न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ पतंगों का त्यौहार नहीं है मकर संक्रांति, इसके साथ जुड़े हुए हैं कई इंटरेस्टिंग फैक्ट्स, पढ़ें...

मकर संक्रांति की हममें से ज़्यादातर लोगों की सबसे पुरानी यादों में छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाना होगा! है ना? दूसरे बच्चों के साथ

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 May 2021 5:22:40

सिर्फ पतंगों का त्यौहार नहीं है मकर संक्रांति, इसके साथ जुड़े हुए हैं कई इंटरेस्टिंग फैक्ट्स, पढ़ें...

मकर संक्रांति की हममें से ज़्यादातर लोगों की सबसे पुरानी यादों में छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाना होगा! है ना? दूसरे बच्चों के साथ रंग-बिरंगी पतंगों से पेंच लड़ाते हुए यह दिन बीता करता था। किसी भी दोस्त के घर पहुंच जाएं, स्वागत तिल-गुड़ के साथ किया जाता है। हम सबकी यादों में मकर संक्रांति के त्यौहार की मज़ेदार यादें बसी हुई हैं। अच्छी फसल के लिए और नैसर्गिक संसाधनों के प्रति प्रकृति की कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला यह त्यौहार भारत के हर कोने में मनाया जाता है। क्या आपको पता है मकर संक्राति ही केवल एक ऐसा त्यौहार है, जो हर साल अंग्रेज़ी कैलेंडर में एक ही दिन आता है।

makar sankranti,sakrat,kites,kite festival,sun,kumbh mela,lohri,gud,til ke laddu,lifestyle article in hindi

मकर संक्रांति मनाने का मुख्य उद्देश्य है सूर्य के उत्तरायण को सेलिब्रेट करना। आज से क़रीब 1500 साल पहले तक संक्रांत या संक्रांति को सर्दियों के उच्चतम स्तर के तौर पर मनाया जाता था। उस दिन सीज़न का सबसे सर्द दिन रहा करता था। लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता धरती अपनी धुरी को बदल रही है, यही कारण है कि सर्दियों का सबसे ठंडा दिन अब बदल गया है।

अब सबसे सर्द दिन 21 दिसंबर हो गया है। मकर संक्रांति एकमात्र ऐसा हिंदू त्यौहार है, जिसे सोलर साइकल यानी सौर चक्र के अनुसार मनाया जाता है, जबकि बाक़ी सारे त्यौहार लूनर साइकल यानी चंद्र चक्र के अनुसार मनाए जाते हैं। यही कारण है कि यह एकमात्र ऐसा भारतीय त्यौहार है, जो हर वर्ष अंग्रेज़ी कैलेंडर यानी ग्रेगोरियन कैलेंडर में एक ही दिन आता है। दरअसल ग्रेगोरियन कैलेंडर सोलर साइकल के आधार पर बनाया जाता है।

makar sankranti,sakrat,kites,kite festival,sun,kumbh mela,lohri,gud,til ke laddu,lifestyle article in hindi

लौहड़ी, पोंगल और बिहु जैसे त्यौहारों को मनाने का कारण भी मकर संक्रांति वाला ही है, पर उन्हें 13 और 14 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है, क्योंकि ये हिंदू कैलेंडर की तिथि में होने वाले बदलाव पर नहीं, बल्कि अंग्रेज़ी कैलेंडर की तयशुदा तारीख़ पर मनाए जाते हैं। मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण भी कहा जाता है। असम में भोगली बिहु और उत्तर प्रदेश में खिचड़ी नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ देने के पीछे यह कारण है कि हमें आपसी झगड़े और मनमुटाव भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। दूसरा कारण यह है कि गुड़ और तिल को खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में गर्मी मिलती है, जो कि सर्दियों में बेहद ज़रूरी है।

makar sankranti,sakrat,kites,kite festival,sun,kumbh mela,lohri,gud,til ke laddu,lifestyle article in hindi

संक्रांति के दौरान अल-सुबह पतंगें उड़ाने की प्रतियोगिताएं होती हैं, उसका वैज्ञानिक कारण यह है कि लोग सुबह की धूप में घर से बाहर निकलें। सुबह की धूप विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत होती है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक दूसरे कई पोषक तत्व होते हैं। संक्रांति के दिन धूप में निकलने से रोगाणु और दूसरे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसी बहाने हम सर्दी में गर्मी लेने के लिए बाहर निकलते हैं। मकर संक्रांति के दिन ही हर 12 साल में चार अलग-अलग जगहों (प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक) पर महाकुंभ मेला शुरू होता है।

makar sankranti,sakrat,kites,kite festival,sun,kumbh mela,lohri,gud,til ke laddu,lifestyle article in hindi

सबसे बड़ा कुंभ मेला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के प्रयाग में लगता है। यहां भारत की तीन सबसे पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। भारत के अलावा दूसरे देशों में भी मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है। भले ही उनके नाम अलग-अलग बताए जाते हों, पर कारण एक ही है। दक्षिण एशियाई देशों नेपाल, म्यानमार, श्रीलंका, थाईलैंड, लाओस और कम्बोड़िया में यह त्यौहार ख़ूब धूम-धाम से मनाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब