न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लव मैरिज के लिए नहीं हो रहे हैं घर वाले तैयार, इन टिप्स से मनाएं उन्हें

ताकि अपने पेरेंट्स को लव मैरिज के लिए मनाया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह से लव मैरिज के लिए अपनों को मनाया जाए।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 5:06:30

लव मैरिज के लिए नहीं हो रहे हैं घर वाले तैयार, इन टिप्स से मनाएं उन्हें

आज का समय तेजी से बदल रहा हैं और लोगों की सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा हैं। पहले के समय में जहां लव मैरिज को बड़ा गुनाह माना जाता था, वहीँ आज के समय में इसे खुलकर अपनाया जाता हैं। लेकिन, आज के समय में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने बच्चों की लव मैरिज को अपनाने से कतराते हैं। ऐसे हालात में कुछ कपल्स को मजबूर होकर एक-दूसरे को छोड़ना पड़ता है या वह कोई गलत कदम उठा लेते हैं। इस स्थिति में आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत होती हैं ताकि अपने पेरेंट्स को लव मैरिज के लिए मनाया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह से लव मैरिज के लिए अपनों को मनाया जाए।

family members are not getting ready for love marriage convince them with these tips,mates and me,relationship tips

यूं करें शुरूआत

हो सकता है कि आपके पैरेंट्स इंटरकास्ट मैरिज के सख्त खिलाफ हों। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर पहले उसके पैरेंट्स से बातचीत करें। अगर वे दोनों आपकी शादी के लिए राजी हैं तो इससे आपका आधा काम आसान हो जाएगा। साथ ही पार्टनर के पैरेंट्स के मान जाने के बाद आपके लिए अपने पैरेंट्स को मनाना भी आसान हो जाएगा।

पहले से ही दें संकेत

अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और उसके साथ शादी करना चाहते हैं तो ऐसे में एक-साथ उस इंसान को माता-पिता के सामने ले आना शॉकिंग हो सकता है ऐसे में आप घर पर थोड़े से संकेत देना शुरू करें और कुछ ऐसी गतिविधियों को अपनाएं जिससे माता-पितो को लगे कि आप शादी के लिए तैयार हैं। ऐसा करने से घरवाले आपके द्वारा दिए संकेत समझ जाएंगे और खुद ही आपसे इस विषय पर चर्चा करेंगे।

family members are not getting ready for love marriage convince them with these tips,mates and me,relationship tips

सफल लव मैरिज के उदाहरण दें

अक्सर मां-बाप को यह डर लगा रहता है कि प्रेम विवाह सफल नहीं होता है। शादी के कुछ समय से ही लोगों में तकरार होने लग जाती है। फैमिली की इस दुविधा को दूर करने और माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करने के लिए उन्हें सफल लव मैरिज के उदाहरण दें। इससे उन्हें प्रेम विवाह के लिए राजी होने का मन बनाने में मदद मिलेगी। समय-समय पर उन्हें अच्छे उदाहरण और लव मैरिज के फायदे बताएं।

सही वक्त का करें इंतजार


हर घर में सुख-दुख आते रहते हैं। आप सही वक्त का इंतजार करें। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। जब घर में सब बहुत खुश हों, उस वक्त पेरेंट्स को लव मैरिज करने की बात बताएं। अगर आपके पेरेंट्स आपकी गर्लफ्रेंड को पहले से जानते हैं, तो और ज्यादा आसानी होगी। सही वक्त पर ये बात बताने पर पेरेंट्स शादी के लिए मान सकते हैं।

family members are not getting ready for love marriage convince them with these tips,mates and me,relationship tips

घर में बनाएं माहौल

अगर आप किसी से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, तो उसके बारे में घर में पॉजिटिव माहौल बनाएं। इसके लिए आप पेरेंट्स के सामने अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी आदतों का जिक्र कर सकते हैं। साथ ही समय-समय पर उसकी तारीफ कर सकते हैं। इससे आपकी पार्टनर की अच्छी इमेज आपके पेरेंट्स के सामने बनेगी। ऐसे में जब भी आप लव मैरिज करने की बात करेंगे तो आपके पेरेंट्स हामी भर सकते हैं।

लें किसी अपने का सपोर्ट


हो सकता है कि आप अपने पैरेंट्स के सामने डर व झिझक के कारण अपनी बात खुलकर ना रख पा रही हों या फिर उनके गुस्सा करने के बाद आप अपनी मैरिज व लव लाइफ को लेकर बात ना कर पाएं। ऐसे में आप घर में किसी को अपना सपोर्ट बनाएं। इसके लिए आप अपने बड़े भाई या किसी ऐसे व्यक्ति से अपने इमोशन्स शेयर करें, जिससे आप दिल खोलकर बात कर सकती हों। साथ ही वह व्यक्ति आपके पैरेंट्स को आसानी से समझा सकता हो। अगर आपके बड़े भाई या जीजाजी आदि को वह लड़का पसंद आएगा तो यकीनन वह आपके पैरेंट्स को आसानी से मना लेंगे।

family members are not getting ready for love marriage convince them with these tips,mates and me,relationship tips

पार्टनर से कराएं मुलाकात

आप अपने घर में केवल अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ ही मत करिए। कोशिश करिए कि एक बार परिवार वालों से उसकी मुलाकात करा पाएं। लेकिन कभी भी अचानक से पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड को न बुलाएं। आप किसी फैमिली फंक्शन या गेट दू गेदर में अपनी गर्लफ्रेंड को इनवाइट कर सकते हैं।

नकारात्मक लोगों से बनाएं दूरी


कभी-कभी पेरेंट्स आपके रिश्ते से खुश होते हैं लेकिन उनके आस-पास ऐसे लोग मौजूद होते हैं जो लव मैरिज के खिलाफ होते हैं। ये लोग आपके पेरेंट्स की सोच भी बदल सकते हैं। ऐसे में इन लोगों के सामने प्रेम की बात करना सही नहीं होता। आप जब भी अपने पार्टनर के बारे में घरवालों के बताएं तो नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं। वरना ऐसे लोग आपका बना बनाया काम खराब कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत