न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी महिला पार्टनर से ये झूठ बोलते हैं पुरुष, जानें इनके बारे में

आज हम आपको ऐसे झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर पुरुष अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से बोलते हैं। आइये जानते हैं एक रिलेशनशिप में पुरुषों द्वारा अधिकतर किस तरह के झूठ बोले जाते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 5:06:37

अपनी महिला पार्टनर से ये झूठ बोलते हैं पुरुष, जानें इनके बारे में

कोई भी रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है और उसमें आया किसी भी प्रकार का झूठ रिश्ते को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। लेकिन ऐसा तो नहीं हैं कि सभी सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र है जो हमेशा सच ही बोलते हैं। इंसान अपनी जिंदगी में कई मौकों पर झूठ बोलता हैं और कोशिश करता हैं कि वह झूठ उसके पार्टनर के सामने ना आए। हांलाकि कई बार लोग रिलेशनशिप में बहस, लड़ाई या पार्टनर को हर्ट करने से बचने या पार्टनर को खुश रखने के लिए भी झूठ बोल देते हैं। आज हम आपको ऐसे झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर पुरुष अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से बोलते हैं। आइये जानते हैं एक रिलेशनशिप में पुरुषों द्वारा अधिकतर किस तरह के झूठ बोले जाते हैं।

men tell these lies to their female partners,know about them,mates and me,relationship tips

मैं सिंगल हूं

अक्सर देखा जाता है कि किसी रिलेशनशिप में रहते हुए जब पुरुष किसी दूसरी महिला की ओर आकर्षित होते हैं तो वह उससे झूठ बोल देते हैं कि वह सिंगल हैं। इस तरह का झूठ बोलकर पुरुष चाहते हैं कि सामने वाली महिला उनसे बात करना बंद ना कर दे।

तुम बहुत सुंदर दिख रही हो

कई बार लड़के जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाते हैं तो उन्हें इम्प्रेस करने के लिए उनकी झूठी तारीफ करते हैं। पुरुष अक्सर महिला के लुक, हेयर स्टाइल या आउटफिट की तारीफ करते हैं, भले ही उन्हें अपनी पार्टनर उतनी भी अच्छी न दिख रही हो लेकिन वह अक्सर कहते हैं कि तुम हमेशा अच्छी दिखती हो।

men tell these lies to their female partners,know about them,mates and me,relationship tips

मैं उसे नहीं देख रहा था

ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें पुरुष अपनी महिला पार्टनर के साथ बैठे होते हैं। वहीं, अचानक से जब कोई दूसरी महिला सामने से गुजरती हैं तो पुरुष उसे देखने लगते हैं। जब पार्टनर ऐसा करने पर उन्हें टोकती है तो अक्सर पुरुष बात को यह कहकर टाल देते हैं या झूठ बोल देते हैं कि वह उस महिला को देख नहीं रहे थे बल्कि अचानक से कुछ सोचने लगे थे।

स्मोकिंग को लेकर झूठ

अधिकतर मामलों में देखा गया है कि महिलाएं रिलेशनशिप में पुरुषों को सिगरेट पीने से मना करती हैं। इसके बावजूद वे स्मोकिंग करते हैं। कई बार पुरुष पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बोलते हैं कि उसने कभी स्मोकिंग की ही नहीं है। या फिर शादी के बाद स्मोकिंग न करने का भी वे झूठ बोलते हैं। पुरुषों का ये झूठ अक्सर उन्हें बचा लेता है।

men tell these lies to their female partners,know about them,mates and me,relationship tips

मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में सोचता हूं

पुरुष अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अक्सर कहते हैं कि वह सिर्फ उनके बारे में ही सोचते हैं। पार्टनर जब पुरुष से सवाल करती हैं कि क्या आपको मेरी याद आ रही, तो भी वह झूठ बोल देते हैं कि उन्हें पूरा दिन पार्टनर की याद आई। ये भी झूठ होता है।

पार्टनर के बिना न रह पाने वाला झूठ

ऐसा फिल्मों या सीरियल में देखा गया है कि लड़के या हस्बैंड पार्टनर से फोन पर बोलते हैं कि मैं तुम्हारे बिना एक मिनट नहीं रह सकता। फोन को रखने के बाद वे पार्टी या मौज मस्ती का प्लान बना लेते हैं। पुरुष इस झूठ को सिर्फ इसलिए बोलते हैं, ताकि वे पार्टनर का विश्वास या भरोसा जीत सके।

men tell these lies to their female partners,know about them,mates and me,relationship tips

तुम मेरा पहला प्यार हो

लड़के अपनी लव लाइफ को लेकर रिलेशनशिप के शुरूआती दौर में अक्सर झूठ बोलते हैं। जैसे लड़की के साथ रिलेशन में आने के लिए वह खुद को सिंगल बता देते हैं। इसके अलावा वह अपनी पार्टनर को ये नहीं बताते कि उनसे पहले उनके जीवन में कोई और लड़की भी थी। पुरुष पत्नी या गर्लफ्रेंड से ये झूठ भी बोलते हैं कि वह उनकी जिंदगी की पहली लड़की हैं।

शादी से पहले सेक्स नहीं

किसी भी लड़की का दिल जीतने के लिए अक्सर पुरुष यह झूठ बोलते हैं कि वह शादी से पहले बिल्कुल भी इंटिमेट नहीं होंगे। लेकिन जैसे ही लड़की हां बोल देती है या रिलेशनशिप में आ जाती है तो गेम पूरी तरह से चेंज हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती