न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मीलेपन की वजह से नहीं रख पाते हैं दूसरों के सामने अपनी बात, ऐसे लाएं खुद में बदलाव

आपने कई लोगों को देखा होगा जिनके मन में कुछ बात चल रही होती हैं लेकिन वे दूसरों के सामने उसे व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे का कारण बनता हैं उनका शर्मीलापन। ऐसे स्वभाए के लोग बहुत संकोची होते हैं और अपनी बात रखने में झिझक महसूस करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 11:32:17

शर्मीलेपन की वजह से नहीं रख पाते हैं दूसरों के सामने अपनी बात, ऐसे लाएं खुद में बदलाव

आपने कई लोगों को देखा होगा जिनके मन में कुछ बात चल रही होती हैं लेकिन वे दूसरों के सामने उसे व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे का कारण बनता हैं उनका शर्मीलापन। ऐसे स्वभाए के लोग बहुत संकोची होते हैं और अपनी बात रखने में झिझक महसूस करते हैं। शर्मीला होना गलत नहीं हैं, लेकिन जब यह हमारी सफलता और संबंधों में बाधा बनता हैं तो गलत हैं। शर्माना भी एक हद तक ही ठीक होता है और किसी खास परिस्थिति में आपको इस शर्मीलेपन को छोड़ना ही पड़ता हैं। आपकी इस आदत को छुडाने के लिए हम यहां आपको इसके तरीके बताने जा रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

shyness,relationship

शर्माना नहीं है दिक्कत

शर्माने की आदत छोड़ने की तैयारियों के बीच एक बात मन में बैठा लें कि शर्माना कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी दिक्कत तो बिल्कुल नहीं है, जिसे खत्म न किया जा सके। अगर आप इसे अपनी परेशानी मानेंगे तो इससे छुटकारा पाना भी कठिन होगा। इसलिए ये जरूरी है कि आप सबसे पहले शर्माने को परेशानी न मानकर जिंदगी का हिस्सा मानें। ऐसा सोचेंगे तभी इससे दूर जाने का साहस तलाश पाएंगे। वरना ये आपकी पर्सनैलिटी पर हावी होती जाएगी और आप इससे घिरते जाएंगे।

अपनी शर्म को स्वीकार करें

अपनी शर्म पर काबू पाने का पहला कदम है, अपनी शर्म को स्वीकार करना और इसके साथ सहज होने की कोशिश करना। जितना अधिक आप अनजाने में या जानबूझकर इसका विरोध करेंगे, यह उतना प्रबल होगा। अगर आपको शर्म आ रही है, तो इसे स्वीकार करें और पूरी तरह से इसे अपनाएं। इसे अपनाने का एक तरीका है, कहें 'हाँ मैं शर्मीला हूँ और मैं इसे स्वीकार करता हूँ' बार-बार अपने आप से कहें।

बेइज्जती होने का डर निकाल दें

यह बात मन में ठान लें कि आपकी इज्जत इतनी हल्की नहीं कि कोई भी बेइज्जत कर दे। अगली बार आप जब किसी पार्टी में जाएं तो यह मन में ठान कर जाएं। दरअसल अधिकतर शर्मीले लोग यही सोचकर भीड़ में खुद को दूर कर लेते हैं।

shyness,relationship

धीरे-धीरे करें शुरुआत

शर्माने की अपनी आदत छोड़ने का मन बना चुके हैं तो इसे यूं हीं चुटकी बजाते ही खत्म नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको छोटे-छोटे कदम लेने होंगे। शुरुआत दोस्तों के साथ समय बिताने से कीजिए। पहले जहां आप दोस्तों के साथ बैठने से भी कतराते थे, मतलब भर की बात ही करते थे। या फिर सिर्फ किसी खास के साथ ही समय बिताते थे। वैसा मामला अब सही नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ होने वाली छोटी से छोटी पार्टी में भी शामिल जरूर हों। ये छोटी पार्टियां ही आपको खूब सारे लोगों के सामने खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करेंगी।

सिर उठाकर बात करें

जब भी किसी से बात करें तो सिर उठाकर आई कांटैक्ट के साथ बात करें। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढेगा और आप मजबूत दिखेंगे। आपकी झिझक भी कम होगी। आपको अपने दोस्तों से आई कांटैक्ट करके ही बात करनी होगी। अब वो रवैय्या नहीं चलेगा कि देख कहीं रहे हैं, बोल कहीं रहे हैं। अब आंखों में आंखें डालकर पूरे आत्मविश्वास से बात करनी होगी। तब कहीं जाकर आपकी झिझक खुलेगी।

अच्छे पोस्चर बनाने की प्रैक्टिस करें

सीधे खड़े होना, दुनिया को छाप देता है कि आप आश्वस्त हैं और दूसरों को स्वीकार करते हैं। अक्सर हम जिस तरह से महसूस करते हैं, वैसे ही हमसे व्यवहार किया जाता हैं- तो अगर आप खुले और सुलभ लग रहे हैं, तो आपका शरीर भी वैसा अनुकरण करेंगा।

खुद की तुलना दूसरों से ना करें

जितना अधिक आप खुद की तुलना दूसरों से करेंगें, उतना अधिक आप महसूस करेंगे कि आप बराबरी करने में सक्षम नहीं हैं और उतना अधिक आप भयभीत होगें, जो आपको डरपोक बनाएगा। खुद की तुलना किसी भी दूसरे से करने का कोई उपयोग नहीं है - लेकिन अगर आप ऐसा करेगा, तो इसे वास्तविक रूप से करें।

खुद के लुक पर दें ध्यान

अगर आपको लगता है कि आप बेहतर नहीं दिखते तो लुक पर ध्यान दें और ना हो तो विशेषज्ञ की मदद लें। हालाकि लोग लुक से ज्यादा उन लोगों को पसंद करते हैं जो आत्मविश्वास से भरा इंट्रेस्टिंग इंसान हो। अब जब आप शर्माने की आदत छोड़ने को तैयार हैं तो खुद के लुक्स को सबसे पहले सुधारिए। अपने पहनावे पर ध्यान दीजिए और हाइजीन पर भी। इससे आप दूसरों के सामने खुद को कमतर नहीं आंकेंगे और पूरे आत्मविश्वास से बिना शर्माए बात कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती