न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद नाजुक होता हैं सगाई और शादी के बीच का समय, बचें इन गलतियों से

अक्सर ऐसा करने के चक्कर में ऐसी लापरवाही या अंजाने में गलती कर बैठते हैं कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। सगाई से शादी तक के बीच के समय को बहुत संयम से बिताना चाहिये और यहां बताई जा रही गलतियों से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 2:47:14

बेहद नाजुक होता हैं सगाई और शादी के बीच का समय, बचें इन गलतियों से

आने वाले दिनों में कई शादियां होनी हैं। ये शादियां लंबे समय पहले फिक्स हो चुकी हैं और कई लोगों की सगाई हो चुकी हैं। किसी भी रिश्ते में सबसे पहली रस्म होती हैं सगाई जिसमें लड़का और लड़की एक साथ पहली बार साथ आते हैं। अरेंज मैरिज में सगाई से शादी के बीच का समय कपल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं जिसमें वे एक-दूसरे को जानते हैं और उनके स्वभाव को समझने की कोशिश करते हैं। शादी से पहले दोनों अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने का प्रयास करते हैं लेकिन अक्सर ऐसा करने के चक्कर में ऐसी लापरवाही या अंजाने में गलती कर बैठते हैं कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। सगाई से शादी तक के बीच के समय को बहुत संयम से बिताना चाहिये और यहां बताई जा रही गलतियों से बचना चाहिए।

journey between engagement and marriage is very crucial,mates and me,relationship tips

हमेशा रहें ओरिजिनल

सगाई के बाद लड़का-लड़की का बातचीत करना और मिलना-जुलना तो एक आम बात है। ऐसे में एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए अक्सर कपल्स कुछ बातें बढ़ा-चढ़ा कर या झूठ बोल देते हैं। ध्यान रहे, ऐसा करने से इस समय तो सामने वाला आपसे खुश हो जाएगा लेकिन शादी के बाद आपके झूठ के बारे में पता चलेगा तो इससे रिश्ते पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।

ज्यादा मिलना-जुलना करें अवॉयड

नया रिश्ते की एक्साइटमेंट के कारण अक्सर कपल ज्यादा मिलना-जुलना शुरू कर देते हैं। वैसे मिलने से एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका मिलता है, लेकिन आपको बता दें कि इससे ज्यादा बातें और इशूज भी ज्यादा होंगे। ज्यादा मिलने का नुकसान ये होगा कि अभी एक-दूसरे को ठीक से जाना भी नहीं है और इस बीच कही हुई कोई गलत बात रिश्ते में कलह की वजह बन सकती है।

हुक्म देने की भाषा का इस्तेमाल न करें

अक्सर देखने में आता है कि लड़के सगाई के बाद से ही अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाना शुरू कर देते हैं, इसका उल्टा भी दिखता है पर यह आपसी रिश्ते के लिये कभी अच्छा नहीं होता। वास्तव में हमें कभी भी अपने आपको किसी पर थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिये, क्योंकि इससे प्रेम नहीं रहता सिर्फ मजबूरी ही बचती है। इसलिये रिश्ते में हर व्यक्ति को उसका अपना स्पेस दें। खासतौर पर मंगनी से शादी के बीच वाले नाजुक दौर में तो इस बात का खास ख्याल रखना ही चाहिये।

journey between engagement and marriage is very crucial,mates and me,relationship tips

पार्टनर रोए तो चिल्लाए नहीं

कई बार भावुक लोग रिलेशनशिप में हर बात पर रोने लग जाते हैं और ऐसे हालात में सामने वाला पार्टनर उन पर चिल्लाने भी लगता है। दरअसल, रोना भावुक लोगों की प्रवृति का हिस्सा माना जाता है, जिसे वे चाहकर भी रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में नाराज होने के बजाय उन्हें चुप कराए और फिर लड़ाई या झगड़े को प्यार से खत्म करने की कोशिश करें।

फिजिकल होने से बचें

सगाई और शादी के बीच जब भी आप मिलें तो इंटिमेट होने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके रिश्ते में आगे जाकर नुकसानदेह हो सकता है। शादी से पहले ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए।

पार्टनर को न बदलें

कभी-कभी लोग अपने मुताबिक पार्टनर को बदलने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका पार्टनर बदल जाएगा और रिश्ते में सब कुछ ठीक चलता रहेगा। लेकिन ऐसा माना जाता है कि ये वजह रिश्ते को असफलता की ओर ले जाती है। आपका पार्टनर जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। ऐसा करने से आपका नया रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

एक-दूसरे का सम्मान करें

इन सब के अलावा एक-दूसरे का सम्मान करें। यानी एक-दूसरे की हर भावना को तवज्जो देना सीखें। कोशिश करें कि आपके किसी व्यवहार से आपके पार्टनर का आत्मसम्मान न आहत होने पाये। इन बातों का ख्याल रखते हुये ही आप अपने रिश्ते को मजबूती दे पायेंगे। फिर वह मंगनी से शादी के बीच का नाज़ुक वक़्त हो या उसके बाद की सारी ज़िंदगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता