न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संयुक्त परिवार है जीवन का आधार, मजबूत होता विश्वास का बंधन, खुशियां अपार

ये फायदे आपके बच्चे मानसिक विकास और स्वास्थ्य दोनों के लिए जरुरी साबित होंगे।  आइए ज्वाइंट फैमिली रहने के ऐसे ही कुछ फायदे जानते हैं।

Posts by : Karishma-H | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 3:38:36

संयुक्त परिवार है जीवन का आधार, मजबूत होता विश्वास का बंधन, खुशियां अपार

किसी भी व्यक्ति के लिए संयुक्त परिवार जीवन का एक स्तंभ माना गया है। लेकिन समय बदलने के साथ व्यक्ति संयुक्त परिवार का महत्व और परिभाषा भूलता जा रहा है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिये बताएंगे कि संयुक्त परिवार के क्या-क्या फायदे है। ये फायदे आपके बच्चे मानसिक विकास और स्वास्थ्य दोनों के लिए जरुरी साबित होंगे। आइए ज्वाइंट फैमिली रहने के ऐसे ही कुछ फायदे जानते हैं।

advantage of joint family,joint family,benefits of joint family,joint family is beneficial for children,mates and me,relationship tips

आदर भावना का विकास

लोगों के बीच, खासकर बच्चों में आदर भावना का विकास होता है। बच्चे घर के बड़ों का सम्मान करना व अपने से बड़ों की आज्ञा का पालन करना जैसी कई अच्छी आदतें सीखतेहैं। इस सीख व आदत को जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

होता है जिम्मेदारियों का एहसास

यदि आप एकल परिवार या न्यूक्लियर फैमिली में रहते हैं तो सभी कार्यों को खुद से पूरा कर पाना मुश्किल होता है। हालांकि, जब आप किसी संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपके अंदर कार्य को सामूहिक रूप से करने की भावना का विकास होता है। आसान भाषा में आपको अपनी जिम्मेदारी का अहसास होता है। जिम्मेदारियों का यही अहसास किसी भी कार्य को हल्का कर देता है। आपको पूरे काम का भार अपने सिर पर लेने की जरूरत नहीं होती है।

advantage of joint family,joint family,benefits of joint family,joint family is beneficial for children,mates and me,relationship tips

बच्चे को मिलता है परिवार का साथ

सिंगल परिवार में कई बार बच्चे अकेला अनुभव करने लगते हैं क्योंकि पेरेंट्स काम की वजह से ज्यादातर समय बाहर रहते हैं और शाम को घर आने के बाद वे इतने थक जाते हैं कि उनके पास अपने बच्चे से उनके पूरे दिन के बारे में पूछने के लिए समय भी नहीं होता है। ऐसे में बच्चे आसानी से अकेला महसूसकर सकते हैं। वहीं ज्वाइंट फैमिली में माता-पिता के अलावा भी बच्चे के पास चाचा-चाची और दादा-दादी होते हैं, जिनसे बच्चे अपनी बातें शेयर कर पाते हैं या फिर अपने भाई-बहन से भी बात कर पाते हैं।

काम का बोझ कम होता है

संयुक्त परिवार में किसी एक सदस्य के कंधों पर काम का बोझ नहीं होता। यहां भले ही लोगों की संख्या ज्यादा होती है, लेकिन सभी के बीच घर का काम बराबर बांटा जाता है। जैसे रसोई का काम महिलाओं के जिम्मे आता है, तो घर के पुरुष बाहर के काम आपस में मिलकर करते हैं।

advantage of joint family,joint family,benefits of joint family,joint family is beneficial for children,mates and me,relationship tips

मिलता है बड़ों का साथ और आशीर्वाद

संयुक्त परिवार में घर के बड़े-बुजुर्ग ही मुखिया होते हैं। अगर फैमिली में किसी को किसी तरह की परेशानी या उलझन होती है, तो बड़े-बुजुर्ग उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। यही नहीं, वे अपने जीवन के अनुभव भी अपने बच्चों के साथ शेयर करते हैं। वैसे कहा भी जाता है कि संयुक्त परिवार में बड़े-बुजुर्गों से जो शिक्षा मिलती है, वह किताबों से मिली शिक्षा से बढ़कर होती है।

साथ रहने के भावना का होता है विकास

संयुक्त परिवार में रहने वाले ज्यादातर लोग अपना समय बड़े बुजर्गों के बीच बिताते हैं। ऐसे परिवार में रहने वाले बच्चे कभी भी बोर नहीं होते हैं। ऐसे बच्चों के पास हमेशा चचेरे भाई बहन होते हैं, जिनके साथ वह खेल सकते हैं। आसान भाषा में ही उसे कुछ दोस्तों का साथ मिल जाता है। बचपन से इस प्रकार का अनुभव मिलने से युवावस्था में बच्चा अपने आपको ज्यादा सामाजिक महसूस करता है।

advantage of joint family,joint family,benefits of joint family,joint family is beneficial for children,mates and me,relationship tips

मिलती है सामाजिक सुरक्षा

संयुक्त परिवारमें कमजोर, बुजुर्ग, बीमार, नवजात, दिव्यांगऔर जरूरतमंद सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा मिलती है। कई बार दुर्घटना और आपदा जैसी समस्याओं में एकल परिवार के लोगों को भी संयुक्त परिवार की आवश्यकता होती है। ठीक इसी तरह अनाथ, विधवा, तलाकशुदा, अलग रहने वाले लोग संयुक्त परिवार की महत्ता को नकार नहीं सकते।

घर की सुरक्षा

एकल परिवार के मुकाबले संयुक्त परिवार में रहने से घर की सुरक्षा की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि एकल परिवार के लोग इसी चिंता में घूमने या फिर किसी जरूरी काम से बाहर नहीं जा पाते हैं कि उनके नहीं रहने पर घर की देखभाल कौन करेगा, लेकिन ज्वाइंट फैमिली में ऐसा डर नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती