न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्दी रिलेशनशिप चाहते हैं तो गर्लफ्रेंड में जरूर ढूंढे ये खूबियां, रिश्ते में रहेगी खुशियां

किसी भी रिलेशनशिप को शुरू करना आसान होता हैं लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल क्योंकि आप अपने पार्टनर के बारे में धीरे-धीरे सबकुछ जान पाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि रिलेशनशिप की शुरुआत से पहले ही पार्टनर को अच्छे से जाना जाए ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 5:54:46

हेल्दी रिलेशनशिप चाहते हैं तो गर्लफ्रेंड में जरूर ढूंढे ये खूबियां, रिश्ते में रहेगी खुशियां

किसी भी रिलेशनशिप को शुरू करना आसान होता हैं लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल क्योंकि आप अपने पार्टनर के बारे में धीरे-धीरे सबकुछ जान पाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि रिलेशनशिप की शुरुआत से पहले ही पार्टनर को अच्छे से जाना जाए ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए। अगर आप किसी को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने जा रहे हैं, तो इससे पहले उनकी कुछ क्वालिटीज जरूर चेक कर लें क्योंकि गर्लफ्रेंड आपके साथ कैसा व्यवहार करती है, यह आपके रिश्ते का भविष्य तय करता है। हेल्दी रिलेशनशिप चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों की उन खूबियों के बारे में जिन्हें अपनी गर्लफ्रेंड में जरूर ढूँढना चाहिए।

girlfriend boyfriend relationship

देती हो आपको पूरा टाइम

इन दिनों लड़का हो या लड़की हो, दोनों ही वर्किंग होते हैं, लेकिन महिलाएं खुद को प्रूव करने के चक्कर में काम को इतनी प्राथमिकता देने लगती हैं कि कई बार रिश्ते पीछे छूट जाते हैं। एक अच्छी गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को भरपूर टाइम जरूर देगी फिर चाहे वे वर्किंग ही क्यों न हो। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि आप एक महिला हैं, बल्कि अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालना कपल्स का काम होता है। इसलिए किसी लड़की के साथ अपना रिश्ता शुरू करने से पहले यह जरूर देख लें कि वह आपके लिए कितना वक्त निकालती है।

ओपनमाइंड हो लड़की

आज का समय ओपनमाइंड का है और आप अगर किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में जा रहे हैं, तो आपको उसके स्वभाव के बारें में जरूर पता होना चाहिए कि उसकी सोच कैसी है। समाज को लेकर उसका क्या नजरिया है और उसकी क्या खामियां हैं, जिन्हें आप बाद में दूर कर सकते हैं।

करें आपकी रिस्पेक्ट

वैसे तो कहा जाता है कि किसी के साथ आप रिश्ते की शुरुआत तब ही कर पाते हैं, जब आप उसका सम्मान करते हैं। हालांकि कई बार प्यार तो हो जाता है, लेकिन गर्लफ्रेंड के बोलने का लहजा सही नहीं होता। वहीं अगर लड़की आपकी बातों को कुछ खास तवज्जो नहीं देती है और अपनी ही बात को सही कहती है, तो यह भी सम्मान के दायरे में ही आता है। महिलाओं को भी यह समझने की जरूरत है कि सम्मान के हकदार पुरुष भी उतने ही हैं, जितनी की वो। ऐसे में अपने पार्टनर की रिसपेक्ट करना आपका कर्तव्य बनता है।

girlfriend boyfriend relationship

अपनी राय बेबाकी से रखने वाली

अपनी हर राय बेबाकी से रखने वाली लड़कियों के सामने कोई भी बात रखने से पहले सोचता है कि कहीं ये हम पर ही भारी न पड़ जाएं। लड़कों को ऐसी ही लड़कियों पर फक्र महसूस होता है। इसलिए रिश्ता जोड़ने से पहले ये बातें जरूर जान लें उनके बारें में।

मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी रहे

कई लड़कियां आपकी लाइफ में सिर्फ इसलिए आती हैं, क्योंकि उनका अपना निजी फायदा होता है। ऐसे में भले ही आप उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बना लें, लेकिन बाद में मुश्किल वक्त में वे आपके साथ नहीं रहतीं। जबकि एक अच्छे पार्टनर का काम होता है कि जब आपका साथी किसी प्रॉब्लम में हो, तो आप उसे हिम्मत दें। ऐसे में अपनी पार्टनर चुनने के दौरान, यह जरूर देख लें कि वह आपकी समस्याओं में कितना इंटरेस्ट दिखाती है। वरना ऐसी गर्लफ्रेंड पाकर आप भी बाद में सिर्फ पछतावा महसूस करेंगे।

सबकी मदद करने वाली हो

हैल्पफुल और नर्म स्वभाव की लड़कियां कठोर दिल के लड़कों को भी नर्म बना देती हैं। ये लड़कियां बाद में आपके परिवार को भी आपस में जोड़कर रखती हैं, ऐसे में गर्लफ्रेंड बनाते समय ये खास ख्याल रखें, क्योंकि ये आपके भविष्य से भी जुड़ी हुई है।

हर वक्त नजर तो नहीं रखती

अपने पार्टनर के लिए असीम प्यार होना अच्छी बात है, लेकिन जब यह पॉजेसिवनेस में बदल जाए, तो प्रॉब्लम बन जाती है। कई लड़कियों को अपने पार्टनर पर शक करने की आदत होती है, ऐसे में वे कोशिश करती हैं कि आप जहां भी जाएं वहां वे भी मौजूद रहें। लेकिन एक वक्त बाद आप भी ऐसे रिश्ते में घुटन महसूस करने लगते हैं। पर्सनल स्पेस रिलेशनशिप में बेहद जरूरी होती है। आप भी यह जरूर देख लें कि आपकी होने वाली गर्लफ्रेंड आपकी हर एक चीज में हद से ज्यादा दखल तो नहीं देती है, क्योंकि एक अच्छा पार्टनर हमेशा ही आपकी स्पेस की रिस्पेक्ट करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन