न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करने जा रहे हैं शादी से पहले लड़की से मुलाकात, इन बातों का ध्यान रख जमाएं अपना इम्प्रेशन

हम आपको यहां कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से लड़के अपनी पहली मुलाकात में अपना अच्छा इम्प्रेशन जमा पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 12:53:03

करने जा रहे हैं शादी से पहले लड़की से मुलाकात, इन बातों का ध्यान रख जमाएं अपना इम्प्रेशन

शादी जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है और आज भी लोगों को अरेंज मैरिज में विश्वाश हैं। अरेंज मैरिज का कल्चर बहुत पुराना है जहां माता-पिता, दोस्त-रिश्तेदार के द्वारा लड़का-लड़की को ढूंढ़ा जाता है और उनकी मुलाकात करवाई जाती हैं। इस दौरान लड़का-लड़की दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। खासतौर से इस दौरान लड़कों पर बहुत ज्यादा प्रेशर होता हैं कि वे किस तरह पहली मुलाक़ात में लड़की को इम्प्रेस कर पाएं। हम आपको यहां कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से लड़के अपनी पहली मुलाकात में अपना अच्छा इम्प्रेशन जमा पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

going to meet the girl before marriage take care of these things and collect your impression,mates and me,relationship tips

डीसेंट कपड़े पहनकर जाएं

अगर आप किसी लड़की को अपना लाइफ पार्टनर बनाने के लिहाज से पहली मुलाकात पर जा रहे हैं तो कोशिश करें कि डीसेंट कपड़े पहनकर जाएं। खासकर तब जब आपको अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे में कुछ भी नहीं जातने हैं। बता दें बहुत फंकी लुक या स्टाइलिस्ट लुक वाले कपड़े पहली मुलाकात के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।इसलिए लड़को को पैंट या जींस के साथ शर्ट स्नीकर्स शूज, बेल्च और घड़ी का काॉम्बिनेशन बेस्ट है।

मुलाकात के लिए शांत और सुंदर जगह चुनें


यह भी ध्यान रखें कि पहली मुलाकात हमेशा किसी शांत और सुंदर जगब पर करें। भीड़-भाड़ वाले पब्लिक प्लेसेज या मॉल्स में मुलाकात करने से आप एक-दूसरे को ज्यादा अटेंशन नहीं दे पाते हैं। इसलिए आपको पहली मुलाकात किसी खूबसूरत कैफे या प्यारे से रेस्टोरेंट में करनी चाहिए।जहां आप शांती के साथ बैठकर उनसे बाते कर सकें।

going to meet the girl before marriage take care of these things and collect your impression,mates and me,relationship tips

ऐसे करें बात की शुरूआत

आप भले ही एक-दूसरे को नहीं जानते हैं लेकिन मिलते समय उन्हें ये महसूस न होने दें। किसी दोस्त की तरह ही खुलकर मुलाकात करें। हिचकिचाहट खत्म करने और बात शुरू करने के लिए चाय-कॉफी ऑफर करें। ऑफर करने से पहले उनसे उनकी पसंद पूछें। इससे उन्हें सहज होने में मदद मिलेगी। इन तरीकों से खुलकर बात करने की स्थिति बनने लगती है। आप उनकी हॉबी, पसंद-नाापसंद, फ्यूचर प्लानिंग से जुड़े सवाल कर सकते हैं।

अपनी और फैमिली की अपेक्षाएं क्लियर कर दें

आपको पहली मुलाकात में अपने होने वाले पार्टनर से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात कर लेनी चाहिए, साथ ही अपनी और अपनी फैमिली की अपेक्षाओं के बारे में खुलकर बात कर लेनी चाहिए। इस बातचीत के दौरान आप अपने मां-बाप, भाई-बहन की आदतों, घर के नियमों, रिवाजों आदि का जिक्र बात-बात में कर सकते हैं, जिससे आपके पार्टनर को आपके घर के माहौल के बारे में थोड़ी जानकारी हो जाए।

going to meet the girl before marriage take care of these things and collect your impression,mates and me,relationship tips

शिक्षा और करियर के बारे में बात करें

लड़की को उस समय ज्यादा अच्छा लगता है जब लड़का उसके करियर में रूचि लेता है। ध्यान रखें की सिर्फ अपने करियर और लक्ष्य के बारे में बात ना करें बल्कि लड़की से भी उसके करियर और लक्ष्य के बारे में पूछें। उसके सपने के बारे में पूछे और पूछें की उसका आगे का क्या प्लान है। उसे यह दिखाएँ की आप उसकी करियर और शिक्षा को भी उतना ही महत्व दे रहे है जितना खुद की।

मजाक का दायरा समझें


कई बार लड़के समझते हैं कि हंसी-मजाक करके लड़की को जल्दी इम्प्रेस कर सकते हैं। लेकिन ऐसा सबके साथ हो यह जरूरी नहीं है। लड़कियों को फनी लड़के पसंद आते हैं। लेकिन अपने मजाक के दायरे को समझकर ही मजाक करें। जब कोई लड़की किसी लड़के को अपना पार्टनर बनाना चाहती है तो वो यह भी देखना चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी और उसकी फैमिली की इज्जत करें।

going to meet the girl before marriage take care of these things and collect your impression,mates and me,relationship tips

सुनना और बोलना दोनों जरूरी है

कुछ लोगों की आदत होती है कि सिर्फ वही बोलना चाहते हैं और दूसरों को सुनाना चाहते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि उनके पास बोलने के लिए कोई टॉपिक ही नहीं होता है। ऐसे में मुलाकात से पहले ही आपको कुछ कॉमन सवालों की लिस्ट बना लेनी चाहिए, ताकि आप पहली मुलाकात में ही अपने होने वाले पार्टनर को बोर न करें। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि बोलने के साथ-साथ सुनना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए पार्टनर को भी बोलने का मौका दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत