न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी जिंदगी से जुड़े ये राज रखें हमेशा गोपनीय, आपको ही होगा फायदा

आपने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके पेट में किसी तरह की कोई बात नहीं पचती हैं अर्थात वे किसी भी बात को गोपनीय नहीं रख पाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 10:16:59

अपनी जिंदगी से जुड़े ये राज रखें हमेशा गोपनीय, आपको ही होगा फायदा

आपने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके पेट में किसी तरह की कोई बात नहीं पचती हैं अर्थात वे किसी भी बात को गोपनीय नहीं रख पाते हैं। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि जीवन में कई परेशानियों से बचने के लिए कुछ बातों का राज रहना बहुत जरूरी हैं। कई विद्वान इससे जुड़ी नीतियां बताकर गए हैं जिसके अनुसार कुछ बातों की गोपनीयता आपको फायदा पहुंचाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हमेशा खुद तक रखनी चाहिए और उसे किसी से भी नहीं कहना चाहिए। आइये जानते हैं आपको अपनी किन बातों को किसी से नहीं बतानी चाहिए।

आर्थिक नुकसान की स्थिति

आचार्य चाणक्य के अनुसार, लोगों को अपने आर्थिक नुकसान की बात किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं बतानी चाहिए। उनके अनुसार, जो लोग पैसों की परेशानी दूसरों के साथ साझा करते हैं, हो सकता है कि उन्हें मदद की बजाय निराशा हाथ लगे। इतना ही नहीं, लोग आपकी परेशानी जानकर आपसे दूरी भी बनाने लगेंगे।

वैवाहिक कलह


लोगों को अपने जीवन साथी से जुड़ी निजी बातों को भी गुप्त रखना चाहिए। उनका कहना है कि अगर पति-पत्नी अपने साथी के साथ लड़ाई या उनकी गलतियों को दूसरों के साथ साझा करते हैं, तो लोग उनका मजाक उड़ाएंगे। इतना ही नहीं, इसकी वजह से भविष्य में पति-पत्नी के बीच खटास और बढ़ सकती है।

आपका धन

लोग जानना चाहते हैं कि आप कितना कमाते हैं। यदि आप सीधे-सीधे नहीं बताएंगे, तो ये लोग दूसरे तरीके से पूछताछ करके अनुमान लगा लेंगे। हालांकि आप अपने धन को जितना हो सके गोपनीय रखेंगे तो आपके लिए ही अच्छा होगा।

आपकी बीमारी

चाणक्य नीति के अनुसार अपनी दवाई या औषधियों के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए। किसी को ये नहीं बताना चाहिए कि आपको क्‍या बीमारी है और आप कौन सी औषधियां ले रहे हैं। अपनी दवाइयों के बारे में दूसरों से बताने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

अपने अपमान की बातें


अगर किसी ने आपका अपमान किया है तो इस घटना को अपने तक ही सीमित रखना बेहतर है। दूसरों को बताने से उनके मन में आपके लिए सम्मान कम हो सकता है। अपमान को दिमाग में ज्यादा दिन तक नहीं पालें, बल्कि इस पर विचार करें कि दोबारा कोई आपके साथ ऐसा नहीं कर पाए। यह भी याद रखें यदि आप अपने अपमान को प्रचारित करेंगे तो फिर कई लोग आपका अपमान करने लगेंगे, क्योंकि लोगों को आपके साथ कभी सहानुभूति नहीं रहती है। जो लोग किसी की सहानुभूति अर्जित करना चाहते हैं, वही अपने अपमान के बारे में किसी से चर्चा करते हैं।

परिवार की बातें


बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अपने घर-परिवार की सारी बातें अपने मित्र, रिश्तेदार या किसी परिचित से शेयर करते रहते हैं। ऐसे लोग बाद में पछताते हैं। इससे घर के सदस्यों में आपसी मनमुटाव और अविश्‍वास की भावना बढ़ती है। घर की बातें घर में ही रखने से जीवन सुखमय बनता है। अपने घर-परिवार वालों की बुराई कभी किसी के सामने नहीं करनी चाहिए। अगर किसी सदस्‍य के भीतर कोई कमी है तो उसे भी किसी से नहीं कहना चाहिए। परिवार की बुराई दूसरों से करने पर पारिवारिक उपहास होता है जिससे सम्मान को ठेस पहुंचाती है।

अपनी समस्याएं


अपनी समस्याएं अपने तक ही रखनी चाहिए। वजह ये है कि लोग अक्सर सामने मीठी-मीठी बातें करते हैं, जिससे हम उनके भ्रम में पड़ जाते हैं। यही लोग आपकी समस्या जानने के बाद पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाते हैं या बुराई करते हैं। इसलिए लोगों को अपनी समस्याएं दूसरों से साझा करने से बचना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि लोगों को आपकी परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत