न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफलता हासिल करनी है तो भूल कर भी न करें ये 4 काम

बिजनेस में सफलता पाने के लिए आपको अपने लक्ष्य को पहचानना होगा और उसे पाने के लिए दृढ़ता से लगातार मेहनत करनी होगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 12:08:22

सफलता हासिल करनी है तो भूल कर भी न करें ये 4 काम

नौकरियों की कमी के चलते युवाओं का रूझान अपने व्यवसाय की ओर बढ़ रहा है। बहुत से लोग आज छोटे-मोटे स्तर पर अपना खुद का कारोबार शुरू कर रहे हैं। इनमें से कुछ को सफलता हासिल होती है और कुछ को असफलता। असफल व्यक्ति जल्द ही कारोबार को बंद करके कहीं-न-कहीं छोटी-मोटी नौकरी करने लगता है। उसे लगता है कि व्यापार (बिजनेस) करना उसके बस की नहीं है। ऐसा नहीं है कि आप में अपना व्यवसाय करने की क्षमता नहीं है। आपको जरूरत है लक्ष्य को हासिल करने के लिए धैर्य रखने की।

बिजनेस में सफलता पाने के लिए आपको अपने लक्ष्य को पहचानना होगा और उसे पाने के लिए दृढ़ता से लगातार मेहनत करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में आपको उन कुछ आदतों को छोडऩा होगा जो आपकी सफलता की राह में रोड़ा बन रही हैं। इन गलत आदतों को छोडक़र आपको अपने लक्ष्य पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करना होगा। इन सब नकारात्मक चीजों को छोडऩे के बाद ही आप अपने बिजनेस को आगे ले जा पाएंगे। जानते हैं, उन कामों के बारे में जिनके लिए आपको न कहना होता है—

success,success in life,tips to get success in life

1. बंद करनी होगी फिजूलखर्ची

बिजनेस को आगे ले जाने के लिए जरूरी है कि आप फिजूलखर्ची न करें। जितना आप कमा रहे हैं, उससे ज्यादा खर्च न करें बल्कि कोशिश करें कि जो आप कमा रहे हैं, उसमें से भी कुछ पैसे बचा लें। अपने कमाए पैसे की बचत करना सीखें क्योंकि भविष्य में यही बचत आपके काम आ सकती है। याद रखें कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। अगर आप अपनी पूरी कमाई यूं ही खर्च कर देते हैं तो जरूरत के समय आपको उधार लेना पड़ सकता है जो आपके व्यवसाय के लिए भविष्य में मुश्किल खड़ी कर सकता है। ऐसे में केवल वहीं खर्च करें, जहाँ वाकई जरूरत हो।

2. ध्यान भटकाने वाले कामों से दूरी बनाए

सफलता के लिए आपको अपने दिमाग को पॉजिटिव और अच्छी आदतें अपनाने के लिए ट्रेन करना होगा। साथ ही आपको उन कामों से बचना होगा जिनसे ध्यान भटके। सफलता पाने के लिए आपका पूरा ध्यान लक्ष्य पर ही केन्द्रित होना चाहिए।

success,success in life,tips to get success in life

3. गलती से बचने के लिए बहाने बनाना

अगर आपसे कोई गलती हो जाती है तो एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते आगे बढक़र उसकी जिम्मेदारी लें, न कि उससे बचने के लिए बहाने बनाए या उसे अपने एम्प्लॉइज या पार्टनर पर डाल दें। कामयाब होना है तो गलती की जिम्मेदारी लें और उससे सीखें ताकि वह गलती दोबारा न हो। एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके एम्प्लॉइज भी आपसे यह सीखते हैं। इस तरह से आप खुद को और अपनी टीम को मजबूत बनाते हैं।

4. हर चीज पर अपना कंट्रोल रखना

हर चीज पर अपना अधिकार जमाना या सब चीजों पर अपना कंट्रोल रखना भी ठीक नहीं है। आपको मानना होगा कि आप हर चीज अकेले नहीं कर सकते। कुछ काम पूरे करने के लिए आपको दूसरों की मदद चाहिए होती है। इसके लिए आपको दूसरों पर भरोसा करना आना चाहिए। अगर आप अपने स्टाफ को शक की निगाह से देखेंगे और उन पर विश्वास नहीं करेंगे तो आप कभी अपने बिजनेस को आगे नहीं ले जा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर