न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी के बारे में किसे-कब बताएं? इस आर्टिकल में मिलेगा आपको इन सवालों का जवाब

जब आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हैं तो अचानक आपको सबकुछ बदला-बदला सा लगता है। उस समय आप ख़ुश हैं, दुखी हैं, डरी ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 6:36:56

प्रेग्नेंसी के बारे में किसे-कब बताएं? इस आर्टिकल में मिलेगा आपको इन सवालों का जवाब

जब आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हैं तो अचानक आपको सबकुछ बदला-बदला सा लगता है। उस समय आप ख़ुश हैं, दुखी हैं, डरी हुई हैं, एक्साइटेड हैं…क्या हैं… सही-सही शायद ही बता पाएं। हालांकि कुछ समय बाद आप इस बात को स्वीकार कर लेती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं। उसके बाद बारी आती है इस ख़बर को अपनों के साथ शेयर करने की।

कई महिलाएं इस ख़बर को शेयर करते समय काफ़ी उत्साहित रहती हैं तो कुछ केसेज में वे चिंतित होती हैं। हालांकि दोनों तरह की मनोभावनाएं नॉर्मल हैं। फिर भी अगर आप नहीं समझ पा रही हैं कि प्रेग्नेंसी के बारे में सबको बताने या प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का सही टाइम और तरीक़ा क्या होना चाहिए, तो हम यहाँ आपकी मदद को तैयार हैं।

pregnancy announcement time,pregnancy,wife,husband,pregnant lady,office,relationship news in hindi

सबसे पहले किसे बताएं?

इसमें ज़्यादा संशय की गुंजाइश नहीं है कि पहला व्यक्ति जिसे आपकी प्रेग्नेंसी के बारे में मालूम होना चाहिए वह आपका जीवनसाथी ही हो। बस जीवनसाथी को इस बारे में बताने का तरीक़ा आपको खोजना होगा। पति को प्रेग्नेंसी के बारे में बताने के कई क्रिएटिव तरीक़े आजकल महिलाएं इजाद कर रही हैं, आख़िर यह आपके जीवन का सबसे स्पेशल मोमेंट जो होता है। आप फ़नी यानी मज़ेदार तरीक़े से प्रेग्नेंट होने की बात पति को बता सकती हैं।

पति से यह ख़बर शेयर करने के बाद बारी आती है परिवार और सबसे क़रीबी दोस्तों को बताने की। अपनी मां, सास, बहन और बेस्ट फ्रेंड अमूमन पति के बाद प्रेग्नेंसी के बारे में जानने वालों में से होते हैं। इन्हें बताना इसलिए भी ज़रूरी है, क्योंकि ये आपका ख़्याल रखना शुरू कर देंगे। आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए यह भले ही डॉक्टर ने बता दिया हो, पर आपके जीवन के ये ख़ास लोग पल-पल आपको अपनी नसीहत के साथ हेल्दी प्रेग्नेंसी में मदद करेंगे।

pregnancy announcement time,pregnancy,wife,husband,pregnant lady,office,relationship news in hindi

बाक़ी लोगों को कब बताएं?

यह आपके और आपके परिवार की चॉइस का मामला है। यह एक बेहद निजी फ़ैसला होता है, जो आपको लेना है। कुछ परिवार या लोग प्रेग्नेंसी के बारे में काफ़ी पहले बता देते हैं। इसके अपने फ़ायदे होते हैं, जैसे-आपको प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर से ही सपोर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। आपको प्रेग्नेंसी से संबंधित सलाहें भी मिलनी शुरू हो जाएंगी। ऑफ़िस में लोग आपका ख़्याल रखना शुरू कर देंगे। आपके ऊपर काम का प्रेशर या तनाव ज़रूरत से ज़्यादा नहीं डाला जाएगा।

पर ऐसा नहीं है कि प्रेग्नेंसी के बारे में जल्दी बताना हमेशा अच्छा ही होता है। आपको ज़रूरत से ज़्यादा सलाह मिलनी शुरू हो जाएगी। सभी सलाहों पर अमल करना आपके लिए संभव नहीं होगा। हो सकता है आपने किसी एक को बताया, उसने सभी को बता दिया। इस तरह आपकी बातें फैलेंगी, तो हो सकता है आपको उतना अच्छा न लगे। सबसे बुरी बात यह है कि अगर किसी कारणवश आपका मिसकैरेज हो जाता है तो आपके लिए उससे उबरना थोड़ा ज़्यादा मुश्क़िल हो जाएगा। चूंकि बहुत से लोग जानते थे कि आप प्रेग्नेंट थीं तो सिम्पैथी जताने वालों से निपटना भी भारी पड़ सकता है।

pregnancy announcement time,pregnancy,wife,husband,pregnant lady,office,relationship news in hindi

क्या प्रेग्नेंसी को लंबे समय तक छुपाकर रखना सही है?

कुछ लोग प्रेग्नेंसी की ख़बर जब तक छुप सकती है, तब तक लोगों से छुपाकर रखना चाहते हैं। जब तक बढ़े हुए पेट से ज़ाहिर नहीं होता, प्रेग्नेंसी की बात दूसरों को नहीं बताते। हो सकता है इसके पीछे कोई धार्मिक कारण हों या किसी तरह के अपशकुन का डर। पर यह आपका पर्सनल निर्णय है इसमें किसी को कुछ कहने का अधिकार नहीं है।

देर तक प्रेग्नेंसी की बातों को डिस्क्लोज़ न करने के भी अपने फ़ायदे हैं, जैसे-आपको ख़ुद को प्रेग्नेंसी वाली कंडिशन के लिए मेंटली तैयार होने में मदद मिलती है। लोगों की सलाहों की बमबारी नहीं होती, जिससे आपको अपने मन से सोच-विचारकर फ़ैसले लेने में आसानी होती है। अगर दुर्भाग्य से आगे चलकर मिसकैरेज हो जाता है तो आपको बहुत से लोगों को बताने या उनकी संवेदनाएं स्वीकारने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

प्रेग्नेंसी की ख़बर को छुपाने का सबसे बड़ा साइड इफ़ेक्ट यह है कि आपको इस दौरान लोगों का सपोर्ट नहीं मिल पाएगा। अगर आगे चलकर प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्प्लिकेशन्स आती हैं, जिससे मिसकैरेज हो जाता है और आप अवसाद में डूब जाती हैं तो लोगों को पता ही नहीं चलेगा कि आप दुखी क्यों हैं। आपको दुख से बाहर लाने में उनसे आपको मदद नहीं मिल पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर