Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी छोड़ना पड़ता हैं बच्चों को घर पर अकेला, रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं और आपका बच्चा घर में अकेला रहता है तो आपको यहां बताई जा रही कुछ बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 3:58:51

क्या आपको भी छोड़ना पड़ता हैं बच्चों को घर पर अकेला, रखें इन बातों का ध्यान

घर के साथ बच्चों की जिम्मेदारी संभालना आसान काम नहीं है। खासतौर से उन लोगों के लिए जहां दोनों पार्टनर कामकाजी हो। काम की वजह से माता-पिता बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जाते हैं। ऐसे में बच्चे तो परेशान होते ही हैं, पेरेंट्स को भी बच्चे की चिंता लगी रहती है। ऐसे में आप बच्चों को कुछ सेफ्टी टिप्स और जरूरी बातें सिखाते हैं ताकि बच्चे अकेले घर पर सुरक्षित रह सकें। लेकिन इसी के साथ ही पेरेंट्स को भी बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ इंतजाम करने होते हैं। अगर आप पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं और आपका बच्चा घर में अकेला रहता है तो आपको यहां बताई जा रही कुछ बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...
do you also have to leave the children alone at home,keep these things in mind,mates and me,relationship tips मोबाइल देकर जाएं

घर से बाहर जाते समय बच्चे को मोबाइल देकर ज़रूर जाएं। जिससे समय-समय पर आप उससे बात करके उसके बारे में जानकारी लेते रहें और बच्चा भी परेशान न हो और आपको भी किसी तरह की चिंता न हो।

बच्चे के लिए खाने का सामान जरूर रखकर जाएं


घर में बच्चे को अकेला छोड़कर जाते समय आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि घर में बच्चे के लिए खाने का सामान जरूर हो। ऐसे में उसे भूख लगने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए इसके बारे में भी बच्चे को जानकारी देनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे को भूख लगने पर वह खुद से घर में मौजूद खाने-पीने की चीजों का इस्तेमाल कर सकता है। do you also have to leave the children alone at home,keep these things in mind,mates and me,relationship tips सुरक्षा का ध्यान

नौकरीपेशा अभिभावक घर पर बच्चे को अकेला छोड़कर बाहर जाते हैं तो पहले घर पर कैमरा जरूर लगवाएं। गैरमौजूदगी में भी घर पर बच्चे पर आपकी नजर रहेगी कि वह क्या कर रहा है और कैसे रहता है। बच्चा थोड़ा बड़ा हो तो भी उसे अकेला घर पर न छोड़ें, बल्कि किसी विश्वसनीय की देखरेख में रखें। अगर कोई नौकर या केयर टेकर रख रहे हैं तो पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा लें।

समय दें

कामकाज के कारण बच्चे को समय नहीं दे पाते। उसे घर पर अकेला छोड़कर दफ्तर निकल जाते हैं तो बच्चा माता पिता के बिना अकेला महसूस करने लगता है। इसलिए छुट्टी के दिन या किसी खास मौके पर बच्चे के साथ समय बिताएं। उसे कहीं घुमाने ले जाएं या स्कूल एक्टिविटी में शामिल हों। do you also have to leave the children alone at home,keep these things in mind,mates and me,relationship tips बात करते रहें

भले ही नौकरी के लिए आप प्रतिदिन बच्चे को घर पर छोड़कर चले जाते हैं, लेकिन समय समय पर उन्हें कॉल करके हाल खबर लेते हैं। बच्चे ने खाना खाया या नहीं, क्या कर रहा है, कैसी तबीयत है, ये सब फोन पर पूछें ताकि उन्हें आपकी कमी महसूस न हो।

बच्चों को घर में कुछ एक्टिविटी करने की सलाह दें

बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जाने से पहले आपको उन्हें खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए। बच्चों की रूचि के आधार पर उन्हें कुछ न कुछ काम जरूर देकर जाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे उसमें व्यस्त रहेंगे।

do you also have to leave the children alone at home,keep these things in mind,mates and me,relationship tips धारदार सामान हटा दें

आपको बच्चे को घर में अकेला छोड़कर जाने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर में कहीं चाकू, कैंची, पेंचकस जैसे धारदार सामान खुले हुए न रखे हों। इन सामानों को बच्चे की पहुंच से दूर रखकर ही जाएं। जिससे बच्चा सुरक्षित रह सके।

बिजली सॉकेट बंद करें


अगर बच्चा छोटा और नासमझ है तो बच्चे को घर में अकेला छोड़ने से पहले हमेशा बिजली के सॉकेट में टेप लगा दें। जिससे इसे छूने की कोशिश में बच्चा करंट लगने जैसी अनहोनी से बचा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology