न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशबू प्यार को सदा रखती जवां, बदबू से हो जाते हैं दूर, यहां जानें और भी इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

ख़ुशबू का संबंध तो खानपान और रोमांस जैसे लेखों में होता है। डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो अगर आप ख़ुशबू से प्यार करना सीख...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 4:56:02

खुशबू प्यार को सदा रखती जवां, बदबू से हो जाते हैं दूर, यहां जानें और भी इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

ख़ुशबू का संबंध तो खानपान और रोमांस जैसे लेखों में होता है। डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो अगर आप ख़ुशबू से प्यार करना सीख जाते हैं, उसे अपना लेते हैं तो सफलता भी आपकी ओर खिंची चली जाएगी। आइए उन्हीं से जानें, सफलता और ख़ुशबू का मनोवैज्ञानिक संबंध।

scent,Fragrance,odor,scent interesting facts,romance,incense stick,loban,dhoop,perfume

ख़ुशबू का मनोविज्ञान

ख़ुशबू उन चंद ख़ास उद्दीपनों में से एक है जिसका मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। जहां पर अच्छी ख़ुशबू आती है हम उस स्थान के प्रति आकर्षित होते हैं और जहां पर बदबू होती है उन स्थानों से हम विकर्षित होते हैं, उनसे दूर होना चाहते हैं और फिर वापस वहां कभी नहीं जाना चाहते।

हमारी यादों को बनाने में ख़ुशबुओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। ख़ुशबुएं हमारी बरसों पुरानी यादों को फ़ौरन ताज़ा कर देती हैं। किसी ख़ास ख़ुशबू को सूंघकर आपको किसी ख़ास व्यक्ति की याद आ सकती है या किसी ख़ास जगह की या किसी ख़ास भोजन की याद आ सकती है। ख़ुशबुओं से हम किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं और बदबू से किसी से दूर हो सकते हैं।

scent,Fragrance,odor,scent interesting facts,romance,incense stick,loban,dhoop,perfume

ख़ुशबू का इतिहास

ख़ुशबुओं के बारे में हमारे पूर्वज भी बहुत बेहतर जानते थे। वे लोग इसमें और अधिक पारंगत थे जो कि पूजा-स्थलों या इबादतगाहों से ताल्लुक रखते थे। लोबान, अगरबत्ती, धूप और इत्र का प्रयोग हज़ारों सालों से इबादतगाहों में होता रहा है। इसके पीछे का कारण यही है कि ख़ुशबू लोगों को मोहित करती है और उनके मन को शांति प्रदान करती है। जो लोग चाहते हैं कि उनके धर्म के इबादतगाहों पर ज़्यादा से ज़्यादा लोग आएं, वहां पर ज़्यादा से ज़्यादा समय तक रुकें और शांति का अनुभव करें तो, उन्हें चाहिए कि वे अपने इबादतगाहों में एक बेहतरीन ख़ुशबू का इंतजाम करें।

हल्की और भीनी-भीनी ख़ुशबू बहुत ही बेहतर असर दिखाती है। इसके उलट तीक्ष्ण ख़ुशबू बुरा असर दिखाती है। यदि हम चाहते हैं कि हमारे पूजा स्थलों या पवित्र स्थानों से लोग ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ाव महसूस करें तो हमें वहां पर बहुत ही सोच समझकर ख़ुशबू का इंतजाम करना चाहिए। किसी को भी वहां पर घटिया ख़ुशबू, इत्र या अगरबत्ती न लगाने दी जाए।

आप चाहे तो यह नियम बना सकते हैं कि,‘यहां पर किसी भी प्रकार की ख़ुशबू लगाना मना है।’ इससे यह होगा कि वहां पर केवल एक चयनित ख़ुशबू ही उपयोग की जा सकेगी। मेरा भरोसा कीजिए इसका बहुत ही बेहतरीन असर होगा। अधिकांश लोगों को पसंद आने वाली ख़ुशबू का चयन करें जैसे गुलाब की या फिर मेरी फ़ेवरेट लेमन ग्रास की ख़ुशबू।

scent,Fragrance,odor,scent interesting facts,romance,incense stick,loban,dhoop,perfume

ख़ुशबू का प्रैक्टिकल इस्तेमाल

इबादतगाहों की तरह ही हमें अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी ख़ुशबुओं का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप किसी रेस्टोरेंट के मालिक हैं तो वहां पर खाने की ख़ुशबुएं आती रहना चाहिए। यदि आप चाय या कॉफी की शॉप चलाते हैं तो वहां पर चाय या कॉफी की महकती हुई ख़ुशबू आनी चाहिए। आप देखिए इस बात का मैकडॉनल्ड, केएफ़सी और स्टारबक्स कितना ध्यान रखते हैं। उनमें प्रवेश करना तो दूर उनके पास से गुज़रने से ही उनकी ख़ुशबू ग्राहकों को आकर्षित कर लेती है और उनके अंदर उनके उत्पादों को लेने का एक एहसास जगाती है।

प्रेमियों के बीच में भी ख़ुशबू का बहुत महत्व है। ख़ुशबू प्रेम को बढ़ाती है और बदबू प्रेम को कम करती है। ख़ुशबुओं ने कई प्रेम कहानियां शुरू की है तो बदबू ने कई प्रेम कहानियों को खत्म। ख़ुशबू प्रेम को हमेशा जवान रखती है और इसके विपरीत बदबू उसे बूढ़ा कर देती है, कभी कभी तो मार भी देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर