न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल-खेल में इस तरह रखें बच्चों को फिजिकली एक्टिव, ग्रोथ में मिलेगी मदद

बच्चे हंसते-खेलते हुए ही अच्छे लगते हैं। घर में इधर-उधर मस्ती करते, दौड़ते-भागते बच्चे जहां खुश रहते हैं वहीँ यह उनकी फिजिकल फिटनेस के लिए भी अच्छा रहता हैं। हांलाकि आज के समय में फिजिकली एक्टिव नजर नहीं आते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 6:09:25

खेल-खेल में इस तरह रखें बच्चों को फिजिकली एक्टिव, ग्रोथ में मिलेगी मदद

बच्चे हंसते-खेलते हुए ही अच्छे लगते हैं। घर में इधर-उधर मस्ती करते, दौड़ते-भागते बच्चे जहां खुश रहते हैं वहीँ यह उनकी फिजिकल फिटनेस के लिए भी अच्छा रहता हैं। हांलाकि आज के समय में फिजिकली एक्टिव नजर नहीं आते हैं और मोबाइल या टीवी में घुसे रहते हैं जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए घातक साबित होता हैं। खेलना-कूदना बच्चों के विकास का अहम हिस्सा है। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि बच्चों की लाइफस्टाइल में ऐसी चीजें शामिल करें जिससे बच्चे खेल-खेल में ही फिजिकली एक्टिव रहे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

kids care tips,parental tips,children care tips,children physically active

सीढ़ियां चढ़ने के लिए बोलें

बच्चों को एक्टिव रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें सीढ़ी चढ़ने के लिए कहें। इससे ना केवल बच्चे एक्टिव फील करेंगे बल्कि उनकी सुस्ती भी भाग जाएगी। ऐसे में आप बच्चे को किसी काम के लिए कह सकते हैं। या आप खुद भी उनके साथ इस एक्टिविटी को अपना सकते हैं। ऐसा करने से आप भी खुद को एक्टिव महसूस करेंगे और बच्चे आपको देख-दखकर आगे बढ़ेंगे।

हाइड एंड सीक

हाइड एंड सीक बचपन में सभी ने खेला होगा। वेरीवैल फैमिली के अनुसार कई बच्चे इस खेम को खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं तो वहीं कुछ बच्चे छिपने से डरते हैं। बच्चे का डर निकालने के लिए उसे ऐसी जगह छिपने के लिए बताएं, जहां से उसे सब दिखाई दे रहा हो। इस गेम में बच्चा काफी समय तक एंगेज रह सकता है और घर में ही छ्पने की नई-नई जगह भी तलाश लेगा।

पार्क में ले जाएं

बच्चों को पार्क में ले जाना भी बेहद जरूरी है, इससे उन्हें दूसरे बच्चों को जानने का मौका मिलेगा। बच्चों को शुरू से सोशल स्किल्स सिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। बच्चों को पार्क में एक्टिविटी कराएं।

kids care tips,parental tips,children care tips,children physically active

डांस

बच्चे को फिजिकल एक्टिविटी कराने का सबसे बेहतरीन ऑप्शन है डांस। टोडलर्स स्वाभाविक रूप से म्यूजिक पसंद करते हैं और उस पर बॉडी मूवमेंट भी करना अच्छा लगता है। जब भी बच्चा बोर होता हुआ नजर आए तो उसका फेवरेट म्यूजिक चला दीजिए और उसे एक्टिविटी करने के लिए छोड़ दें। बच्चे को एंटरटेन करने के लिए बच्चों की डांस पार्टी भी प्लान की जा सकती है।

स्कूल से घर तक जाएं पैदल

अगर बच्चों का स्कूल पास है तो किसी व्हीकल लेने की बजाय उसे पैदल छोड़ने जाएं। इससे भी उसके अंदर ऊर्जा का संचार होगा और वो पैदल चलन के लिए प्रेरित होगा। बता दें कि पैदल चलने से ना केवल बच्चे की शारीरिक गतिविधि का विकास होगा ब्लकि वे एक्टिव भी रहेंगे। इससे अलग यदि आप बच्चे के साथ मार्केट जा रहे हो तो ऐसे में खुद भी पैदल जाने की कोशिश करें।

ऑर्गेनाइज्ड एक्सरसाइज

यदि परिवार के सदस्य मिलकर एरोबिक्स या योगा करते हैं तो बच्चे को भी उसमें शामिल करें। हो सकता है कि बच्चा एक्सरसाइज करने में इंट्रेस्ट न दिखाए, ऐसे में एक्सरसाइज को गेम की तरह करना होगा जिससे वह इंस्पायर हो सके। बच्चे के साथ जंपिंग, रनिंग और एरोबिक्स की जा सकती है।

बैलेंसिंग

बैलेंसिग एक बेहतरीन फिजिकल एक्टिविटी के अलावा बच्चे की स्किल को बिल्डअप करने में मदद कर सकती है। इससे बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है और गिरने का डर भी कम हो जाता है। इस एक्टिविटी को करने के लिए बच्चे के सिर पर हल्की बुक्स या बैग रखें और उसे इसे बिना गिराए चलने के लिए कहें। ऐसा करने में बच्चा पूरा ध्यान लगाएगा और बेहतर परफॉर्म करेगा।

घर के कामों में मदद
अगर माता-पिता बच्चों की मदद घर के काम में लेंगे तो इससे ना केवल उन्हें एक्टिव रहने में मदद मिलेगी बल्कि घर के कामों में बच्चों की भागीदारी भी बढ़ेगी। ऐसे में माता-पिता बच्चों से बर्तन धुलवा सकते हैं या कार साफ करने के लिए कह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?