न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhai Dooj 2022 : बहन को देना चाहते हैं तोहफा, यहां से ले गिफ्ट आइडियाज

लेकिन तोहफा क्या दिया जाए, इस पर विचार करते रहते हैं। हम आपको यहां ऐसे उपहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बहन की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 10:05:25

Bhai Dooj 2022 : बहन को देना चाहते हैं तोहफा, यहां से ले गिफ्ट आइडियाज

भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का बहुत महत्व हैं जो कि रिश्तों को मजबूत करने का काम भी करते हैं। आने वाले दिनों में दिवाली के बाद भाई दूज का पर्व भी आने वाला हैं। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन रक्षाबंधन के समान अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और अपने भाई की आरती भी उतारती है। वहीँ, भाई-दूज के त्यौहार पर भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ खास तोहफे देते हैं। लेकिन तोहफा क्या दिया जाए, इस पर विचार करते रहते हैं। हम आपको यहां ऐसे उपहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बहन की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में...

best gift ideas for sisters,mates and me,relationship tips

मनपसंद ड्रेस

लड़कियों के वार्डरोब में हमेशा कपड़ों की कमी रहती है। ऐसे में अगर आप भाई दूज पर अपनी बहन को कोई ड्रेस गिफ्ट करना चाहते हैं तो बेझिझक दे सकते हैं। बहन जिस तरह के कपड़े पहनना पसंद करती हों, उन्हें तोहफे में दें। बहन को कोई एथनिक वियर, टॉप या ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। स्टाॅल या दुपट्टे भी बहन को पसंद आ जाएंगे।

मेकअप किट

लड़कियों को मेकअप करना पसंद होता है। भाई बहन को मेकअप का सामान दे सकते हैं। अगर आपकी बहन मेकअप नहीं करती, तो उन्हें कोई स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे क्रीम, ग्लाॅस, स्क्रब, शैम्पू, मॉइश्चराइजर या फेशियल किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। अच्छी क्वालिटी का मेकअप किट या फेशियल किट बहन को जरूर पसंद आएगा।

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी कि एफडी

इस तरह के फाइनेंशियल गिफ्ट में सबसे पहला नाम फिक्स्ड डिपॉजिट यानी कि एफडी का आता है। एफडी का फायदा आप भलीभांति जानते हैं। तो बहन को इस राखी एफडी का गिफ्ट दें और उसके नाम से एक एफडी खाता खोलकर उसका कागज राखी दे दिन उसके हाथ में थमा दें। सोचिए वह कितनी खुश होगी। असली खुशी उसकी आंखों में उस दिन झलकेगी जिस दिन एफडी मैच्योर होगी और आपका पैसा कई गुना बढ़कर उसके हाथों में आएगा। आपकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

best gift ideas for sisters,mates and me,relationship tips

ज्वेलरी

लड़कियों को ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद होता है। भाई दूज को खास बनाने के लिए आप अपनी बहन को कोई खास ज्वेलरी दे सकते हैं। उनके लिए खास डिजाइन का पेंडेंट, सोने या चांदी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, इयररिंग्स सेट, पायल, झुमके या अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा सोने या चांदी का सिक्का भी बतौर गिफ्ट आइटम दिया जा सकता है।

फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच

आज कल फिटनेस बैंड काफी चलन में है। ऐसे में आप अपनी बहन को फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह बेहद ज़रूरी आइटम भी है, क्यूंकि आज के दौर में फिटनेस बेहद ज़रूरी है। इस समय स्मार्ट वॉच का ट्रेंड भी है। बहन को आपका दिया ये गिफ्ट जरूर पसंद आ जाएगा। यह एक फैशनेबल गिफ्ट भी कहलाता है, क्यूंकि मार्केट में एक से एक शानदार स्मार्टवॉच अवेलेबल है।

डिजिटल गोल्ड

बहन को आप चाहें तो डिजिटल गोल्ड दे सकते हैं। आपने हो सकता है उसे गोल्ड की चेन या कंगन, झुमका या हार दिया होगा। इस बार डिजिटल गोल्ड देकर देखें। इसका फायदा ये होगा कि बहन इस गोल्ड को रखने में सुरक्षित महसूस करेगी। उसे किसी तरह का खतरा नहीं होगा। डिजिटल गोल्ड में निवेश आपका होगा, लेकिन अंत समय में रिटर्न पर अधिकार बहन का होगा। बहन को आप स्टॉक का गिफ्ट भी दे सकते हैं। किसी ब्लूचिप कंपनी का स्टॉक बहन को गिफ्ट में दें तो क्या कहना। इसमें लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट होता है जो पैसे की गारंटी के साथ रिटर्न भी बंपर देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती