न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज के इस जमाने में भी कारगर हैं अरेंज मैरिज, जानें इसके फायदे

कई लोग हैं जो अरेंज मैरिज से कतराते हैं और शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं। लेकिन आज हम आपको अरेंज मैरिज के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप अरेंज मैरिज के लिए हां कर देंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 12:39:11

आज के इस जमाने में भी कारगर हैं अरेंज मैरिज, जानें इसके फायदे

शादी किसी भी इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। शादी का नाम आते ही लोगों के मन में कई तरह के ख्याल आने लगते हैं और एक सवाल भी उठता हैं कि उन्हें अरेंज मैरिज करनी चाहिए या लव मैरिज। हर रिलेशनशिप की अपनी खूबसूरती और आर्कषण होता है, फिर चाहे वो लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। वर्तमान समय के जीवन में लोग लव मैरिज को बहुत तवज्जो देने लगे हैं, लेकिन आज भी अरेंज मैरिज का महत्व कम नहीं हुआ हैं। कई लोग हैं जो अरेंज मैरिज से कतराते हैं और शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं। लेकिन आज हम आपको अरेंज मैरिज के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप अरेंज मैरिज के लिए हां कर देंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

arrange marriage is effective even in todays world,know its benefits,mates and me,relationship tips

परिवार की जिम्मेदारी

अरेंज मैरिज वर वधु, दोनों पक्ष के परिवार वालों और समाज की रजामंदी से की गई शादी है। ऐसे में अरेंज मैरिज का एक फायदा यह है कि इसे समाज स्वीकार करता है और शादी की पूरी जिम्मेदारी माता पिता की होती है। अगर शादी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो पूरा परिवार कंधे से कंधा मिलाकर वर या वधु के साथ खड़ा रहता है।

परिवारों का तालमेल

अपने बेटे या बेटी के लिए जीवनसाथी की तलाश स्वयं परिवार के लोग ही करते हैं। उनकी इस शादी में रजामंदी होती है। ऐसे में दोनों परिवारों में बेहतर समझ और बाॅन्डिंग बनती है। लव मैरिज में दोनों परिवारों के बीच तालमेल बिठाना अरेंज मैरिज की तुलना में मुश्किल काम है।

arrange marriage is effective even in todays world,know its benefits,mates and me,relationship tips

समझते हैं एक दूसरे की जिम्मेदारी

अरेंज मैरिज करते हैं तो उन्हें यह बात पता होती है कि अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। क्योंकि कोई लड़की अपना घर छोड़कर उन्हें और उनके परिवार को संभालने के लिए आ रही है तो उनकी जिम्मेदारी है कि वह लड़की को खुश रखें। लड़की भी यही सोचती हैं कि उसकी शादी हो गई है तो उसे अपना रिश्ता निभाना ही है। इसीलिए अरेंज मैरिज में कपल के बीच में एक दूसरे को लेकर जिम्मेदारी देखने को मिलती हैं।

एक दूसरे का रखते हैं ख़ास ख्याल

लव मैरिज में तो लोग एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं इसीलिए वो एक दुसरे को और ज्यदा प्यार करते हैं लेकिन जब अरेंज मैरिज होती हैं तो कपल एक-दूसरे की केयर करते हैं एक दूसरे की परवाह करते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि कहीं ना कहीं शादी के बाद पति का पत्नी को प्यार करना और पत्नी का पति को केयर करना उनकी जिम्मेदारी है।

arrange marriage is effective even in todays world,know its benefits,mates and me,relationship tips

जीवनसाथी तलाशने से छुटकारा

पहले के दौर में लड़का लड़की को शादी से पहले मिलाया नहीं जाता था और न उनकी रजामंदी पूछी जाती थी लेकिन अब समय बदला है। अरेंज मैरिज में भी वर वधु की पसंद पूछी जाती हैं, उन्हें शादी से पहले मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में अपने लिए जीवनसाथी तलाशने की फ्रिक आपको नहीं करनी पड़ती। परिवार के लोग आपके लिए जीवनसाथी की तलाश करते हैं और आपको आपकी पसंद नापसंद बतानी होती है।

बच्चों को उनके बड़ों का प्यार मिलना

लव मैरिज में देखा गया है कि कई बार लोग शादी करने के लिए अपने माता-पिता से ही बगावत कर लेते हैं। इसके वजह से या तो उन्हें अपने घर छोड़ना पड़ता है या फिर उनके माता-पिता उन पर कोई खास ध्यान नहीं देते हैं लेकिन अरेंज मैरिज होने पर माता पिता का बच्चों से प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाता है और जब नए जोड़ों के बच्चे होते हैं तब उन्हें भी अपने दादा दादी / नाना नानी का पूरा प्यार मिलता है।

arrange marriage is effective even in todays world,know its benefits,mates and me,relationship tips

प्रॉब्लम में परिवार का सपोर्ट

अरेंज मैरिज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर पति और पत्नी के बीच किसी भी तरह के कोई परेशानी हो जाती है तो रिश्ते को खत्म करने से पहले या फिर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कोशिश करता है जिससे होता यह है कि लड़का और लड़की दोनों को ही अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती