न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान पर बॉलीवुड ने लुटाया जमकर प्यार, भाग्यश्री-कैटरीना सहित इन सितारों ने ऐसे किया बर्थडे विश

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक सुपरस्टार सलमान खान आज शुक्रवार (27 दिसंबर) को 59 साल के हो गए हैं। पूरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 8:48:14

सलमान खान पर बॉलीवुड ने लुटाया जमकर प्यार, भाग्यश्री-कैटरीना सहित इन सितारों ने ऐसे किया बर्थडे विश

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक सुपरस्टार सलमान खान आज शुक्रवार (27 दिसंबर) को 59 साल के हो गए हैं। पूरी दुनिया में सलमान के चाहने वाले लाखों-करोड़ लोग मौजूद हैं। ऐसे में उन्हें सब विश कर उनके लंबे और सुखद जीवन की कामना कर रहे हैं। सलमान को बॉलीवुड में 30 साल से ज्यादा हो चुके है। ऐसे में उनके साथ काम करने वाले कलाकार भी उन पर अपने-अपने तरीके से प्यार लुटा रहे हैं।

साल 1989 में आई सुपरहिट मूवी ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में सलमान की हीरोइन बनीं भाग्यश्री ने हीरो के साथ अपनी कुछ तस्वीरों की झलक फैंस को दिखाई हैं। भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर प्यारी पोस्ट शेयर की है। पहली तस्वीर में भाग्यश्री, सलमान के साथ खड़ी हैं। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सलमान के लुक्स की तारीफ कर रही हैं। यह वीडियो ‘बिग बॉस 15’ का है।

भाग्यश्री ने इसके अलावा ‘मैंने प्यार किया’ से एक फोटो भी पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बर्थडे बॉय! मेरे दोस्त, मेरे पहले हीरो, और वो शख्स जिसने लड़कियों को दीवाना बना दिया। सलमान खान को बर्थडे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि मैंने प्यार किया भाग्यश्री की पहली, जबकि सलमान की दूसरी फिल्म थी। सलमान इससे पहले ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म में लीड एक्टर फारुख शेख के छोटे भाई बने थे।

सलमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बर्थडे विश करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर की एक फोटो शेयर की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे सलमान खान। मैं दुआ करती हूं कि इस साल आपके पास सारी खूबसूरत चीजें हो और वो हमेशा आपके साथ ही रहें..” बता दें कि सलमान और कैटरीना के अफेयर के भी खूब चर्चे रहे थे। दोनों पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में साथ नजर आए थे।

बॉबी देओल ने सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा...

एक्टर बॉबी देओल ने सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसे साझा करते हुए बॉबी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मामू, लव यू।” सलमान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा सलमान की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई।” एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने फोटो साझा कर लिखा, “इन दो खूबसूरत soul को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अयात और सलमान खान आप दोनों को दुनिया के सबसे खूबसूरत तोहफे मिले।”

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सांवत ने भी सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई।” राखी कई बार सलमान की जमकर तारीफ कर चुकी हैं। राखी ने सुपरस्टार के शो ‘बिग बॉस’ में भी कई दफा शिरकत की है। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने भी एक खास फोटो शेयर कर लिखा, “मेरे मालिक का बर्थडे है। लव यू मालिक।”

‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ का रोल करने वालीं हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में सलमान के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ हैप्पी बर्थडे सॉन्ग की धुन बज रही है। सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ