चों को मोटिवेशन की जरूरत पड़ती ही हैं ताकि वे सही दिशा में अग्रसर होते हुए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। पैरेंट्स के कुछ शब्द और प्रभावी ढंग से की गई प्रशंसा बच्चों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। जिन बच्चों को मोटिवेट नहीं किया जाता, उनके अंदर हीनभावना और असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। बच्चे उत्साहित महसूस करते हुए सभी परिस्थितियों का आशावादी रूप से सामना कर पाएं इसीलिए पॉजिटिव सेल्फ टॉक ज़रूरी है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों को मोटिवेट कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन तरीको के बारे में...

motivation of parents can change the life of children,parental tips,child care tips,parental tips in hindi

बताएं उनकी स्ट्रेंथ

बच्चों की तारीफ करना उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। बच्चे को लगातार उसके स्ट्रॉन्ग पॉइंट के बारे में बताते रहे। इससे कॉन्फिडेंस बिल्डिंग में काफी मदद मिलती है। यह हमेशा स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे ने किसी चीज़ के लिए प्रयास किए, चाहे उसका अंतिम परिणाम कुछ भी हो। यह आपके बच्चे को हमेशा असफलता से निपटने में मदद करेगा और उसे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा। बच्चे में मायूसी ना आए और लाइफ में वह एक नई ऊर्जा और पहले से कहीं ज़्यादा मेहनत और सकारात्मकता के साथ कदम बढ़ाए तो इसमें माता-पिता का रोल बहुत अहम है।

ईमानदारी दिखाएं

हम कभी-कभी अपने बच्चों के आत्मसम्मान को बढ़ाने, उन्हें प्रेरित करने, किसी व्यवहार को प्रोत्साहित करने या उन्हें आहत करने वाली भावनाओं से बचाने के लिए जानबूझकर उनकी प्रशंसा करते हैं। हालांकि, अगर एनकरजमेंट शब्दों को ईमानदार और सच्चाई से उपयोग नहीं किया जाए तो बच्चे बहुत प्रोत्साहित महसूस नहीं करेंगे। निष्ठाहीन प्रशंसा न केवल अप्रभावी होती है, बल्कि हानिकारक भी हो सकती है।

motivation of parents can change the life of children,parental tips,child care tips,parental tips in hindi

मेहनत का इनाम दें

अगर बच्चा खेल या फिर पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो आप उसकी प्रशंसा करने के साथ-साथ उसे इनाम भी दें। यह बच्चों को मोटिवेट करने का अच्छा तरीका है। ऐसा करने पर आपका बच्चा कड़ी मेहनत करेगा, क्योंकि उसे पता है कि मेहनत का उसे इनाम मिलेगा। इनाम सिर्फ पैसे या गिफ्ट देकर नहीं होता बल्कि आप बच्चे को गले लगाएं, उसे एहसास दिलाएं कि आपको उन पर गर्व है। साथ ही, दूसरों के सामने अपने बच्चे की तारीफ करें और उसकी पॉज़िटिव बाते लोगों को बताएं। जब आपका बच्चा ऐसी बातें सुनेगा, इससे वह मोटिवेट तो होगा ही, साथ ही उससे भी ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करेगा।

पॉजिटिव शब्दों पर हो ज़ोर

बच्चों को ये सिखाए कि दिनभर में कोशिश करें कि कोई भी शब्द या सेंटेंस ना बोलें जो नेगेटिव हो। कुछ बच्चे बात बात पर शिकायत करने वाले या बहुत जल्दी हार मान जाने वाले होते हैं। बच्चों को सिखाएं कि कैसे हर मुश्किल से मुश्किल सिचुवेशन का सामना किया जा सकता है। धीरे-धीरे आप खुद महसूस करेंगे कि बच्चों पर छोटी लग रही इन बातों का बड़ा असर पड़ता है। यकीन मानिए पॉजिटिव रहने की आदत उनकी लाइफ को बेहतरीन बना सकती है।

motivation of parents can change the life of children,parental tips,child care tips,parental tips in hindi

कोशिशों की तारीफ करें

जब किसी कार्य को करने के प्रयासों के लिए बच्चों की प्रशंसा की जाती है, तो वे सफलता का श्रेय अपने प्रयासों को देना सीखते हैं क्योंकि प्रयास एक ऐसा गुण है जिसे नियंत्रित करने और सुधारने की शक्ति हम सभी के पास है। इससे बच्चे परिणाम प्राप्त करने के बजाय अभ्यास या कौशल विकसित करने के प्रयास में अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

क्षमताओं पर रखें नजर

हर बच्चा एक जैसा नहीं होता और हर किसी की क्षमताएं भी समान नहीं होती। ऐसे में आप आंकलन करें कि आपके बच्चे की खासियत क्या है? चाहे पढ़ाई की बात हो या खेल की या फिर कलात्मक प्रतिभा की, आपको उसकी प्रतिभा के हिसाब से उसे मोटिवेट करना चाहिए। इससे बच्चा उस क्षेत्र विशेष में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होगा। इसके लिए बच्चे से समय-समय पर बातचीत करें और उसकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें। ऐसे छोटे-छोटे तरीकों से आप अपने बच्चे को मोटिवेट कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर