न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार का इजहार करने के दौरान न करें ये गलतियां, बढ़ जाती हैं प्रपोजल रिजेक्ट होने की संभावना

अगर आप भी किसी खास को प्रपोज करने जा रहे हैं, तो यहां बताई जा रही गलतियों को करने से बचें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 3:58:34

प्यार का इजहार करने के दौरान न करें ये गलतियां, बढ़ जाती हैं प्रपोजल रिजेक्ट होने की संभावना

प्यार एक अद्भुद अहसास हैं जब यह किसी से भी होता हैं, तो शख्स प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता हैं। आपको जिससे प्यार होता हैं उसके साथ आप अपना जीवन गुजारना पसंद करते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी हैं कि आप अपने प्यार का इजहार अच्छे से करें ताकि आपकी रिलेशनशिप शुरू हो सके। सही तरीके और सही समय पर किया गया प्यार का इजहार आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आता हैं। लेकिन प्यार का इजहार करने के दौरान की गई कुछ गलतियां आपका प्रपोजल रिजेक्ट होने की संभावना को बढ़ा देता हैं। अगर आप भी किसी खास को प्रपोज करने जा रहे हैं, तो यहां बताई जा रही गलतियों को करने से बचें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

do not make these mistakes while expressing love,the chances of rejection of the proposal increases,mates and me,relationship tips

जल्दबाजी न करें

कई बार लोग अपने प्यार का इजहार करते समय जल्दबाजी कर जाते हैं। इससे बात बिगड़ जाती है। लोग एक दूसरे को अच्छी तरह से जान नहीं पाते और प्यार की इजहार कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपका क्रश आपके प्रेम प्रस्ताव पर इनकार कर सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में प्यार का इजहार न करें। पहले जिसे प्यार करते हैं, उसे खुद को जानने का मौका दें, दोस्ती बढ़ाएं और फिर किसी खास मौके पर प्रेम प्रस्ताव दें।

गलतफहमी ना पनपने दें


कई बार जब लड़कियां लड़कों से अच्छी तरह से बात करती हैं या उनसे दोस्ती कर लेती हैं, तो लड़कों को लगता है कि वो उनसे प्यार करने लगी है। बस फिर क्या अपने दिल में इस तरह की गलतफहमी पालने वाले लड़के अपने दिल की बात बताने के लिए लड़की के पास पहुंच जाते हैं। ऐसे में लड़कों को लड़की का प्यार तो नहीं मिलता, लेकिन उन्हें रिजेक्शन के साथ-साथ लड़की की दोस्ती से भी हाथ धोना पड़ जाता है।

do not make these mistakes while expressing love,the chances of rejection of the proposal increases,mates and me,relationship tips

सोशल मीडिया पर ना करें प्रपोज

आजकल लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार कर देते है। आप ऐसा ना करें। दरअलल आपके प्रपोज करने के दौरान आपके पार्टनर के दिमाग में क्या चल रहा होगा या फिर उसके क्या रिएक्शंस होंगे इसे आप कभी नहीं जान पाएंगे।

खास मौका देखें

प्रेम प्रस्ताव के लिए खास दिन का चयन करें। ऐसा नहीं कि कभी भी और किसी भी दिन इजहार न करें। पहले मौके को समझें, पार्टनर का मूड और माहौल समझकर उनसे प्यार का इजहार करें। ऐसा न हो कि पार्टनर का मूड सही न हो और आप इजहार ए मोहब्बत कर दें। इस पर आपका प्रस्ताव रिजेक्ट हो सकता है।

do not make these mistakes while expressing love,the chances of rejection of the proposal increases,mates and me,relationship tips

झूठी तारीफ से बचें

कई लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए उनकी झूठी तारीफ करते हैं, जबकि लड़कियों को सच्ची तारीफ करने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगर आप सोचते हैं कि किसी लड़की की झूठी तारीफ करके आप उन्हें प्रपोज कर सकते हैं और वो ना नहीं करेगी, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, लड़कियों को सब पता होता है कि आप उनकी सच्ची तारीफ कर रहे हैं या झूठी, इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।

गलत लाइनों का प्रयोग करने से बचें

कई बार लोग प्रपोज करते समय कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिससे मामला बिगड़ जाता है। अब अगर आपको प्रपोज करना है, तो आप उसके लिए जो महसूस करते हैं वह बताएं, उसके होने न होने से आपको कैसा लगता है यह बताएं। लेकिन जल्दबाजी में अगर आप उसके सामने ऐसा बोल देते हैं, जिससे आपका नजरिया गलत साबित हो सकता है, तो जाहिर सी बात है प्रपोजल रिजेक्ट हो जाएगा।

do not make these mistakes while expressing love,the chances of rejection of the proposal increases,mates and me,relationship tips

भीड़भाड़ से बचें

कई बार लोग अपने प्रेम प्रस्ताव को बहुत ग्रेड बनाने की चाह रखते हैं। उन्हें लगता है कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर बहुत सारे लोगों के सामने अपनी क्रश को प्रपोज करते हैं तो उन पर दबाव बनता है। खासकर लड़की को इस तरह के प्रस्ताव पर झिझक महसूस होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत