न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज भी आसान नहीं हैं लव मैरिज को मुकम्मल करना, इन टिप्स की मदद से मनाएं घर वालों को

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पेरेंट्स को लव मैरिज के लिए तैयार कर सकेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 3:03:38

आज भी आसान नहीं हैं लव मैरिज को मुकम्मल करना, इन टिप्स की मदद से मनाएं घर वालों को

समय तेजी से बदल रहा हैं जहां तकनिकी के साथ ही लोगों की सोच भी विकसित हुआ हैं। लेकिन जब बात शादी की आती है तो आज भी लव मैरिज को लोगों द्वारा संदेहास्पद नजरों के साथ देखा जाता हैं। समाज के तौर-तरीके जरूर बदलें हैं, लेकिन आज भी लव मैरिज को मुकम्मल करना आसान काम नहीं हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि परिवार वाले लव मैरिज के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में कुछ कपल्स को मजबूर होकर एक-दूसरे को छोड़ना पड़ता है या वह कोई गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में आपको समझदारी दिखाते हुए अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने के लिए घर वालों को समझाने के प्रयास करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पेरेंट्स को लव मैरिज के लिए तैयार कर सकेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

even today it is not easy to complete the love marriage with the help of these tips convince the family members,mates and me,relationship tips

सही वक्त का करें इंतजार

हर घर में सुख-दुख आते रहते हैं। आप सही वक्त का इंतजार करें। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। जब घर में सब बहुत खुश हों, उस वक्त पेरेंट्स को लव मैरिज करने की बात बताएं। अगर आपके पेरेंट्स आपकी गर्लफ्रेंड को पहले से जानते हैं, तो और ज्यादा आसानी होगी। सही वक्त पर ये बात बताने पर पेरेंट्स शादी के लिए मान सकते हैं।

परिवारों वालों को पहले से ही दें संकेत

अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और उसके साथ शादी करना चाहते हैं तो ऐसे में एक-साथ उस इंसान को माता-पिता के सामने ले आना शॉकिंग हो सकता है ऐसे में आप घर पर थोड़े से संकेत देना शुरू करें और कुछ ऐसी गतिविधियों को अपनाएं जिससे माता-पितो को लगे कि आप शादी के लिए तैयार हैं। ऐसा करने से घरवाले आपके द्वारा दिए संकेत समझ जाएंगे और खुद ही आपसे इस विषय पर चर्चा करेंगे।

even today it is not easy to complete the love marriage with the help of these tips convince the family members,mates and me,relationship tips

घर में बनाएं माहौल

अगर आप किसी से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, तो उसके बारे में घर में पॉजिटिव माहौल बनाएं। इसके लिए आप पेरेंट्स के सामने अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी आदतों का जिक्र कर सकते हैं। साथ ही समय-समय पर उसकी तारीफ कर सकते हैं। इससे आपकी पार्टनर की अच्छी इमेज आपके पेरेंट्स के सामने बनेगी। ऐसे में जब भी आप लव मैरिज करने की बात करेंगे तो आपके पेरेंट्स हामी भर सकते हैं।

करीबी भाई-बहन की लें मदद

आपके परिवार में कोई न कोई सदस्य ऐसा होता ही है, जो आपके बहुत करीब होता है। ये आपका भाई या बहन हो सकता है। आप अपनी पार्टनर के बारे में भले ही मां-बार से छिपा लें, लेकिन करीबी भाई-बहन से इसे न छिपाएं। आपके भाई-बहन पेरेंट्स को मनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि पेरेंट्स आपके भाई-बहन पर काफी भरोसा करते हैं।

even today it is not easy to complete the love marriage with the help of these tips convince the family members,mates and me,relationship tips

बताएं पाटर्नर की अच्छी बातें

अब जब आप अपने पार्टनर के बारे में घर पर सबकुछ बता चुके हैं तो घरवालों को अपने पाटर्नर की अच्छी बातों के बारे में बताएं क्योंकि रंग-रूप और जातपात आज भी घरों में अपनी जड़ें रखता है। किसी भी परिवार के लिए अपने बच्चे की शादी एक भावनात्मक फैसला होता है जो वे लेना चाहते हैं। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।

परिवार वालों की पार्टनर से कराएं मुलाकात

आप अपने घर में केवल अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ ही मत करिए। कोशिश करिए कि एक बार परिवार वालों से उसकी मुलाकात करा पाएं। लेकिन कभी भी अचानक से पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड को न बुलाएं। आप किसी फैमिली फंक्शन या गेट दू गेदर में अपनी गर्लफ्रेंड को इनवाइट कर सकते हैं।

even today it is not easy to complete the love marriage with the help of these tips convince the family members,mates and me,relationship tips

दूसरों का दें उदहारण

आप अपने घर में लव मैरिज की बात करने से पहले किसी ऐसे दोस्त या रिलेटिव का उदाहरण दे सकते हैं, जिसने लव मैरिज की है। ऐसा करने से घर वालों को आपकी बात पर भरोसा होता है। इसके साथ ही लव मैरिज को लेकर उनका नजरिया भी बदलता है। इसके अलावा आप जब भी पेरेंट्स को लव मैरिज करने के बारे में बताएं, तो उस वक्त विनम्र रहें और प्यार से उन्हें समझाने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती